दिल्ली: रिठाला की झुग्गियों में आग का तांडव, आसपास के फ्लैट और फैक्ट्री भी प्रभावित
नई दिल्ली। दिल्ली के रिठाला इलाके में बनी झुग्गियों में गुरुवार तड़के अचानक से आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया, जिसकी चपेट में आसपास बने कई घर भी आ गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीमें भी पहुंची। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, यह आग झुग्गी इलाके में लगी, जहां बड़ी संख्या में अस्थाई मकान और झोपड़ियां बनी हुई थीं।
घटना की सूचना सुबह तड़के 4:15 बजे फायर कंट्रोल रूम को मिली। जैसे ही अलर्ट आया, फायर ब्रिगेड ने तुरंत सात गाड़ियां मौके पर भेजीं। आग फैल चुकी थी और लगभग 2,500 स्क्वायर यार्ड के इलाके में कई झुग्गियां पूरी तरह जल चुकी थीं। स्थिति को देखते हुए फायर ऑफिसर सी.एल. मीणा ने आग की गंभीरता के आधार पर कैटेगरी अपग्रेड कर दी और सुबह 4:35 बजे अतिरिक्त 5-7 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। मौके पर पहुंचे फायर ऑफिसर सी.एल. मीणा ने बताया कि आग ने झुग्गी इलाके के साथ पास की पेपर फैक्ट्री और आवासीय फ्लैट्स को भी अपनी चपेट में ले लिया था। इसके कारण काफी नुकसान हुआ। घरों के अंदर आग फैल गई और कई खिड़कियां, दरवाजे और मीटर बॉक्स जल गए।
उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने कहा कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन नुकसान काफी हुआ है। स्थानीय प्रशासन और फायर ऑफिसर लगातार इलाके में डटे हुए हैं और बचाव व सुरक्षा कार्य जारी हैं। फिलहाल रिठाला इलाके में नुकसान की स्थिति का आकलन किया जा रहा है। बीते दिन दिल्ली से सटे गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में भी आगजनी की घटना सामने आई थी। एक रिहायशी बिल्डिंग के ग्राउंट फ्लोर पर आग लग गई थी, जिसने कुछ ही मिनटों में पुरी बिल्डिंग को चपेट में ले लिया था, जिसमें करीब 20 से 22 लोग झुलस गए थे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां