उत्तर प्रदेश के 6 हजार से ज्यादा श्रमिक इजराइल में सुरक्षित, 'अलर्ट मोड' पर योगी सरकार

भारतीय दूतावास के साथ लखनऊ से रखी जा रही पल-पल की निगरानी, 24x7 हेल्पलाइन नंबर जारी

लखनऊ। मध्य एशिया (मिडल ईस्ट) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और युद्ध जैसी स्थितियों के बीच उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है। इजराइल के विभिन्न शहरों में कार्यरत उत्तर प्रदेश के 6,004 निर्माण श्रमिकों की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार ने सीधे मोर्चा संभाल लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शासन स्तर से तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास के साथ निरंतर समन्वय स्थापित किया जा रहा है।

ईरान पर अमेरिका एवं इस्राइल के हमले और सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद स्थिति बदली है। ईरान ने इस्राइल पर पलटवार किया है। तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं। इस बीच इस्राइल में कार्यरत उत्तर प्रदेश के 6004 निर्माण श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार पूरी तरह सतर्क है। उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव (श्रम एवं सेवायोजन) डॉ. एम.के. शन्मुगा सुन्दरम् ने इजराइल में भारत के राजदूत जे.पी. सिंह से फोन पर विस्तार से चर्चा की है। राजदूत ने आश्वस्त किया है कि वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है और दूतावास सभी भारतीय श्रमिकों के साथ सतत संपर्क बनाए हुए है। अधिकांश श्रमिक ऐसे क्षेत्रों में हैं जहाँ आधुनिक सुरक्षा शेल्टर उपलब्ध हैं। उन्हें अनावश्यक आवाजाही न करने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई है।

मेरठ में CCS विश्वविद्यालय में विधि छात्रों के लिए फ्रीलांसिंग और प्रतिष्ठित इंटर्नशिप पर वेबिनार आयोजित ये भी पढ़ें  मेरठ में CCS विश्वविद्यालय में विधि छात्रों के लिए फ्रीलांसिंग और प्रतिष्ठित इंटर्नशिप पर वेबिनार आयोजित

एनएसडीसी और पीआईबीए के माध्यम से गए थे श्रमिक
प्रमुख सचिव (श्रम एवं सेवायोजन) के अनुसार ये सभी 6,004 श्रमिक वर्ष 2024 में 'राष्ट्रीय कौशल विकास निगम' और इस्राइल की सरकारी संस्था पॉपुलेशन, इमिग्रेशन एंड बॉर्डर अथॉरिटी (PIBA) के माध्यम से चयनित होकर वहां गए थे। ये लोग इस्राइल की विभिन्न निर्माण परियोजनाओं में कार्यरत हैं। श्रम मंत्री अनिल राजभर ने स्पष्ट किया है कि विभाग न केवल दूतावास बल्कि एनएसडीसी के अधिकारियों के साथ भी बैठकें कर रहा है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 'रेस्क्यू' या अन्य सहायता सुनिश्चित की जा सके। प्रथम सचिव डॉ. गारिका तेजेश्वर ने भी आश्वस्त किया कि अधिकांश भवनों में सुरक्षा शेल्टर उपलब्ध हैं। श्रमिकों को सुरक्षित स्थानों पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

मेरठ: थाना लोहियानगर पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार किया ये भी पढ़ें  मेरठ: थाना लोहियानगर पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार किया

परिजनों के लिए हेल्पलाइन और सुरक्षा कवच
उत्तर प्रदेश सरकार ने इजराइल में रह रहे श्रमिकों और उनके चिंतित परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबरों की सूची जारी की है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि हर श्रमिक की कुशलक्षेम की निगरानी लखनऊ से की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि विदेश में कार्यरत श्रमिक प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनकी सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

संभल में 90 वर्षीय महिला की अनोखी अंतिम यात्रा, रंग-गुलाल और होली गीतों के साथ दी विदाई ये भी पढ़ें  संभल में 90 वर्षीय महिला की अनोखी अंतिम यात्रा, रंग-गुलाल और होली गीतों के साथ दी विदाई

आपातकालीन संपर्क सूत्र (24x7):
भारतीय दूतावास (तेल अवीव): +972-54-7520711, +972-54-2428378
पीआईबीए हेल्पलाइन: 1-700-707-889

Views: 5

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

ओ.पी. पाल। स्वतंत्र पत्रकार Picture

ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।

अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

स्मृति ईरानी ने बताया 'गुड टच-बैड टच' पर बात करना है जरूरी

मुंबई। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और अभिनेत्री स्मृति ईरानी ने बताया है 'गुड टच-बैड टच' पर बात करना जरूरी है। सालों...
Breaking News  मनोरंजन 
स्मृति ईरानी ने बताया 'गुड टच-बैड टच' पर बात करना है जरूरी

रामबारात काे लेकर संवेदनशील रूटों पर हाई अलर्ट, एसपी सिटी ने संभाली कमान

बरेली । होली से एक दिन पहले निकलने वाली 166 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक रामबारात को लेकर शहर में हाई अलर्ट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बरेली  
रामबारात काे लेकर संवेदनशील रूटों पर हाई अलर्ट, एसपी सिटी ने संभाली कमान

कलेक्ट्रेट से अज्ञात बाबू के रिश्वत मांगने के मामले में मुकदमा दर्ज..डीएम के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारी ने लिखाई रिपोर्ट

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के जिलाधिकारी आफिस से अज्ञात युवक के जमीन संबंधी मामले में 20 हजार रुपये की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
कलेक्ट्रेट से अज्ञात बाबू के रिश्वत मांगने के मामले में मुकदमा दर्ज..डीएम के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारी ने लिखाई रिपोर्ट

सलीम वास्तविक का हमलावर जशीन एनकाउंटर में ढेर; 1 लाख का इनामी था आरोपी

गाजियाबाद। गाजियाबाद के लोनी इलाके में Ex-Muslim यूट्यूबर सलीम वास्तविक पर जानलेवा हमला करने वाले मुख्य आरोपी जशीन को पुलिस...
Breaking News  दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
सलीम वास्तविक का हमलावर जशीन एनकाउंटर में ढेर; 1 लाख का इनामी था आरोपी

भारत की ऐतिहासिक जीत कोलकाता में संजू सैमसन का 97 रन का तूफान, वेस्टइंडीज पर करारा वार, अब मुंबई में इंग्लैंड से सेमीफाइनल मुकाबला

आज का दिन भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बेहद खास रहा। कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान Eden Gardens में भारत और...
Breaking News  खेल  क्रिकेट 
भारत की ऐतिहासिक जीत कोलकाता में संजू सैमसन का 97 रन का तूफान, वेस्टइंडीज पर करारा वार, अब मुंबई में इंग्लैंड से सेमीफाइनल मुकाबला

उत्तर प्रदेश

रामबारात काे लेकर संवेदनशील रूटों पर हाई अलर्ट, एसपी सिटी ने संभाली कमान

बरेली । होली से एक दिन पहले निकलने वाली 166 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक रामबारात को लेकर शहर में हाई अलर्ट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बरेली  
रामबारात काे लेकर संवेदनशील रूटों पर हाई अलर्ट, एसपी सिटी ने संभाली कमान

कलेक्ट्रेट से अज्ञात बाबू के रिश्वत मांगने के मामले में मुकदमा दर्ज..डीएम के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारी ने लिखाई रिपोर्ट

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के जिलाधिकारी आफिस से अज्ञात युवक के जमीन संबंधी मामले में 20 हजार रुपये की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
कलेक्ट्रेट से अज्ञात बाबू के रिश्वत मांगने के मामले में मुकदमा दर्ज..डीएम के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारी ने लिखाई रिपोर्ट

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बोलेरो का टायर फटने से हुआ भीषण हादसा, तीन की मौत

बाराबंकी । जिले के थाना लोनीकटरा क्षेत्र के ग्राम नेरा कबूलपुर के पास रविवार दोपहर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बोलेरो गाड़ी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बोलेरो का टायर फटने से हुआ भीषण हादसा, तीन की मौत

ईरान में फंसा झांसी का परिवार, परिजनों ने सरकार से लगाई सुरक्षित वापसी की गुहार

झांसी। इजराइल और संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा ईरान पर जारी हमलों के बीच झांसी का एक परिवार वहां फंसा हुआ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  झांसी  
ईरान में फंसा झांसी का परिवार, परिजनों ने सरकार से लगाई सुरक्षित वापसी की गुहार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश