मिडिल-ईस्ट में महायुद्ध की आहट: अमेरिका ने 15 देशों से अपने नागरिकों को तुरंत निकलने को कहा
वाशिंगटन। अमेरिका ने अपने नागरिकों से मिडिल-ईस्ट के प्रमुख हिस्सों को तुरंत छोड़ने को कहा है। अमेरिका ने क्षेत्र में तनाव बढ़ने के साथ 'गंभीर सुरक्षा जोखिमों' की चेतावनी दी है। विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने मध्य पूर्व में मौजूद सभी अमेरिकी नागरिकों से एक वीडियो जारी कर कहा कि आपकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
वाणिज्य दूतावास मामलों की सहायक सचिव मोरा नामदार ने कहा कि विदेश विभाग गंभीर सुरक्षा जोखिमों के कारण, अमेरिकियों से आग्रह करता है कि वे उपलब्ध वाणिज्यिक परिवहन का उपयोग करके बहरीन, मिस्र, ईरान, इराक, इजरायल, वेस्ट बैंक और गाजा, जॉर्डन, कुवैत, लेबनान, ओमान, कतर, सऊदी अरब, सीरिया, संयुक्त अरब अमीरात और यमन को तत्काल छोड़ दें। एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि चौबीसों घंटे काम करने वाली एक अंतर-एजेंसी टास्क फोर्स को सक्रिय कर दिया गया है और यह वाशिंगटन स्थित एक विशेष ऑपरेशन सेंटर से संचालित हो रही है। इसमें कांसुलर मामलों, नागरिक सुरक्षा और राजनयिक सुरक्षा के विशेषज्ञ शामिल हैं। एक संकट संचार टीम 110 से अधिक अंतर-एजेंसी प्रतिभागियों और प्रभावित दूतावासों के साथ प्रतिदिन समन्वय कॉल कर रही है।
विभाग ने 30 से अधिक एसटीईपी संदेश और 15 सुरक्षा अलर्ट जारी किए हैं, जिन पर 50 लाख लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। एक विशेष व्हाट्सएप चैनल के 15,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं और यह 650,000 लोगों तक पहुंचा है। अधिकारी वैश्विक और क्षेत्रीय मीडिया रुझानों पर नजर रख रहे हैं और नेतृत्व के बयानों का फारसी में अनुवाद कर रहे हैं। बता दें कि अमेरिका ने यह चेतावनी ईरान से संघर्ष शुरू होने के बाद जारी की। खाड़ी क्षेत्र में बड़ी संख्या में प्रवासी समुदाय और महत्वपूर्ण एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर के लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। स्मार्ट ट्रैवलर एनरोलमेंट प्रोग्राम अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों को आपात स्थिति में वास्तविक समय में सुरक्षा अपडेट भेजने और नागरिकों से सीधे संपर्क करने की सुविधा देता है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां