मुज़फ्फरनगर में शादी से पहले युवती का अपहरण, गैर-संप्रदाय के युवक पर लगा गंभीर आरोप, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
घर में अकेली पाकर वारदात को दिया अंजाम, गाजियाबाद ले जाने की जताई आशंका
मीरापुर। जनपद के मीरापुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादी से ठीक पहले एक 25 वर्षीय युवती का अपहरण कर लिया गया। आरोप है कि गैर-संप्रदाय के एक युवक ने युवती के घर में घुसकर उसे जबरन अगवा कर लिया। इस घटना के बाद से पीड़िता के परिवार में कोहराम मचा है और वे अपनी बेटी की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं।
धमकियों का सिलसिला और वारदात का दिन
पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी की शादी ईद के बाद तय की गई थी। युवती ने कुछ दिन पहले अपनी मां को बताया था कि गांव का ही रहने वाला पुन्नी उर्फ नवेन्द्र सिंह (पुत्र तिरंग सिंह) उसे मोबाइल पर लगातार परेशान कर रहा था। आरोपी उसे शादी न होने देने और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकियां दे रहा था। बदनामी के डर से परिवार ने यह बात दबाकर रखी, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने 27 फरवरी 2026 की सुबह वारदात को अंजाम दिया। जब पिता काम पर और मां पड़ोस में गई थी, तब आरोपी घर में घुस आया और युवती को डरा-धमका कर अपने साथ ले गया।
ये भी पढ़ें मुज़फ्फरनगर मैडिकल कॉलेज में मच गया हड़कंप, टेक्नीशियन ने उठा लिया ये कदम, पुलिस जांच में जुटीगाजियाबाद ले जाने की आशंका
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन आरोपी के घर पहुंचे। वहां आरोपी के भाई आशुतोष से पूछताछ करने पर पता चला कि पुन्नी सुबह से घर पर नहीं है। परिजनों का आरोप है कि आशुतोष ने गाजियाबाद (रहीसनगर) में रहने वाले अपने ताऊ के लड़के भूपेन्द्र उर्फ भूरा से फोन पर बात की। कथित तौर पर भूपेन्द्र ने बताया कि पुन्नी ने उसे फोन कर कहा है कि वह एक युवती को लेकर गाजियाबाद की ओर आ रहा है। पीड़ित परिवार ने अपनी पुत्री को गाजियाबाद ले जाने की आशंका जताई है और पुलिस से तत्काल बरामदगी की मांग की है।
पुलिस की कार्रवाई
मीरापुर थाना पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर मुख्य आरोपी पुन्नी, उसके भाई आशुतोष और गाजियाबाद निवासी भूपेन्द्र के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस युवती की सकुशल बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर युवती को बरामद कर लिया जाएगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सक्रिय पत्रकार आफ़ताब आलम 'रॉयल बुलेटिन' के लिए मुज़फ्फरनगर के मीरापुर और रामराज क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। क्षेत्र की खबरों पर पैनी नजर रखने वाले आफ़ताब आलम स्थानीय मुद्दों, जन-समस्याओं और व्यापारिक हलचलों को पूरी निष्पक्षता के साथ प्रमुखता से उठाते हैं। पिछले लंबे समय से वे मीरापुर और रामराज क्षेत्र की जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील हैं। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 9319454764 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां