मुज़फ्फरनगर में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, दरोगा की पिस्टल छीनने का दुस्साहस, पुलिस पर लाठी-सरियों से किया हमला
बुढ़ाना। जनपद की बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लुहसाना में उस समय हड़कंप मच गया, जब शांति भंग का नोटिस तामील कराने गई पुलिस टीम पर आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने न केवल पुलिसकर्मियों को लाठी-सरियों से बुरी तरह पीटा, बल्कि दरोगा की सरकारी पिस्टल छीनने का भी प्रयास किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
नोटिस तामील कराने के दौरान हुआ विवाद
ये भी पढ़ें जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने शुरू की नई पारी, अब यूट्यूब पर भी मिलेगा कॉमेडी का डबल-डोजबुढ़ाना कोतवाली पुलिस के अनुसार, पूर्व अपराधी राजन के खिलाफ एसडीएम कोर्ट से धारा-130 बीएनएसएस (शांति भंग) का नोटिस जारी हुआ था। इसे तामील कराने के लिए कांस्टेबल राजवीर और अनुज गांव लुहसाना पहुंचे थे। 'यक्ष' ऐप पर नोटिस की फीडिंग और सत्यापन प्रक्रिया के दौरान राजन का भाई नरेंद्र उर्फ सरदार और उसके एक साथी ने सरकारी काम में बाधा डालते हुए पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी।
दरोगा का गला दबाया, पिस्टल छीनने की कोशिश
स्थिति बिगड़ने पर उपनिरीक्षक ललित कुमार अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि आरोपी लाठी और सरियों से पुलिसकर्मियों को जमीन पर गिराकर पीट रहे थे। पुलिस टीम ने जब अपने साथियों को बचाने का प्रयास किया, तो आरोपी और अधिक उग्र हो गए। उन्होंने पुलिसकर्मियों का गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की और उपनिरीक्षक के साथ अभद्रता करते हुए उनकी सरकारी पिस्टल छीनने का दुस्साहस किया।
इंस्पेक्टर ने दी जानकारी
हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया और मौके से नरेंद्र उर्फ सरदार (निवासी ग्राम लुहसाना) और अक्षय (निवासी रघुनाथपुर, थाना चिलकाना, सहारनपुर) को धर दबोचा। बुढ़ाना कोतवाली के इंस्पेक्टर सुभाष अत्री ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, जानलेवा हमला करने और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शेष आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द कुमार 'पीटीआई' वर्ष 2003 से निरंतर रॉयल बुलेटिन परिवार के एक मजबूत स्तंभ के रूप में सक्रिय हैं। पिछले दो दशकों से अधिक समय से आप बुढ़ाना की ज़मीनी समस्याओं, स्थानीय राजनीति और सामाजिक घटनाक्रमों को पूरी निष्पक्षता के साथ जनता और प्रशासन के सामने रख रहे हैं। क्षेत्र की खबरों पर गहरी पकड़ और वर्षों का अटूट अनुभव आपको बुढ़ाना की पत्रकारिता का सबसे विश्वसनीय चेहरा बनाता है। क्षेत्र की खबरों, समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9412842664 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां