मेरठ पुलिस ने जिसे बताया था 'अर्चिता अरोड़ा', वह निकली तुर्कमेनिस्तान की 'मुहब्बत', चार भेज दिए थे हत्या में जेल, अब सवालों में है वर्दी !

5 दिन में मर्डर मिस्ट्री सुलझाने का दावा करने वाली पुलिस की भारी फजीहत; बिना शिनाख्त जलाया विदेशी बेटी का शव

On

मेरठ। मेरठ पुलिस के उस 'तेज-तर्रार' खुलासे की धज्जियां उड़ गई हैं, जिसमें उन्होंने मवाना मर्डर केस को महज 5 दिन में सुलझाने का दावा किया था। पुलिस ने जिस युवती को दिल्ली की 'अर्चिता अरोड़ा' बताकर पूरे देश में सुर्खियां बटोरी थीं, वह हकीकत में तुर्कमेनिस्तान की नागरिक 'मुहब्बत सुनातोव्ना' निकली। इस खुलासे ने मेरठ पुलिस की कार्यप्रणाली और जांच पर गहरे प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं।

खाकी की बड़ी चूक और असंवेदनशीलता

मुज़फ्फरनगर में कुख्यात विक्की त्यागी का बेटा रक्षित त्यागी घायल, पुलिस पर झोंका फायर, भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में कुख्यात विक्की त्यागी का बेटा रक्षित त्यागी घायल, पुलिस पर झोंका फायर, भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद

पुलिस ने जिस आनन-फानन में मामले का खुलासा किया, उसी में भारी चूक हो गई। मृतका की असली पहचान तुर्कमेनिस्तान की नागरिक नाजमुदिनोवा मोहब्बत सुनातोव्ना के रूप में सामने आई है, जो पिछले 15 वर्षों से भारत में रह रही थी। सबसे शर्मनाक पहलू यह है कि पुलिस ने किसी ठोस पहचान के बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया, जिससे उसकी मां अपनी बेटी को आखिरी बार देख भी नहीं पाई।

समुद्र के नीचे 'अदृश्य दीवार' बना रहा चीन, अमेरिका ने दी बड़ी चेतावनी ये भी पढ़ें  समुद्र के नीचे 'अदृश्य दीवार' बना रहा चीन, अमेरिका ने दी बड़ी चेतावनी

मेरठ में 21 फरवरी को खेत में मिली एक युवती की जली हुई लाश मिली थी। पांच दिन बाद 26 फरवरी को पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया था और चार आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया था। पुलिस के मुताबिक, युवती की पहचान दिल्ली की रहने वाली अर्चिता अरोड़ा के रूप में हुई, जिसकी हत्या होटल में विवाद के बाद कर दी गई थी। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 

मुज़फ्फरनगर में आर्य समाज नई मंडी का 98वां वार्षिकोत्सव: वैदिक मंत्रोच्चार और राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ हुआ आगाज ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में आर्य समाज नई मंडी का 98वां वार्षिकोत्सव: वैदिक मंत्रोच्चार और राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ हुआ आगाज

पुलिस ने इस मामले में 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालकर हत्यारों तक पहुँचने में सफलता हासिल करने का दावा किया था। प्रभारी निरीक्षक पूनम जादौन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 80/2026 (धारा 103(1), 238 बीएनएस) के तहत कार्रवाई करते हुए इन चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस की जांच के अनुसार, होटल संचालक चंचल कुमार उर्फ बंटी और उसके साथियों ने पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में युवती की हत्या की थी।

पुलिस ने बताया था कि आरोपियों ने बर्बरता की सारी हदें पार करते हुए कंबल से मुंह दबाकर युवती की जान ली थी। इसके बाद उसकी पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर तेजाब डाल दिया था। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त क्रेटा कार, हत्या में इस्तेमाल कंबल और तेजाब की खाली बोतल भी बरामद कर ली थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार बताई गई थी :

  1. गुरमुख उर्फ अरविन्द उर्फ मोनू (ग्राम जौहड़ी, बिनौली, बागपत)

  2. संदीप उर्फ सिट्ट उर्फ राहुल (प्रभात नगर, सिविल लाइन, मेरठ)

  3. चंचल कुमार उर्फ बंटी (न्यू देवपुरी, रेलवे रोड, मेरठ)

  4. विवेक उर्फ काका (मलियाना, टीपीनगर, मेरठ)

पुलिस के इस खुलासे के तुरंत बाद तुर्कमेनिस्तान में रहने वाली एक महिला गुलनारा ने दावा कर दिया  था कि मृतका भारतीय नहीं, बल्कि उसकी बेटी मुहब्बत है। वह करीब 15 साल पहले भारत आई थी और कथित रूप से दलालों के चंगुल में फंस गई थी। उनका कहना था कि युवती के शरीर पर बने टैटू मिटाने के लिए भी तेजाब डाला गया था ताकि उसकी पहचान मिटाई जा सके। 

मृतका की सहेली,चंडीगढ़ में रहने वाली एलीना का भी कहना था कि 25 फरवरी को पुलिस ने उन्हें कॉल कर फोटो भेजी थी। मृतका के कॉल डिटेल में उनका नंबर आखिरी था। उन्होंने भी पुलिस को बताया था कि युवती का नाम अर्चिता अरोड़ा नहीं, मुहब्बत है और 16 फरवरी से उसका फोन बंद था। इसके बावजूद 26 फरवरी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस ने मृतका को अर्चिता अरोड़ा बता दिया था। मेरठ पुलिस ने दावा कर दिया था कि शव के पास मिले आधार कार्ड से पहचान अर्चिता अरोड़ा के रूप में हुई और केस का खुलासा हो गया है। 

मां की गुहार: "मेरी बेटी की अस्थियां तो भिजवा दो"

अब तुर्कमेनिस्तान से मृतका की मां नाजमुदिनोवा गुलनारा ने अपनी बेटी की मौत पर न केवल गहरा दुख जताया है, बल्कि पुलिस के दावों पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने अपनी बेटी की अस्थियां/राख तुर्कमेनिस्तान भिजवाने की गुहार लगाई है। उन्होंने अजीजा के माध्यम से तुर्कमेनिस्तान दूतावास को पत्र लिखकर न्याय की मांग की है।

सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी

अब इस मामले में इंसाफ की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गई है। मृतका की सहेली एलीना द्वारा पुलिस के दावे को सिरे से खारिज करने के बाद, अब पीड़ित पक्ष मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के साथ-साथ इस लापरवाही के जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर रहा है। मृतका की मां ने साक्ष्यों के सत्यापन के लिए डीएनए टेस्ट की भी मांग रखी है।

पुलिस बैकफुट पर

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिजीत कुमार ने अब स्वीकार किया है कि मृतका तुर्कमेनिस्तान की नागरिक हो सकती है। पुलिस अब अपनी पुरानी जांच का पुनर्मूल्यांकन कर रही है और विदेश मंत्रालय के माध्यम से संबंधित दूतावास से संपर्क साध रही है। यह मामला पुलिस के 'ब्लाइंड मर्डर' सुलझाने के दावों की हवा निकालने के लिए पर्याप्त है।

Views: 45

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

ईरान-इजरायल संघर्ष: 10वें दौर के हमले से दहला तेहरान, श्रीलंका तट पर डूबा ईरानी पोत; वैश्विक बाजारों में हड़कंप

वाशिंगटन/तेल अवीव। मध्य-पूर्व में चल रहा सैन्य संघर्ष अब पांचवें दिन में प्रवेश कर चुका है और इसकी आग अंतरराष्ट्रीय...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
ईरान-इजरायल संघर्ष: 10वें दौर के हमले से दहला तेहरान, श्रीलंका तट पर डूबा ईरानी पोत; वैश्विक बाजारों में हड़कंप

मेरठ पुलिस ने जिसे बताया था 'अर्चिता अरोड़ा', वह निकली तुर्कमेनिस्तान की 'मुहब्बत', चार भेज दिए थे हत्या में जेल, अब सवालों में है वर्दी !

मेरठ। मेरठ पुलिस के उस 'तेज-तर्रार' खुलासे की धज्जियां उड़ गई हैं, जिसमें उन्होंने मवाना मर्डर केस को महज 5...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मेरठ 
मेरठ पुलिस ने जिसे बताया था 'अर्चिता अरोड़ा', वह निकली तुर्कमेनिस्तान की 'मुहब्बत', चार भेज दिए थे हत्या में जेल, अब सवालों में है वर्दी !

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ आशुतोष महाराज ने खोला मोर्चा, 'गुप्त पत्नी' और संपत्तियों की जांच की उठाई मांग

प्रयागराज। धर्मनगरी प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराने वाले आशुतोष महाराज ने होली...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ आशुतोष महाराज ने खोला मोर्चा, 'गुप्त पत्नी' और संपत्तियों की जांच की उठाई मांग

कानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: नशे के तस्करों से मिलीभगत पर दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित

कानपुर। शहर में अवैध नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के बीच कानपुर पुलिस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: नशे के तस्करों से मिलीभगत पर दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आज से ट्रैफिक अलर्ट: काशी टोल से डासना के बीच बाधित रहेगा यातायात, रहें सावधान !

नई दिल्ली/मेरठ। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DME) पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आज से ट्रैफिक अलर्ट: काशी टोल से डासना के बीच बाधित रहेगा यातायात, रहें सावधान !

उत्तर प्रदेश

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश