पीएम मोदी से मिले विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, वेडिंग रिसेप्शन का दिया न्योता

On

नई दिल्ली। साउथ सिनेमा की दुनिया में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी को लेकर चर्चाओं में हैं। इस कपल ने 26 फरवरी को उदयपुर में तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाजों के साथ शादी की। अब 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया है, जिसका न्योता कपल ने खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें दिया। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में विजय और रश्मिका पारंपरिक परिधानों में नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में वे प्रधानमंत्री को शॉल भेंट करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों के चेहरे पर खुशी की झलक साफ नजर आ रही है। कपल ने पीएम मोदी को 4 मार्च को हैदराबाद में होने वाले उनके वेडिंग रिसेप्शन के लिए निमंत्रण कार्ड भी दिया।

लखनऊ की गलियों में दिखा अदा शर्मा का दिलकश अंदाज़: नवाबों के शहर में चखा 'चाट' का स्वाद, सादगी ने जीता फैंस का दिल ये भी पढ़ें  लखनऊ की गलियों में दिखा अदा शर्मा का दिलकश अंदाज़: नवाबों के शहर में चखा 'चाट' का स्वाद, सादगी ने जीता फैंस का दिल

उर्वशी रौतेला ने रचा नया इतिहास: जन्मदिन पर काटा 16 करोड़ का 'डायमंड केक', लग्ज़री देख दंग रह गई दुनिया ये भी पढ़ें  उर्वशी रौतेला ने रचा नया इतिहास: जन्मदिन पर काटा 16 करोड़ का 'डायमंड केक', लग्ज़री देख दंग रह गई दुनिया

इससे पहले विजय और रश्मिका ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर उन्हें रिसेप्शन का न्योता दिया था। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने विजय देवरकोंडा के माता-पिता को एक पत्र लिखकर बेटे की शादी पर शुभकामनाएं दी थीं। अपने पत्र में प्रधानमंत्री ने लिखा था, "शादी के आनंदमय और शुभ अवसर पर देवरकोंडा और मंदाना परिवार, दोनों को दिल से बधाई। यह शादी विजय और रश्मिका के जीवन की एक नई और सुंदर शुरुआत है। सात फेरे लेने का अर्थ जीवन भर के लिए दोस्त बन जाना होता है।"

रश्मिका-विजय ने शेयर कीं शादी की खूबसूरत तस्वीरें, फैंस के साथ साझा कीं खास बातें  ये भी पढ़ें  रश्मिका-विजय ने शेयर कीं शादी की खूबसूरत तस्वीरें, फैंस के साथ साझा कीं खास बातें

पत्र में प्रधानमंत्री ने दोनों कलाकारों के फिल्मी करियर से जुड़ी बातों का जिक्र भी किया था और लिखा, "विजय और रश्मिका दोनों ही अपनी फिल्मों की स्क्रिप्ट और कहानियों के लिए नए नहीं हैं, वे पर्दे पर जादू करना जानते हैं। लेकिन, उनकी असल जिंदगी का यह नया अध्याय, जो प्यार और भरोसे से भरा है, निश्चित रूप से सिल्वर स्क्रीन पर उनके द्वारा बनाए गए जादू से भी कहीं ज्यादा चमकेगा। आने वाले दिन, महीने और साल उनके साझा सपनों और उनके पूरे होने से भरे रहें। दोनों एक-दूसरे की जिम्मेदारियों को समझें, कमियों को अपनाएं, खूबियों से सीखें, और जीवन की यात्रा सच्चे साझेदार की तरह पूरी करें।" 

Views: 17

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुरादाबाद में सनसनी: मशहूर बेकरी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, संपत्ति विवाद बना मौत का कारण

मुरादाबाद: शहर के नागफनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रसिद्ध 'अलविना...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में सनसनी: मशहूर बेकरी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, संपत्ति विवाद बना मौत का कारण

सुधा चंद्रन से लेकर श्रीकांत बोला तक की हर कहानी साहस की मिसाल, ग्रीनएक्स टॉक्स सीरीज पर बोले गौतम अदाणी

नई दिल्ली। देश के दिग्गज कारोबारी गौतम अदाणी ने शुक्रवार को कहा कि सुधा चंद्रन से लेकर श्रीकांत बोला तक...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
सुधा चंद्रन से लेकर श्रीकांत बोला तक की हर कहानी साहस की मिसाल, ग्रीनएक्स टॉक्स सीरीज पर बोले गौतम अदाणी

राजस्थान के बालोतरा में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत से पसरा मातम

जोधपुर/बालोतरा। जोधपुर संभाग के बालोतरा जिले के सरवड़ी गांव में नेशनल हाईवे-25 पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में...
Breaking News  देश-प्रदेश  राजस्थान 
राजस्थान के बालोतरा में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत से पसरा मातम

कानपुर हवाला कांड: लूट की घटना से 1600 करोड़ के रैकेट का खुलासा, ED-CBI जांच की सिफारिश

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में 16 फरवरी को दिनदहाड़े आठ लाख रुपये की लूट की घटना कमिश्नरेट पुलिस के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  कानपुर 
कानपुर हवाला कांड: लूट की घटना से 1600 करोड़ के रैकेट का खुलासा, ED-CBI जांच की सिफारिश

बेफिक्र होकर मनाए होली, जिद्दी रंगों से नाखूनों को बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली। होली एक ऐसा त्योहार है, जिसका सनातन धर्म में विशेष महत्व है। 4 मार्च को देशभर में रंग-गुलाल...
Breaking News  लाइफस्टाइल 
बेफिक्र होकर मनाए होली, जिद्दी रंगों से नाखूनों को बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में सनसनी: मशहूर बेकरी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, संपत्ति विवाद बना मौत का कारण

मुरादाबाद: शहर के नागफनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रसिद्ध 'अलविना...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में सनसनी: मशहूर बेकरी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, संपत्ति विवाद बना मौत का कारण

कानपुर हवाला कांड: लूट की घटना से 1600 करोड़ के रैकेट का खुलासा, ED-CBI जांच की सिफारिश

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में 16 फरवरी को दिनदहाड़े आठ लाख रुपये की लूट की घटना कमिश्नरेट पुलिस के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  कानपुर 
कानपुर हवाला कांड: लूट की घटना से 1600 करोड़ के रैकेट का खुलासा, ED-CBI जांच की सिफारिश

राजस्व वृद्धि से मिलेगी विकास को रफ्तार, पारदर्शी कार्यप्रणाली से लक्ष्य प्राप्त करें विभाग: योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर वित्तीय वर्ष 2025-26 के राजस्व प्राप्तियों की विस्तृत समीक्षा...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
राजस्व वृद्धि से मिलेगी विकास को रफ्तार, पारदर्शी कार्यप्रणाली से लक्ष्य प्राप्त करें विभाग: योगी

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की आवाज दबाने के लिए फर्जी और मनगढ़ंत आरोप लगाया गया : सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा

लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज है। इस बीच समाजवादी पार्टी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की आवाज दबाने के लिए फर्जी और मनगढ़ंत आरोप लगाया गया : सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश