नोएडा। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में एक युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही एक युवती ने बीते दिनों मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका के परिजनों का आरोप था कि युवक के उत्पीड़न से तंग आकर बेटी ने आत्महत्या की है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल कर रही थाना बिसरख पुलिस ने आज वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि स्वेता दुबे उम्र 32 वर्ष पुत्री मुकेश दुबे निवासी रोज टावर, गार्डन सिटी-1 ऐमनाबाद, बिसरख गौतमबुद्धनगर अपने मित्र राहुल बंसल पुत्र सुरत सिंह बंसल उम्र 30 वर्ष निवासी मूल पता ग्राम चिरौडी थाना लोनी जिला गाजियाबाद हालपता- सकरपुर दिल्ली -92 के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि युवती ने अपने मित्र राहुल के द्वारा परेशान किये जाने के कारण 28 फरवरी 2026 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मृतका के परिजनों द्वारा दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर थाना बिसरख धारा 108 बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
उन्होंने बताया कि इस मामले में जांच-पड़ताल कर रही थाना पुलिस ने आज एक सूचना के आधार पर वांछित अभियुक्त राहुल बंसल पुत्र सुरत सिंह बंसल को पैरामाउन्ट गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया है।उन्होंने बताया कि अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। इस फोन के माध्यम से युवक द्वारा युवती से वार्तालाप की जाती थी।
टिप्पणियां