मुजफ्फरनगरः बुढ़ाना में पुलिस-मुठभेड़, फायरिंग का तीसरा आरोपी जॉनी घायल
मुजफ्फरनगर। जनपद के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में छात्र व युवक पर फायरिंग करने वाला तीसरा आरोपी बदमाश जॉनी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन तथा एसपी देहात आदित्य बंसल के नेतृत्व में की गई।
क्या है मामला
बताया गया कि कुछ दिन पूर्व जॉनी ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक छात्र पर फायरिंग की थी। पुलिस तभी से आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में बुढ़ाना क्षेत्र में आने वाला है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया और मौके पर ही पकड़ लिया गया।
पहले भी दो आरोपी हो चुके हैं घायल
इस मामले में पुलिस पहले ही दो अन्य आरोपियों — आमिर उर्फ बाटा तथा समद उर्फ चीस — को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर चुकी है। अब तीसरे आरोपी जॉनी के घायल होने के बाद पुलिस ने पूरे गिरोह को कानून के शिकंजे में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां