नोएडा में गायब हुए मोबाइल फोन पाकर 111लोगों के चेहरे पर आई मुस्कान

नोएडा। गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट पुलिस ने बीते कुछ माह के दौरान शहर के अलग-अलग हिस्सों से गुम और चोरी हुए कीमती 111 स्मार्ट मोबाइल फोन को ढूंढकर सोमवार को उनके असली मालिकों तक पहुंचाकर उनके चेहरों पर मुस्कान लौटा दी। सर्विलांस सेल और फेज-दो थाने की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर कई राज्यों से यह फोन बरामद किया है। फेस-दो थाने में गुम हुए मोबाइल फोन पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान पीड़ितों ने अपने-अपने गुम व चोरी हुए मोबाइल फोन पाकर पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारे लिए होली का सबसे बड़ा उपहार है। 
 
 गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल नोएडा आरके गौतम व सहायक पुलिस आयुक्त प्रथम सेन्ट्रल नोएडा उमेश यादव के पर्यवेक्षण में सर्विलांस सेल सेन्ट्रल नोएडा कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर व थाना फेस-2 पुलिस ने लोगों के गुम हुए 111 कीमती स्मार्ट फोन को सीईआईआर (केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर) पोर्टल व सर्विलांस के माध्यम से खोजकर उनके स्वामियों को आज सुपुर्द किया।
 
डीसीपी ने बताया कि सेंट्रल नोएडा के विभिन्न थानों में गुम और चोरी हुए हुए मोबाइल फोन की शिकायतें दर्ज थीं। इन पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इन मोबाइल फोन को सर्विलांस के माध्यम से ट्रैक किया और आज उनके असली मालिकों को वापस लौटाया। इन मोबाइल फोन को बरामद करने के लिए पहले नोएडा के सभी थानों में पिछले कुछ समय में दर्ज फोन चोरी की शिकायतों को खंगाला गया। इसके बाद इन फोन के ईएमआई नंबरों के जरिये इनकी लोकेशन का पता लगाया गया।
 
डीसीपी ने बताया कि इससे पहले भी पुलिस सैकड़ों मोबाइल फोन तलाश कर पीड़ितों के सुपुर्द कर चुकी है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान पीड़ितों के वास्तविक फोन नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया। अन्य तकनीकों का भी इस दौरान सहारा लिया गया। कई मोबाइल को चोरों और बदमाशों ने राहगीरों को बेहद कम दाम में बेच दिया था। पुलिस ने जब मोबाइल खरीदने वालों को कार्रवाई का डर दिखाया तो उन्होंने मोबाइल पुलिस के सुपुर्द कर दी। 
  
एक सवाल के जवाब में डीसीपी ने बताया कि खोजे गये मोबाइलों में कुछ मोबाइल ऐसे है जो व्यक्तियों के भीड़-भाड़ वाले बाजारों , सब्जी व फलों की मण्डियों व साप्ताहिक बाजारों में सामान खरीदते समय नीचे झुकने, बैठने में गिर गये थे । कुछ मोबाइल ऐसे भी है जो व्यक्तियों के यात्रा के दौरान मोबाइल ऑटो, टैक्सियों , बसों व मेट्रो ट्रेनों में छूट गये थे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा खोजे गये मोबाइलों में से कुछ मोबाइल ऐसे भी है जो शादियों में बारात चढ़त के दौरान नृत्य करते समय गिरने व सार्वजनिक बारात घरों में कार्यक्रम होने के बाद छूट गये थे ।वहीं मोबाइल धारकों ने आज अपने मोबाइल फोन वापस पाकर पुलिस की प्रशंसा की और अपना मोबाइल देखकर सभी के चेहरे खिल उठे।
Views: 15

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

शादी के बाद भावुक हुईं रश्मिका मंदाना, कहा- 'लोगों से मिले प्यार और आशीर्वाद की वजह से ही हमारी पहचान'

मुंबई। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी शादी के बाद लगातार...
मनोरंजन 
शादी के बाद भावुक हुईं रश्मिका मंदाना, कहा- 'लोगों से मिले प्यार और आशीर्वाद की वजह से ही हमारी पहचान'

देश में सबसे पहले महाकाल मंदिर में हुआ होलिका दहन, वैदिक मंत्रों से जली होली

उज्जैन। देशभर में सोमवार की रात होलिका दहन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व...
Breaking News  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
देश में सबसे पहले महाकाल मंदिर में हुआ होलिका दहन, वैदिक मंत्रों से जली होली

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने किया तमिल विरासत और सभ्यतागत गौरव पर आधारित 16 पुस्तकों का विमोचन

नई दिल्ली। भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रकाशन विभाग द्वारा प्रकाशित 16 महत्वपूर्ण...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने किया तमिल विरासत और सभ्यतागत गौरव पर आधारित 16 पुस्तकों का विमोचन

यूएस ने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी का खुलासा किया, 24 घंटे में ईरान के एक हजार से अधिक ठिकानों पर हमला

  वॉशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका ने सोमवार को ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के पैमाने का खुलासा किया। इसमें एक कोऑर्डिनेटेड एयर,   पेंटागन...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
यूएस ने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी का खुलासा किया, 24 घंटे में ईरान के एक हजार से अधिक ठिकानों पर हमला

ईरान-इराक में युद्ध जैसी स्थिति के बीच गौतमबुद्धनगर प्रशासन की अपील, विदेश में रह रहे नागरिकों का विवरण मांगा

गौतमबुद्धनगर। ईरान और इराक क्षेत्र में वर्तमान में उत्पन्न युद्ध एवं सुरक्षा संबंधी परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
ईरान-इराक में युद्ध जैसी स्थिति के बीच गौतमबुद्धनगर प्रशासन की अपील, विदेश में रह रहे नागरिकों का विवरण मांगा

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ होलिका दहन, कलेक्ट्रेट पर उमड़ा जनसैलाब

   सहारनपुर। जनपद सहारनपुर के समस्त शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ होलिका दहन का...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ होलिका दहन, कलेक्ट्रेट पर उमड़ा जनसैलाब

सहारनपुर में नकुड़ पुलिस ने दबोचे दो शातिर नशा तस्कर, 47 ग्राम स्मैक बरामद

सहारनपुर। थाना नकुड़ पुलिस ने दो शातिर नशा तस्करों को दबोचकर उनके कब्जे से लगभग साढ़े नौ लाख रूपए कीमत...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नकुड़ पुलिस ने दबोचे दो शातिर नशा तस्कर, 47 ग्राम स्मैक बरामद

सहारनपुर में होलिका दहन स्थल पर आग लगी, सिविल डिफेंस की तत्परता से बड़े हादसे से बचाव

सहारनपुर। तोता चैक के समीप सरदार कॉलोनी में अचानक ही होलिका दहन स्थल पर अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में होलिका दहन स्थल पर आग लगी, सिविल डिफेंस की तत्परता से बड़े हादसे से बचाव

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खेली फूलों की होली, भक्त प्रह्लाद शोभायात्रा में हुए शामिल, प्रह्लाद की आरती उतारी   

गोरखपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर के पांडेयहाता में आयोजित 'भक्त प्रह्लाद शोभायात्रा' में शिरकत की।...
उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खेली फूलों की होली, भक्त प्रह्लाद शोभायात्रा में हुए शामिल, प्रह्लाद की आरती उतारी   

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं