मुज़फ्फरनगर में साइबर हेल्पडेस्क की सराहनीय कार्यवाही, ₹28 हजार की ठगी राशि कराई वापस, पीड़िता के चेहरे पर लौटी मुस्कान
मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना रतनपुरी की साइबर हेल्पडेस्क टीम ने साइबर अपराधों की रोकथाम और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एक पीड़िता की ठगी गई पूरी धनराशि वापस कराकर मिसाल पेश की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ के निकट पर्यवेक्षण में यह सफल कार्रवाई की गई।
घटना का विवरण थाना रतनपुरी पर गठित साइबर हेल्पडेस्क टीम को ऑनलाइन/NCRP पोर्टल के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायतकर्ता शिवांगी पुत्री संजीव कुमार, निवासी ग्राम सठेड़ी, ने जानकारी दी कि उनके बैंक खाते से अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा ₹28,000/- की ठगी कर ली गई है। साइबर हेल्पडेस्क टीम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित तकनीकी प्रक्रिया अपनाई और ठगी गई सम्पूर्ण धनराशि को सफलतापूर्वक पीड़िता के बैंक खाते में वापस करा दिया।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर में प्रधान का फर्जी लेटर पैड इस्तेमाल कर जमानत कराने का खेल बेनकाब, आरोपी गिरफ्तारमुजफ्फरनगर पुलिस की आमजन से अपील पुलिस प्रशासन ने नागरिकों को साइबर ठगी से बचने के लिए निम्नलिखित सुझाव दिए हैं:
-
किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, गिफ्ट/ऑफर, लॉटरी या केवाईसी अपडेट संदेश पर बिना सत्यापन के क्लिक न करें।
-
“डिजिटल अरेस्ट” के नाम पर वीडियो कॉल के माध्यम से डराने-धमकाने वाले साइबर अपराधियों से सतर्क रहें। ध्यान रखें, कोई भी सरकारी एजेंसी फोन या वीडियो कॉल पर गिरफ्तारी नहीं करती।
-
अपनी बैंकिंग जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या यूपीआई पिन कभी भी किसी से साझा न करें।
-
किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या [संदिग्ध लिंक हटा दिया गया] पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। इसके अलावा मुजफ्फरनगर साइबर सेल के हेल्पलाइन नंबर 9454401617 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि यदि समय पर शिकायत दर्ज कराई जाए, तो साइबर ठगी की राशि वापस पाना संभव है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय मौहम्मद शाहनवाज मुज़फ्फरनगर के एक प्रतिष्ठित और विश्वसनीय पत्रकार हैं। वर्तमान में आप राष्ट्रीय सहारा के जिला प्रभारी (मुज़फ्फरनगर) के रूप में कार्यरत हैं और साथ ही उत्तर प्रदेश के प्रमुख मीडिया संस्थान रॉयल बुलेटिन में संवाद सहयोगी की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। डेढ़ दशक के लंबे अनुभव के साथ मौ. शाहनवाज ने अपनी प्रखर लेखनी से राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ी है। उनसे मोबाइल नंबर 9058673434 पर संपर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियां