मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंधेरी होटल में अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो विदेशी महिलाएं की गईं रेस्क्यू

On

मुंबई। मुंबई पुलिस ने मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंधेरी पूर्व के एक होटल में चल रहे अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। नौकरी का झांसा देकर भारत लाई गई युगांडा की दो विदेशी महिलाओं को जबरन देह व्यापार में धकेले जाने का आरोप है। पुलिस ने होटल के चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है, जबकि होटल मालिक और एक केन्याई महिला, जो इस रैकेट की मुख्य कड़ी बताई जा रही है, फरार हैं। मुंबई पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई सांताक्रूज पुलिस स्टेशन की एक महिला अधिकारी की शिकायत पर की गई। पुलिस को अंधेरी (पूर्व) के एके रोड स्थित होटल विला पैलेस में संदिग्ध गतिविधियों की गोपनीय सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

'हल्दीराम' पर छापा, 1 क्विंटल एक्सपायर्ड मिठाई नष्ट, 55 लाख से अधिक की सामग्री जब्त; विभाग ने लैब भेजे नमूने ये भी पढ़ें  'हल्दीराम' पर छापा, 1 क्विंटल एक्सपायर्ड मिठाई नष्ट, 55 लाख से अधिक की सामग्री जब्त; विभाग ने लैब भेजे नमूने

बहराइच में पुलिस हिरासत में मेडिकल स्टोर संचालक की मौत, थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज ये भी पढ़ें  बहराइच में पुलिस हिरासत में मेडिकल स्टोर संचालक की मौत, थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज

जांच में पता चला कि 30 और 36 साल की दोनों युगांडाई महिलाओं को रोजगार दिलाने के बहाने भारत लाया गया था। बाद में उन्हें होटल में ही रखा गया और ग्राहकों के लिए मजबूर किया गया। पुलिस के अनुसार, केन्याई नागरिक जैस्मीन ने महिलाओं को मुंबई लाने, उनके ठहरने और ग्राहकों की व्यवस्था करने में अहम भूमिका निभाई। पीड़ित महिलाओं की आवाजाही पर भी सख्त पाबंदी थी। मामले की जांच में विदेशी नागरिकों से जुड़े नियमों के गंभीर उल्लंघन भी सामने आए। होटल प्रबंधन ने न तो विदेशी मेहमानों का सही रिकॉर्ड रखा और न ही अनिवार्य सी-फॉर्म जमा किया। महिलाओं का नाम होटल रजिस्टर में दर्ज न होना पुलिस को साजिश और सबूत छिपाने की ओर इशारा करता है।

मुजफ्फरनगर: होली और रमजान पर पुलिस का कड़ा पहरा, संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च से दिया सुरक्षा का भरोसा ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: होली और रमजान पर पुलिस का कड़ा पहरा, संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च से दिया सुरक्षा का भरोसा

छापेमारी के दौरान होटल मैनेजर विवेककुमार वैद्यनाथ यादव (26) और हाउसकीपिंग स्टाफ के अनिल कुमार जोकू पुष्पाकर (24), धीरज मधुकर जावले (35) और महेश राजपाल राजवरिया (45) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब होटल मालिक अक्षय दिलीप शेडगे और फरार केन्याई महिला जैस्मिन की तलाश में जुटी है। होटल के सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए गए हैं और उनकी बारीकी से जांच की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, यह मामला सिर्फ एक होटल तक सीमित नहीं हो सकता। अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी के बड़े नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है और जांच आगे बढ़ने के साथ और खुलासे व गिरफ्तारियां संभव हैं। 

Views: 22

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में हो रहा था महिला उत्पीड़न, तकनीशियन की मौत से 'खुला राज', चार आरोपी गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर: स्थानीय मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को एक्स-रे तकनीशियन की मौत के बाद अब मामला एक नया मोड़ ले चुका...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में हो रहा था महिला उत्पीड़न, तकनीशियन की मौत से 'खुला राज', चार आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: पुलिस के 'चक्रव्यूह' में फंसा वांटेड अपराधी, काली नदी पुल के पास अवैध हथियार के साथ दबोचा

मुजफ्फरनगर:    शहर में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का 'चक्रव्यूह' अभियान रंग ला रहा है। शनिवार को कोतवाली नगर पुलिस काली...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: पुलिस के 'चक्रव्यूह' में फंसा वांटेड अपराधी, काली नदी पुल के पास अवैध हथियार के साथ दबोचा

मुरादाबाद में मंत्री अनिल कुमार की बैठक में 'मेयर' ने की शिकायत-'डीएम' नहीं उठाते फोन, 'एसएसपी' ने दिया जवाब तो गूंजे ठहाके !

मुरादाबाद: प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए सर्किट हाउस में आयोजित बैठक उस समय हंगामेदार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में मंत्री अनिल कुमार की बैठक में 'मेयर' ने की शिकायत-'डीएम' नहीं उठाते फोन, 'एसएसपी' ने दिया जवाब तो गूंजे ठहाके !

हमीरपुर व बांदा के 29 वीर नारियों को मिला सम्मान...कर्नल सोफिया कुरैशी ने भी पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास में शनिवार को पूर्व सैनिक पुर्नमिलन समारोह में हमीरपुर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
हमीरपुर व बांदा के 29 वीर नारियों को मिला सम्मान...कर्नल सोफिया कुरैशी ने भी पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

त्योहारों पर गले मिलना ही हमारी हिंदुस्तानियत है': होली से पहले अखिलेश यादव का बड़ा संदेश

प्रयागराज। शहर के सम्मानित उद्योगपति एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इक़बाल शेरवानी द्वारा आयोजित रोजा-इफ्तार कार्यक्रम में शनिवार काे शामिल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
त्योहारों पर गले मिलना ही हमारी हिंदुस्तानियत है': होली से पहले अखिलेश यादव का बड़ा संदेश

उत्तर प्रदेश

शालिनी श्रीवास्तव के निलंबन पर डायट प्राचार्य अनिल कुमार को मिला बीएसए का अतिरिक्त कार्यभार

देवरिया। जनपद में बीते दिनों गोरखपुर निवासी सहायक अध्यापक केएम सिंह आत्महत्या मामले में शासन ने बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
शालिनी श्रीवास्तव के निलंबन पर डायट प्राचार्य अनिल कुमार को मिला बीएसए का अतिरिक्त कार्यभार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश