गाज़ियाबाद में योगी सरकार का सख्त एक्शन, यूट्यूबर सलीम पर हमले का दूसरा आरोपी भी किया ढेर, 48 घंटे में दो भाइयों का अंत

पुलिस और बदमाशों के बीच हुई 20 राउंड फायरिंग; मुख्य आरोपी जीशान के बाद अब बड़े भाई गुलफाम का भी खात्मा, कट्टरपंथी विचारधारा से जुड़े थे आरोपी

गाज़ियाबाद। गाज़ियाबाद में 'एक्स-मुस्लिम' यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने वाले दूसरे आरोपी गुलफाम को भी पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की सख्त नीति के तहत पिछले 48 घंटों के भीतर पुलिस ने इस सनसनीखेज हमले के दोनों मुख्य आरोपियों—जीशान और गुलफाम—को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। दोनों पर पुलिस द्वारा एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। दोनों ही सगे भाई थे। 

मुठभेड़ का घटनाक्रम

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: भंसाली की फिल्मों के वो महिला किरदार जिन्होंने पर्दे पर गढ़े नए आयाम, हर सीन में दिखा वीमेन टच ये भी पढ़ें  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: भंसाली की फिल्मों के वो महिला किरदार जिन्होंने पर्दे पर गढ़े नए आयाम, हर सीन में दिखा वीमेन टच

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर जे. रविंद्र गौड़ के अनुसार, सोमवार देर रात इंदिरापुरम थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम को दो संदिग्धों के बारे में सूचना मिली थी। पुलिस ने जब वसुंधरा के पास बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का इशारा किया, तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। एक सिपाही के भी गोली लगने की सूचना है। जवाबी कार्रवाई में हुई 20 राउंड से अधिक की फायरिंग में एक बदमाश मारा गया, जिसकी पहचान जीशान के बड़े भाई गुलफाम के रूप में हुई, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने मौके से चाकू, तमंचा, पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं।

मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग: रोमांचक मुकाबले में क्रिस्टल बालाजी टाइटंस की जीत, सिल्वरटन पैंथर्स को 1 विकेट से हराया ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग: रोमांचक मुकाबले में क्रिस्टल बालाजी टाइटंस की जीत, सिल्वरटन पैंथर्स को 1 विकेट से हराया

हमले की पूरी घटना: 14 बार चाकू से वार

पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर भाजपा और टीएमसी में घमासान..जानें क्या है पूरा विवाद ये भी पढ़ें  पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर भाजपा और टीएमसी में घमासान..जानें क्या है पूरा विवाद

यह सनसनीखेज मामला बीते शुक्रवार का है, जब गाज़ियाबाद के लोनी इलाके में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर दो हमलावरों ने उस समय हमला किया, जब वे अपने ऑफिस में थे। हमलावरों ने सलीम को गला रेतकर मारने की कोशिश की थी। सलीम के शरीर पर चाकू से 14 गहरे जख्म आए थे, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में पता चला कि आरोपी 'मुस्लिम आर्मी मेहदी मॉडरेटर' नामक कट्टरपंथी संगठन से जुड़े थे और सलीम की 'एक्स-मुस्लिम' विचारधारा व हलाला पर दिए गए बयानों से नाराज थे।

पहला एनकाउंटर: मुख्य आरोपी जीशान का अंत

इस हमले के बाद गाज़ियाबाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से आरोपियों की पहचान की। मुख्य आरोपी जीशान (पुत्र बुनियाद अली, निवासी अमरोहा) पर पुलिस ने 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। 1 मार्च की रात को पुलिस को सूचना मिली कि जीशान दिल्ली-यूपी बॉर्डर के पास छिपा है। जब पुलिस टीम ने उसे घेरा, तो उसने अत्याधुनिक हथियारों से फायरिंग शुरू कर दी। करीब 10 मिनट तक चली इस मुठभेड़ में जीशान ढेर हो गया। इस दौरान एक पुलिसकर्मी की बुलेट प्रूफ जैकेट पर गोली लगी और दो अन्य पुलिसकर्मी घायल भी हुए थे।

कट्टरपंथी संगठन से जुड़ा था नेटवर्क

पुलिस का कहना है कि ये आरोपी कट्टरपंथी संगठन 'मुस्लिम आर्मी मेहदी मॉडरेटर' से जुड़े थे। सलीम वास्तिक पर पिछले शुक्रवार को उनके ऑफिस में घुसकर चाकू से 14 वार किए गए थे। हमलावरों की मंशा गला रेतकर हत्या करने की थी। आरोपी जीशान और गुलफाम कथित तौर पर पाकिस्तान के एक यूट्यूबर के कट्टरपंथी प्रोपेगंडा से प्रभावित थे और सलीम वास्तिक के 'एक्स-मुस्लिम' विचारधारा व बयानों से नाराज थे।

प्रशासन की कड़ी कार्रवाई

लोनी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने गाजियाबाद पुलिस के इस एक्शन की सराहना की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने बदमाशों के साथ मुठभेड़ में 'खून की होली' खेलकर एक सख्त संदेश दिया है कि योगी सरकार के राज में निर्दोषों पर अत्याचार करने वालों का अंत इसी तरह होगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पहले ही स्पष्ट निर्देश दिए थे कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। घायल यूट्यूबर सलीम वास्तिक का अभी भी एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस फरार दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है।

Views: 613

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले से इंसानियत और ईमानदारी की एक ऐसी सुखद खबर सामने आई है, जिसने...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद अंतर्गत मझोला थाना क्षेत्र में रिश्तों और इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति व अन्य को निर्देश दिया है कि वह आरएस कांट्रेक्टर्स...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना टूण्डला पुलिस टीम ने सोमवार को पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे मांगने पर पंप मालिक व कर्मचारी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, फैंस बोले- 'बेबी के आने की खुशी साफ झलक रही है'

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम ने अपने पहले बच्चे का स्वागत करने से पहले मैटरनिटी...
Breaking News  मनोरंजन 
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, फैंस बोले- 'बेबी के आने की खुशी साफ झलक रही है'

उत्तर प्रदेश

संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले से इंसानियत और ईमानदारी की एक ऐसी सुखद खबर सामने आई है, जिसने...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद अंतर्गत मझोला थाना क्षेत्र में रिश्तों और इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति व अन्य को निर्देश दिया है कि वह आरएस कांट्रेक्टर्स...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना टूण्डला पुलिस टीम ने सोमवार को पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे मांगने पर पंप मालिक व कर्मचारी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना