नोएडा में पुलिस ने की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था, 1080 स्थानों पर होगी होलिका दहन

नोएडा । आगामी होली के पर्व को लेकर कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सभी नागरिकों से होली के पर्व को शांतिपूर्वक व सौहार्द पूर्ण तरीके से मनाये जाने की अपील की गई है। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में लगभग 1080 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। रंगोत्सव/रमजान माह को सकुशल एवं निर्विघ्न संपन्न कराने के उद्देश्य से कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर को 10 जोन व 26 सेक्टर में विभाजित करते हुए सेक्टर स्कीम प्रभावी की गयी है। होलिका दहन/होली के अवसर पर लगने वाले मेलों में संभावित भीड़ के दृष्टिगत सभी जगहो पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। 
 
होली के त्यौहार पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था डॉ. राजीव नारायण मिश्र द्वारा नोएडा व सेंट्रल नोएडा जोन, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय अजय कुमार द्वारा ग्रेटर नोएडा जोन के अधिकारियों का पर्यवेक्षण किया जाएगा। इसी क्रम में  रवि शंकर निम (डीसीपी मुख्यालय) को ग्रेटर नोएडा जोन में व  ट्विंकल जैन (एडीसीपी/स्टाफ ऑफिसर) व  विवेक रंजन राय (एसीपी साइबर) को नोएडा जोन,  पूनम मिश्रा (एडीसीपी जेवर एयरपोर्ट) को सेन्ट्रल नोएडा जोन व  दीक्षा सिंह (एसीपी महिला सुरक्षा),  हेमन्त उपाध्याय (एसीपी लाइन्स/आरटीसी) को ग्रेटर नोएडा जोन में आगामी त्योहार के दृष्टिगत कानून व्यवस्था बनाये रखने का दायित्व सौंपा गया है। संवेदनशील स्थानों के आस-पास 26 मोबाइल क्यूआरटी व 4 प्लाटून पीएसी को तैनात किया गया है। पुलिस द्वारा अभी तक 45 संवेदनशील/हॉटस्पाट स्थानों को चिन्हित करते हुए वहां पर अतिरिक्त पुलिस बल व पीएसी बल को तैनात किया गया है।
 
आगामी त्यौहारों को देखते हुए पुलिस अधिकारियों द्वारा कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में आरडब्लूए/ग्राम सुरक्षा समिति के पदाधिकारियों के साथ होली पर्व के सम्बन्ध में गोष्ठियाँ आयोजित की गई एवं धर्मगुरुओं/संभ्रान्त व्यक्तियों/पीस कमेटी के साथ-साथ अब तक 165 से अधिक गोष्ठियों का आयोजन किया गया। उन्हे अपने-अपने समाज के लोगों को समझाने व पुलिस का सहयोग करने हेतु अवगत कराया गया है। इसके साथ ही बताया गया है कि अगर किसी भी असामाजिक तत्व द्वारा होली/रमजान माह के पर्व के अवसर पर किसी प्रकार से माहौल/शांति व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास किया गया तो उसके विरूद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। पुलिस अधिकारीगण द्वारा होली/ रमजान माह के पावन पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु अन्य विभागों के अधिकारियों से भी गोष्ठी का आयोजन कर समन्वय स्थापति किया गया है।
 
 वहीं पुलिस द्वारा बीडीडीएस, सर्विलांस व सोशल मीडिया के माध्यम से सर्तक दृष्टि रखी जा रही है साथ ही सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक/भड़काउ पोस्ट करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी एवं आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिन्हित करके उनके विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
 
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस द्वारा 'ब्रेथ एनालाइजर' की सहायता से शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों एवं हुड़दंगियों के विरूद्ध भी कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। कंट्रोल रूम के माध्यम से लगे सीसीटीवी कैमरों से सतर्क निगरानी रखते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो के विरूद्ध एम.वी. एक्ट व अन्य विधिक कार्यवाही किया जाना तथा आवश्यकतानुसार ड्रोन के माध्यम से निगरानी किया जाना प्रस्तावित है। सभी थाना मोबाइल, पीसीआर,यातायात पुलिस व पीआरवी वाहन भी लगातार क्षेत्र के भ्रमणशील रहगें।
Views: 14

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

स्मृति ईरानी ने बताया 'गुड टच-बैड टच' पर बात करना है जरूरी

मुंबई। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और अभिनेत्री स्मृति ईरानी ने बताया है 'गुड टच-बैड टच' पर बात करना जरूरी है। सालों...
Breaking News  मनोरंजन 
स्मृति ईरानी ने बताया 'गुड टच-बैड टच' पर बात करना है जरूरी

रामबारात काे लेकर संवेदनशील रूटों पर हाई अलर्ट, एसपी सिटी ने संभाली कमान

बरेली । होली से एक दिन पहले निकलने वाली 166 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक रामबारात को लेकर शहर में हाई अलर्ट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बरेली  
रामबारात काे लेकर संवेदनशील रूटों पर हाई अलर्ट, एसपी सिटी ने संभाली कमान

कलेक्ट्रेट से अज्ञात बाबू के रिश्वत मांगने के मामले में मुकदमा दर्ज..डीएम के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारी ने लिखाई रिपोर्ट

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के जिलाधिकारी आफिस से अज्ञात युवक के जमीन संबंधी मामले में 20 हजार रुपये की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
कलेक्ट्रेट से अज्ञात बाबू के रिश्वत मांगने के मामले में मुकदमा दर्ज..डीएम के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारी ने लिखाई रिपोर्ट

सलीम वास्तविक का हमलावर जशीन एनकाउंटर में ढेर; 1 लाख का इनामी था आरोपी

गाजियाबाद। गाजियाबाद के लोनी इलाके में Ex-Muslim यूट्यूबर सलीम वास्तविक पर जानलेवा हमला करने वाले मुख्य आरोपी जशीन को पुलिस...
Breaking News  दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
सलीम वास्तविक का हमलावर जशीन एनकाउंटर में ढेर; 1 लाख का इनामी था आरोपी

भारत की ऐतिहासिक जीत कोलकाता में संजू सैमसन का 97 रन का तूफान, वेस्टइंडीज पर करारा वार, अब मुंबई में इंग्लैंड से सेमीफाइनल मुकाबला

आज का दिन भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बेहद खास रहा। कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान Eden Gardens में भारत और...
Breaking News  खेल  क्रिकेट 
भारत की ऐतिहासिक जीत कोलकाता में संजू सैमसन का 97 रन का तूफान, वेस्टइंडीज पर करारा वार, अब मुंबई में इंग्लैंड से सेमीफाइनल मुकाबला

उत्तर प्रदेश

रामबारात काे लेकर संवेदनशील रूटों पर हाई अलर्ट, एसपी सिटी ने संभाली कमान

बरेली । होली से एक दिन पहले निकलने वाली 166 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक रामबारात को लेकर शहर में हाई अलर्ट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बरेली  
रामबारात काे लेकर संवेदनशील रूटों पर हाई अलर्ट, एसपी सिटी ने संभाली कमान

कलेक्ट्रेट से अज्ञात बाबू के रिश्वत मांगने के मामले में मुकदमा दर्ज..डीएम के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारी ने लिखाई रिपोर्ट

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के जिलाधिकारी आफिस से अज्ञात युवक के जमीन संबंधी मामले में 20 हजार रुपये की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
कलेक्ट्रेट से अज्ञात बाबू के रिश्वत मांगने के मामले में मुकदमा दर्ज..डीएम के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारी ने लिखाई रिपोर्ट

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बोलेरो का टायर फटने से हुआ भीषण हादसा, तीन की मौत

बाराबंकी । जिले के थाना लोनीकटरा क्षेत्र के ग्राम नेरा कबूलपुर के पास रविवार दोपहर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बोलेरो गाड़ी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बोलेरो का टायर फटने से हुआ भीषण हादसा, तीन की मौत

ईरान में फंसा झांसी का परिवार, परिजनों ने सरकार से लगाई सुरक्षित वापसी की गुहार

झांसी। इजराइल और संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा ईरान पर जारी हमलों के बीच झांसी का एक परिवार वहां फंसा हुआ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  झांसी  
ईरान में फंसा झांसी का परिवार, परिजनों ने सरकार से लगाई सुरक्षित वापसी की गुहार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश