हाइपरटेंशन से बचने के लिए अपनाएं स्वस्थ जीवनशैली, खानपान में इन चीजों को करें शामिल

On

नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत की अनदेखी भारी पड़ सकती है। हाइपरटेंशन (हाई ब्लड प्रेशर) ऐसी ही एक समस्या है, जो बिना किसी स्पष्ट लक्षण के शरीर को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाती है। कई बार जब तक इसका पता चलता है, तब तक दिल, किडनी या दिमाग प्रभावित हो चुके होते हैं। यही वजह है कि इसे 'साइलेंट किलर' कहा जाता है।

असल में हाइपरटेंशन के पीछे एक ही कारण नहीं होता, बल्कि कई छोटे-छोटे कारण मिलकर इसे बढ़ावा देते हैं। सबसे आम कारण है बढ़ता हुआ वजन। जब शरीर में चर्बी ज्यादा जमा हो जाती है तो दिल को खून पंप करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे रक्तचाप बढ़ जाता है। दूसरा बड़ा कारण है खाने में ज्यादा नमक का इस्तेमाल। हम रोजाना जो प्रोसेस्ड फूड, पैकेट वाले स्नैक्स या बाहर का खाना खाते हैं, उसमें नमक की मात्रा काफी ज्यादा होती है। ज्यादा सोडियम शरीर में पानी रोकता है, जिससे ब्लड वॉल्यूम बढ़ता है और दबाव भी बढ़ जाता है। इसके अलावा धूम्रपान और शराब का सेवन भी हाई बीपी के खतरे को कई गुना बढ़ा देता है। सिगरेट में मौजूद निकोटीन नसों को सिकोड़ देता है, जिससे खून का प्रवाह प्रभावित होता है और दबाव बढ़ जाता है। वहीं शराब का ज्यादा सेवन दिल की धड़कन और रक्तचाप दोनों को असंतुलित कर सकता है। परिवारिक इतिहास भी एक बहुत बड़ा कारण है।

झड़ते और रूखे बालों के लिए वरदान है चावल का पानी, रूखेपन से मिलेगा छुटकारा  ये भी पढ़ें  झड़ते और रूखे बालों के लिए वरदान है चावल का पानी, रूखेपन से मिलेगा छुटकारा

अगर आपके माता-पिता या करीबी रिश्तेदारों को हाई ब्लड प्रेशर रहा है, तो आपको थोड़ा ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। हालांकि सही जीवनशैली अपनाकर इस जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है। रोजाना कम से कम 30 मिनट की हल्की-फुल्की एक्सरसाइज, जैसे तेज चलना, योग या साइकलिंग दिल को मजबूत बनाती है और रक्तचाप को नियंत्रित रखने में मदद करती है। खानपान में ताजे फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज और कम नमक वाला भोजन शामिल करना फायदेमंद होता है। साथ ही तनाव को कम करना भी बहुत जरूरी है।

हाई बीपी और शुगर के लिए संजीवनी है सुबह की सैर, जानें क्या है सैर का सही तरीका  ये भी पढ़ें  हाई बीपी और शुगर के लिए संजीवनी है सुबह की सैर, जानें क्या है सैर का सही तरीका

Views: 7

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

अफगानिस्तान ने बगराम एयरबेस पर नाकाम की पाक‍िस्‍तान की साजिश, हवाई हमलों का द‍िया करारा जवाब

काबुल। अफगानिस्तान ने दावा क‍िया कि उसने बगराम एयरबेस पर पाक‍िस्‍तानी सेना की ओर से क‍िए गए हवाई हमले की...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
अफगानिस्तान ने बगराम एयरबेस पर नाकाम की पाक‍िस्‍तान की साजिश, हवाई हमलों का द‍िया करारा जवाब

मुजफ्फरनगर में ककरौली के प्राथमिक विद्यालय में हंगामा, सहपाठी पर रंग गिरने से भड़का पिता, छात्रा को पीटा

ककरौली(मुजफ्फरनगर)। थाना क्षेत्र के ग्राम ककरौली स्थित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को होली मिलन कार्यक्रम के दौरान एक शर्मनाक घटना...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में ककरौली के प्राथमिक विद्यालय में हंगामा, सहपाठी पर रंग गिरने से भड़का पिता, छात्रा को पीटा

सोना इस हफ्ते 4,000 रुपए से अधिक महंगा हुआ, चांदी का दाम भी करीब 16,000 रुपए बढ़ा

नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते तेजी देखने को मिली है। सोने की कीमत में 4,000...
Breaking News  बिज़नेस  सर्राफा बाजार  
सोना इस हफ्ते 4,000 रुपए से अधिक महंगा हुआ, चांदी का दाम भी करीब 16,000 रुपए बढ़ा

मुजफ्फरनगर में जौली-बेहड़ा मार्ग पर कार की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत, दो साथी गंभीर

मोरना(मुजफ्फरनगर)। जौली-बेहड़ा सादात मार्ग पर रविवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक कार की चपेट...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में जौली-बेहड़ा मार्ग पर कार की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत, दो साथी गंभीर

'बस शांति चाहिए,' ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रही जंग से डरी नोरा फतेही

मुंबई। ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रही जंग से बड़ी तबाही हो रही है। ईरान, अमेरिका के अन्य देशों...
Breaking News  मनोरंजन 
'बस शांति चाहिए,' ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रही जंग से डरी नोरा फतेही

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद: प्रशिक्षु सिपाहियों की 10 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित, उत्साह के साथ लिया भाग

मुरादाबाद जनपद में पुलिस प्रशिक्षण के तहत प्रशिक्षु सिपाहियों की शारीरिक क्षमता को परखने के लिए रविवार को 10 किलोमीटर...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: प्रशिक्षु सिपाहियों की 10 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित, उत्साह के साथ लिया भाग

संभल: होली पर नई परंपरा शुरू करने पर रोक, शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील

संभल जनपद के बहजोई मुख्यालय पर आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से शांति...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल: होली पर नई परंपरा शुरू करने पर रोक, शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील

देवबंद में 380 किलोग्राम मिलावटी मावा पकड़ा, मौके पर नष्ट किया गया

सहारनपुर /देवबंद।  खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने देवबंद में कार्रवाई करते हुए एक कार से सहायक...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद में 380 किलोग्राम मिलावटी मावा पकड़ा, मौके पर नष्ट किया गया

सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा अथवा अवैध क्रय-विक्रय किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं, होगी सख्त कार्रवाई :- जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल

सहारनपुर। जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल के निर्देशानुसार तहसील प्रशासन द्वारा ग्राम अंबेहटा चांद में सरकारी भूमि की अवैध बिक्री करने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा अथवा अवैध क्रय-विक्रय किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं, होगी सख्त कार्रवाई :- जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश