सुदर्शन: नाम की तरह सर्वगुण संपन्न है यह पौधा, गठिया जैसी बीमारी में भी देगा आराम

On

नई दिल्ली। कुछ पौधे ऐसे होते हैं, जो न सिर्फ बगीचे की सुंदरता को बढ़ाते हैं, बल्कि औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। हालांकि इन पौधों के बारे में लोगों के पास कम ही जानकारी होती है। घर में कम जगह पर लगने वाले सुदर्शन पौधे के बारे में सभी जानते हैं, लेकिन उसके गुणों से अनजान हैं। जितना सुंदर सुदर्शन का पौधा दिखने में लगता है, उतना ही चमत्कारी है। सुदर्शन जोड़ों के दर्द से लेकर कान के दर्द तक में लाभकारी है।

सुदर्शन ऐसा पौधा है, जिस पर शंख के समान फूल आते हैं। पौधे के फूल, पत्ती, और जड़ भी गुणों से भरपूर हैं, और सदियों से इसका इस्तेमाल दवा के रूप में आयुर्वेद में होता आया है। आयुर्वेद में सुदर्शन को गर्म तासीर का पौधा माना गया है, लेकिन अगर उसे चिकित्सक की सलाह के बाद इस्तेमाल किया जाए, तो इसके गुणों के जानकर आप हैरान हो जाएंगे। महिलाओं में व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या आम है। दवा लेने पर भी इस समस्या से छुटकारा नहीं पाया जा सकता है, लेकिन सुदर्शन के तने को दूध में पीसकर अगर लिया जाए तो लिकोरिया जैसी परेशानी से भी निजात पाई जा सकती है। इस परेशानी से महिलाओं में कमर दर्द और कमजोरी होने लगती है। सुदर्शन त्वचा से संबंधित परेशानियों में भी दवा की तरह काम करता है। चर्म रोग से जूझ रहे हैं तो उसकी पत्तियों को पीस कर प्रभावित जगह पर लगाने से आराम मिलता है। इसकी पत्तियों के लेप को घाव पर भी लगाया जा सकता है।

सुस्ती और थकान से छुटकारा दिलाएगी कुण्डलिनी शक्ति-विकासक क्रिया, इस तरह करें शुरू  ये भी पढ़ें  सुस्ती और थकान से छुटकारा दिलाएगी कुण्डलिनी शक्ति-विकासक क्रिया, इस तरह करें शुरू

पत्तियों में मौजूद एंटीबायोटिक गुण घाव को जल्दी भरने में सहायता करते हैं। अगर बार-बार कमजोरी महसूस होने के बाद बुखार आ जाता है, तब भी सुदर्शन के तने का प्रयोग किया जा सकता है। आयुर्वेद में पौधे के तने को उबालकर काढ़ा बनाकर पीने की सलाह दी जाती है। हालांकि, काढ़ा का प्रयोग डॉक्टरी सलाह के बाद ही करें। अगर जोड़ों या मांसपेशियों के दर्द की वजह से चलना-फिरना मुश्किल हो गया है, तब भी सुदर्शन लाभकारी है। गठिया की परेशानी में भी सुदर्शन का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए पौधे की जड़ पीसकर लेप को जोड़ों पर लगाकर सिकाई करें। इससे दर्द में राहत मिलेगी और सूजन में भी आराम मिलेगा। इसके अलावा, पत्तियों का काढ़ा भी डॉक्टरी सलाह पर लिया जा सकता है। 

होली के रंग बालों को न बना दें बेजान, पहले से करें सही देखभाल ये भी पढ़ें  होली के रंग बालों को न बना दें बेजान, पहले से करें सही देखभाल

Views: 8

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

मुरादाबाद: बुजुर्ग महिला की हत्या का मुख्य सुपारी किलर मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद दबोचा गया

मुरादाबाद। जनपद के मझोला थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला चौकीदार की गोली मारकर हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस को...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: बुजुर्ग महिला की हत्या का मुख्य सुपारी किलर मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद दबोचा गया

एआई समिट प्रदर्शन मामला: दिल्ली हाईकोर्ट से यूथ कांग्रेस अध्यक्ष को बड़ी राहत

नई दिल्ली। एआई समिट प्रदर्शन मामले में यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभानु चिब को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
एआई समिट प्रदर्शन मामला: दिल्ली हाईकोर्ट से यूथ कांग्रेस अध्यक्ष को बड़ी राहत

मिडिल ईस्ट की आग अब समुद्र तक पहुँची: ओमान के तट पर ऑयल टैंकर पर हमला, एक भारतीय की मौत..खाड़ी में तनाव चरम पर

दुबई/ओमान। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ओमान के सुल्तान कबूस पोर्ट के उत्तर-पश्चिम स्थित एक तेल टैंकर को...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
मिडिल ईस्ट की आग अब समुद्र तक पहुँची: ओमान के तट पर ऑयल टैंकर पर हमला, एक भारतीय की मौत..खाड़ी में तनाव चरम पर

नीति आयोग की राष्ट्रीय कार्यशाला में हुआ प्राकृतिक कृषि पर मंथन, किसानों की आय बढ़ाने और मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार पर बल

नई दिल्ली। देश में कृषि प्रणालियों को अधिक टिकाऊ और किसान-केंद्रित बनाने के उद्देश्य से नीति आयोग ने राष्ट्रीय...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
नीति आयोग की राष्ट्रीय कार्यशाला में हुआ प्राकृतिक कृषि पर मंथन, किसानों की आय बढ़ाने और मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार पर बल

मुरादाबाद में सख्ती: त्योहारों और परीक्षाओं के मद्देनजर 26 अप्रैल तक धारा 163 लागू

मुरादाबाद। जनपद में आगामी त्योहारों और बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में सख्ती: त्योहारों और परीक्षाओं के मद्देनजर 26 अप्रैल तक धारा 163 लागू

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद: बुजुर्ग महिला की हत्या का मुख्य सुपारी किलर मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद दबोचा गया

मुरादाबाद। जनपद के मझोला थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला चौकीदार की गोली मारकर हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस को...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: बुजुर्ग महिला की हत्या का मुख्य सुपारी किलर मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद दबोचा गया

मुरादाबाद में सख्ती: त्योहारों और परीक्षाओं के मद्देनजर 26 अप्रैल तक धारा 163 लागू

मुरादाबाद। जनपद में आगामी त्योहारों और बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में सख्ती: त्योहारों और परीक्षाओं के मद्देनजर 26 अप्रैल तक धारा 163 लागू

रमजान और होली को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने किया जुलूस मार्ग का निरीक्षण

संभल। जनपद में रमजान माह और होली के त्यौहार को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला...
उत्तर प्रदेश  संभल  
रमजान और होली को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने किया जुलूस मार्ग का निरीक्षण

मुरादाबाद में बीच-बचाव करना पड़ा भारी: युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी फरार

मुरादाबाद। जनपद में बीच-बचाव करना एक युवक को भारी पड़ गया। दो युवकों के बीच हो रहे विवाद को शांत...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में बीच-बचाव करना पड़ा भारी: युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी फरार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं