नोएडा। नोएडा में एटीएम बूथों पर पैसे निकालने गए लोगों को मदद करने के बहाने उनके एटीएम कार्ड को बदलकर धोखाधड़ी कर रहे एक शातिर बदमाश को थाना फेस-2 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से12 एटीएम कार्ड भिन्न-भिन्न बैंकों के, अवैध शस्त्र व वैगनार गाड़ी बरामद किया है। बदमाश के खिलाफ नोएडा और बुलंदशहर के थानों में विभिन्न आपराधिक मामलों में 4 मुकदमे दर्ज हैं।
थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि लोगों के एटीएम बूथ पर कार्ड बदलकर धोखाधड़ी कर रहे अभियुक्त अमीरुददीन पुत्र इमामुददीन निवासी बुलंदशहर को इलाहाबांस चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला है कि अभियुक्त अमीरुददीन द्वारा अपने सह अभियुक्त के साथ मिलकर आमजन को बहला-फुसलाकर उनके एटीएम बदलकर तथा उनका पिनकोड देखकर धोखाधड़ी से उनको नकली एटीएम देकर उनके खातों में पड़ी धनराशि को निकलकर अवैध लाभ कमाते थे।
उन्होंने बताया कि अभियुक्त पकड़े जाने पर लोगों को डराने - धमकाने के लिए अवैध चाकू अपने पास रखता था। अभियुक्त अमीरुददीन द्वारा अपने सह अभियुक्त के साथ मिलकर ऐसे चिन्ह्नित स्थान पर लगे एटीएम मशीन की रेकी करते थे जहाँ पर सिक्योरिटी गार्ड नहीं होता था।
उन्होंने बताया कि अभियुक्त के द्वारा नोएडा क्षेत्र में स्थित कम्पनियों में काम कर रहे व्यक्तियों की प्रतिमाह सेलरी आने पर चिन्ह्नित एटीएम मशीन पर जाकर एटीएम खराब होने का बहना बनाकर व्यक्तियों के द्वारा लाये गये एटीएम कार्ड को बदलकर व उनका एटीएम पिन जानकर उनको फर्जी कार्ड दे देते थे तथा अन्य स्थान पर लगे एटीएम मशीन पर जाकर लोगों के लिये गये एटीएम कार्ड को लगाकर व पिन डालकर पूरा पैसा निकल लेते थे। उन्होंने बताया कि अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी की जा रही है।
टिप्पणियां