मुज़फ्फरनगर में होली से पहले सुरक्षा का कड़ा पहरा: एसएसपी ने किया फ्लैग मार्च, अराजकतत्वों को दी सख्त चेतावनी

संवेदनशील इलाकों में पुलिस की कड़ी निगरानी, शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील; एसएसपी ने किया होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। आगामी होली पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने रविवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस के भारी बल और दंगा नियंत्रण उपकरणों की मौजूदगी ने सुरक्षा का कड़ा संदेश दिया।

संवेदनशील क्षेत्रों और होलिका दहन स्थलों पर पैनी नजर

मुज़फ्फरनगर में नगर पालिका का शर्मनाक चेहरा बेनकाब ! मृत गौ माता के अंतिम संस्कार के लिए गौसेवक से वसूले पैसे ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में नगर पालिका का शर्मनाक चेहरा बेनकाब ! मृत गौ माता के अंतिम संस्कार के लिए गौसेवक से वसूले पैसे

फ्लैग मार्च में एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर और एएसपी/सीओ नगर सिद्धार्थ मिश्र सहित भारी पुलिस बल शामिल रहा। अधिकारियों ने नगर के मुख्य बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों और मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसएसपी ने होलिका दहन के चिन्हित स्थलों का निरीक्षण किया और वहां के आयोजकों से वार्ता कर सुरक्षा एवं यातायात को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

साप्ताहिक कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी करीब 1.5 प्रतिशत गिरे, वैश्विक तनाव से निवेशकों में बढ़ी सतर्कता ये भी पढ़ें  साप्ताहिक कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी करीब 1.5 प्रतिशत गिरे, वैश्विक तनाव से निवेशकों में बढ़ी सतर्कता

सोशल मीडिया और खुफिया तंत्र पर विशेष फोकस

मुजफ्फरनगर में पेपर कारोबारी के ठिकानों पर दूसरे दिन भी आयकर विभाग का छापा जारी, करोड़ों की अनियमितता की आशंका ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में पेपर कारोबारी के ठिकानों पर दूसरे दिन भी आयकर विभाग का छापा जारी, करोड़ों की अनियमितता की आशंका

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने स्पष्ट किया कि जनपद पुलिस त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और अवांछित गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग और खुफिया तंत्र को पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है ताकि किसी भी अफवाह या शरारत को समय रहते रोका जा सके।

जनपदवासियों से सहयोग की अपील

पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील की है कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। हुड़दंग, शराब पीकर वाहन चलाना या कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी कृत्य से बचें। एसएसपी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अराजकता फैलाने वालों और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ मुजफ्फरनगर पुलिस कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

Views: 10

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नरेंद्र बालियान | मोरना-भोपा-ककरौली प्रतिनिधि Picture

पत्रकार नरेंद्र बालियान पिछले 6 वर्षों से मुज़फ्फरनगर के भोपा, मोरना और ककरौली क्षेत्र में 'रॉयल बुलेटिन' के प्रतिनिधि के रूप में निरंतर सक्रिय हैं। क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक स्थितियों की गहरी समझ रखने वाले नरेंद्र बालियान ग्रामीण समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से भोपा-मोरना क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7906131417 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

गाजियाबाद: यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने वाला 1 लाख का इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर

गाजियाबाद। गाजियाबाद के लोनी इलाके में Ex-Muslim यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर 14 बार चाकू से जानलेवा हमला करने वाले मुख्य...
Breaking News  मुख्य समाचार  दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने वाला 1 लाख का इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर

होली मिलन समारोह के दौरान संगीत सोम बोले: "देश में दोबारा नहीं बनने देंगे बाबरी मस्जिद", मेरठ में सियासी पारा गर्म

मेरठ। दौराला क्षेत्र के दशरथपुर गांव स्थित एक फार्म हाउस में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान सरधना के पूर्व...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मेरठ 
होली मिलन समारोह के दौरान संगीत सोम बोले: "देश में दोबारा नहीं बनने देंगे बाबरी मस्जिद", मेरठ में सियासी पारा गर्म

भारत की खामोशी बहुत भारी पड़ेगी बिन लड़े बहुत कुछ गंवा सकता है भारत

- राजेश श्रीवास्तव    दुनिया तीसरे विश्व युद्ध के मुहाने पर खड़ी है। विश्व भर के दस देशों में ईरान और...
लाइफस्टाइल  राजकाज 
भारत की खामोशी बहुत भारी पड़ेगी बिन लड़े बहुत कुछ गंवा सकता है भारत

होली व्यंग्य: होली खेल रहे दढियल,’इंडी’ गलियन में… बोलो भैया शान से, नंग बड़े भगवान से

होली है भैया जी, होली है  तनिक घर से बाहर भी निकल कर देखो ना !  कितनी मस्ती काट रहे...
लाइफस्टाइल  जोक्स 
होली व्यंग्य:  होली खेल रहे दढियल,’इंडी’ गलियन  में…   बोलो भैया शान से, नंग बड़े भगवान से

राशन के कोटेदारों की मेहनत का सम्मान करेगी सरकार, कमीशन में होगी बड़ी बढ़ोतरी; CM योगी ने दिए स्पष्ट संकेत

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के राशन डीलरों (कोटेदारों) के लिए एक राहत भरी और सुखद खबर आई है। लखनऊ में आयोजित...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
राशन के कोटेदारों की मेहनत का सम्मान करेगी सरकार, कमीशन में होगी बड़ी बढ़ोतरी; CM योगी ने दिए स्पष्ट संकेत

उत्तर प्रदेश

होली मिलन समारोह के दौरान संगीत सोम बोले: "देश में दोबारा नहीं बनने देंगे बाबरी मस्जिद", मेरठ में सियासी पारा गर्म

मेरठ। दौराला क्षेत्र के दशरथपुर गांव स्थित एक फार्म हाउस में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान सरधना के पूर्व...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मेरठ 
होली मिलन समारोह के दौरान संगीत सोम बोले: "देश में दोबारा नहीं बनने देंगे बाबरी मस्जिद", मेरठ में सियासी पारा गर्म

 MDA जेई की गुंडागर्दी: बिल्डिंग निर्माण कर रहे मजदूरों को डंडों से पीटा, जान बचाने को छत से कूदे दो मिस्त्री, हाथ-पैर टूटे

मुरादाबाद। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (MDA) के एक अवर अभियंता (JE) पर सत्ता के नशे में चूर होकर गुंडागर्दी करने का...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
 MDA जेई की गुंडागर्दी: बिल्डिंग निर्माण कर रहे मजदूरों को डंडों से पीटा, जान बचाने को छत से कूदे दो मिस्त्री, हाथ-पैर टूटे

होली मिलन: शिवसेना (शिंदे गुट) के समारोह में रंगों संग गूंजा एकता और भाईचारे का संदेश

मुरादाबाद- शहर में होली के पर्व को लेकर उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में शिवसेना (शिंदे गुट) द्वारा जिला...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
होली मिलन: शिवसेना (शिंदे गुट) के समारोह में रंगों संग गूंजा एकता और भाईचारे का संदेश

रामबारात काे लेकर संवेदनशील रूटों पर हाई अलर्ट, एसपी सिटी ने संभाली कमान

बरेली । होली से एक दिन पहले निकलने वाली 166 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक रामबारात को लेकर शहर में हाई अलर्ट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बरेली  
रामबारात काे लेकर संवेदनशील रूटों पर हाई अलर्ट, एसपी सिटी ने संभाली कमान

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं