मुरादाबाद में बच्चों के झगड़े ने लिया हिंसक रूप, बड़ों में चले ईंट-पत्थर और लाठियों से थर्राया बगरूआ गांव

कुंदरकी क्षंत्र में मामूली बात पर आमने-सामने दो पक्ष, महिलाओं से भी मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

मुरादाबाद। जनपद के कुंदरकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बगरूआ गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बच्चों के बीच हुआ एक छोटा सा विवाद देखते ही देखते सांप्रदायिक और हिंसक रंग लेने लगा। इस झड़प में दोनों पक्षों की ओर से जमकर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिसमें लोग एक-दूसरे पर जानलेवा हमला करते साफ देखे जा सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार, विवाद की शुरुआत खेल-खेल में बच्चों के बीच हुई कहासुनी से हुई थी। जब बच्चों ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी, तो सुलह के बजाय दोनों पक्षों के बड़े आपस में भिड़ गए। शुरुआत में तीखी नोकझोंक हुई, लेकिन जल्द ही यह विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हमला इतना अचानक और तेज था कि गांव की गलियों में पत्थरों की बारिश होने लगी।

सहारनपुर से प्रयागराज तक — कशिश की बरामदगी के बाद उठे बड़े सवाल,वीडियो में किया बड़ा खुलासा ये भी पढ़ें  सहारनपुर से प्रयागराज तक — कशिश की बरामदगी के बाद उठे बड़े सवाल,वीडियो में किया बड़ा खुलासा

महिलाओं को भी बनाया निशाना, वीडियो ने खोली पोल
इस हिंसक घटना की सबसे दुखद बात यह रही कि हमलावरों ने महिलाओं को भी नहीं बख्शा। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह पुरुष लाठियां लेकर महिलाओं पर वार कर रहे हैं। गांव के किसी जागरूक नागरिक ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया। पुलिस अब इसी वीडियो के आधार पर हुड़दंगियों की शिनाख्त कर रही है।

देवबंद में महिलाओं ने श्रद्धा और उल्लास के साथ होलिका पूजन, पर्व का भक्तिमय रंग ये भी पढ़ें  देवबंद में महिलाओं ने श्रद्धा और उल्लास के साथ होलिका पूजन, पर्व का भक्तिमय रंग

पुलिस की कार्रवाई शुरु, शांति कायम 
सूचना मिलते ही कुंदरकी थाना पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी देखते ही पत्थरबाज गलियों में छिप गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रण में लिया और दोनों पक्षों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट की सूचना मिली थी। मौके पर शांति कायम है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात है। प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखने में सहयोग करें।

होली मिलन समारोह के दौरान संगीत सोम बोले: "देश में दोबारा नहीं बनने देंगे बाबरी मस्जिद", मेरठ में सियासी पारा गर्म ये भी पढ़ें  होली मिलन समारोह के दौरान संगीत सोम बोले: "देश में दोबारा नहीं बनने देंगे बाबरी मस्जिद", मेरठ में सियासी पारा गर्म

Views: 71

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अभिषेक भारद्वाज। मंडल प्रभारी। मुरादाबाद  Picture

अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में होली पर बरसा 'गोमाता' का आशीर्वाद, गोबर की राख और फूलों से महका प्राकृतिक गुलाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इस बार होली का उल्लास न केवल पारंपरिक रंगों से, बल्कि गोमाता के संरक्षण और ग्रामीण...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
उत्तर प्रदेश में होली पर बरसा 'गोमाता' का आशीर्वाद, गोबर की राख और फूलों से महका प्राकृतिक गुलाल

मुरादाबाद में 'टेम्पटेशन' बेकरी के गोदाम पर फूड सेफ्टी का छापा, वेज उत्पादों के बीच मिला चिकन पाउडर, फैक्ट्री सीज

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बरेली...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में 'टेम्पटेशन' बेकरी के गोदाम पर फूड सेफ्टी का छापा, वेज उत्पादों के बीच मिला चिकन पाउडर, फैक्ट्री सीज

15 लाख के बजट में सबसे दमदार SUV Mahindra Scorpio N नई टेक्नोलॉजी और शानदार फीचर्स के साथ

अगर आप एक ऐसी SUV की तलाश में हैं जो गांव की कच्ची सड़कों पर भी मजबूती से चले और...
ऑटोमोबाइल 
15 लाख के बजट में सबसे दमदार SUV Mahindra Scorpio N नई टेक्नोलॉजी और शानदार फीचर्स के साथ

श्रावस्ती में किसान यूनियन की महिला जिलाध्यक्ष की बेरहमी से हत्या, जंगल में मिला कंकाल, प्रेमी गिरफ्तार

श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जनपद से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। जहाँ भारतीय किसान...
उत्तर प्रदेश 
श्रावस्ती में किसान यूनियन की महिला जिलाध्यक्ष की बेरहमी से हत्या, जंगल में मिला कंकाल, प्रेमी गिरफ्तार

टिंडे की खेती से 45 दिन में होगी तगड़ी कमाई कम लागत में अच्छी पैदावार से किसानों को लाखों का मुनाफा

अगर आप खेती से अच्छी कमाई करना चाहते हैं तो टिंडे की खेती आपके लिए एक शानदार विकल्प बन सकती...
कृषि 
टिंडे की खेती से 45 दिन में होगी तगड़ी कमाई कम लागत में अच्छी पैदावार से किसानों को लाखों का मुनाफा

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में होली पर बरसा 'गोमाता' का आशीर्वाद, गोबर की राख और फूलों से महका प्राकृतिक गुलाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इस बार होली का उल्लास न केवल पारंपरिक रंगों से, बल्कि गोमाता के संरक्षण और ग्रामीण...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
उत्तर प्रदेश में होली पर बरसा 'गोमाता' का आशीर्वाद, गोबर की राख और फूलों से महका प्राकृतिक गुलाल

मुरादाबाद में 'टेम्पटेशन' बेकरी के गोदाम पर फूड सेफ्टी का छापा, वेज उत्पादों के बीच मिला चिकन पाउडर, फैक्ट्री सीज

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बरेली...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में 'टेम्पटेशन' बेकरी के गोदाम पर फूड सेफ्टी का छापा, वेज उत्पादों के बीच मिला चिकन पाउडर, फैक्ट्री सीज

श्रावस्ती में किसान यूनियन की महिला जिलाध्यक्ष की बेरहमी से हत्या, जंगल में मिला कंकाल, प्रेमी गिरफ्तार

श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जनपद से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। जहाँ भारतीय किसान...
उत्तर प्रदेश 
श्रावस्ती में किसान यूनियन की महिला जिलाध्यक्ष की बेरहमी से हत्या, जंगल में मिला कंकाल, प्रेमी गिरफ्तार

मुरादाबाद में होली पर सुरक्षा का 'कवच', एसएसपी ने पुलिस बल के साथ सड़कों पर किया फ्लैग मार्च

मुरादाबाद। रंगों के महापर्व होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मुरादाबाद पुलिस प्रशासन पूरी...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में होली पर सुरक्षा का 'कवच', एसएसपी ने पुलिस बल के साथ सड़कों पर किया फ्लैग मार्च

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम