गाजियाबाद पुलिस का बड़ा धमाका: APK फाइल भेजकर मोबाइल हैक करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश

 

गाजियाबाद। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट की थाना साइबर क्राइम टीम ने एक ऐसे शातिर अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो मोबाइल फोन में घातक .APK (एंड्रॉयड पैकेज किट) फाइल भेजकर लोगों के बैंक खाते खाली कर देता था। पुलिस ने इस गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। जांच में सामने आया है कि इस गिरोह ने उत्तर प्रदेश समेत देश के 16 राज्यों में करीब 3 करोड़ रुपये की 94 साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया है।

ईरान-इजराइल संघर्ष तीसरे विश्व युद्ध की आहट: कर्नल टीपी त्यागी ने जताई गंभीर चिंता ये भी पढ़ें  ईरान-इजराइल संघर्ष तीसरे विश्व युद्ध की आहट: कर्नल टीपी त्यागी ने जताई गंभीर चिंता

कैसे बिछाते थे ठगी का जाल?

नोएडा : रेकी कर घरों में चोरी करने वाले पांच शातिर बदमाश गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद  ये भी पढ़ें  नोएडा : रेकी कर घरों में चोरी करने वाले पांच शातिर बदमाश गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे व्हाट्सएप, टेलीग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों को लुभावने ऑफर या अन्य बहानों से फर्जी लिंक या .APK फाइल भेजते थे। जैसे ही कोई पीड़ित उस फाइल को डाउनलोड कर इंस्टॉल करता था, उसका मोबाइल फोन पूरी तरह से हैक हो जाता था। इसके बाद आरोपी रिमोट एक्सेस के जरिए पीड़ित के मोबाइल की स्क्रीन देख लेते थे और बैंकिंग ऐप, पासवर्ड व ओटीपी जैसी गोपनीय जानकारी हासिल कर खातों से मोटी रकम पार कर देते थे।

एआई समिट प्रदर्शन मामला: दिल्ली हाईकोर्ट से यूथ कांग्रेस अध्यक्ष को बड़ी राहत ये भी पढ़ें  एआई समिट प्रदर्शन मामला: दिल्ली हाईकोर्ट से यूथ कांग्रेस अध्यक्ष को बड़ी राहत

तकनीकी सर्विलांस से दबोचे गए शातिर

साइबर क्राइम टीम ने तकनीकी सर्विलांस और सटीक गोपनीय सूचना के आधार पर जाल बिछाकर आरोपियों को दबोचा। पुलिस ने इनके पास से घटना में इस्तेमाल किए गए 12 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप, 8 सिम कार्ड और एक कार बरामद की है। पकड़े गए उपकरणों को फॉरेंसिक जांच के लिए लैब भेजा गया है ताकि इनके द्वारा किए गए अन्य अपराधों का कच्चा चिट्ठा खोला जा सके।

16 राज्यों की पुलिस से किया गया संपर्क

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह गिरोह बेहद सुनियोजित तरीके से अलग-अलग राज्यों के लोगों को निशाना बनाता था और ठगी की रकम को फर्जी बैंक खातों में ट्रांसफर कर तुरंत निकाल लेता था। गाजियाबाद पुलिस अब उन सभी 16 राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर रही है जहां इस गिरोह ने वारदातें की हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों और उनसे जुड़े संदिग्ध बैंक खातों की भी गहनता से जांच की जा रही है।

सावधान: पुलिस ने जारी की जरूरी एडवाइजरी

इस बड़ी कामयाबी के बाद पुलिस ने आम जनता के लिए विशेष चेतावनी जारी की है:

  • किसी भी अनजान नंबर से आई .APK फाइल या संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।

  • मोबाइल में ऐप केवल अधिकृत स्टोर (Google Play Store) से ही डाउनलोड करें।

  • अपना ओटीपी, पिन या बैंकिंग पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें।

  • साइबर ठगी होने पर तुरंत नेशनल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।

 

Views: 21

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

नवीनतम

दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल: उपराज्यपाल ने दिए 40 आईपीएस अधिकारियों के तबादले और तैनाती के आदेश

नई दिल्ली। दिल्ली के माननीय उपराज्यपाल ने दिल्ली पुलिस में तत्काल प्रभाव से एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 40...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल: उपराज्यपाल ने दिए 40 आईपीएस अधिकारियों के तबादले और तैनाती के आदेश

होली पर शामली रोडवेज बस स्टैंड पर उमड़ी भीड़, दिल्ली रोड पर लगा जाम

शामली। होली पर्व को लेकर शहर के रोडवेज बस स्टेंड पर बसों में भी यात्रियों की भीड रही। भीड...
शामली 
होली पर शामली रोडवेज बस स्टैंड पर उमड़ी भीड़, दिल्ली रोड पर लगा जाम

होली के रंगों में रंगी नजर आईं कटरीना कैफ, परिवार संग शेयर की तस्वीर

मुंबई। देशभर में होली के त्योहार को उमंग और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी बीच बॉलीवुड की...
Breaking News  मनोरंजन 
होली के रंगों में रंगी नजर आईं कटरीना कैफ, परिवार संग शेयर की तस्वीर

मुजफ्फरनगर के कल्याणपुरी मोहल्ला में दबंग महिला की हरकतों से दहशत

मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र के लक्ष्मण विहार स्थित कल्याणपुरी मोहल्ले में एक महिला के व्यवहार ने दर्जनों परिवारों...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के कल्याणपुरी मोहल्ला में दबंग महिला की हरकतों से दहशत

सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा जेल

सहारनपुर। थाना नागल पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी गिरफ्तार कर उसका चालान काटकर जेल भेज...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा जेल

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा जेल

सहारनपुर। थाना नागल पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी गिरफ्तार कर उसका चालान काटकर जेल भेज...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा जेल

CCSU: घोषित हुई वार्षिक परीक्षाओं की तिथि, 18 मार्च से शुरू होगा इम्तिहान; बीएड आवेदन के लिए समय कम

   मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCSU) से संबद्ध कॉलेजों के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने वार्षिक...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
CCSU: घोषित हुई वार्षिक परीक्षाओं की तिथि, 18 मार्च से शुरू होगा इम्तिहान; बीएड आवेदन के लिए समय कम

मेरठ में होली पर नहीं होगी पानी की किल्लत: पूरे दिन होगी जलापूर्ति, नगर निगम ने तैनात किए 32 अतिरिक्त टैंकर

   मेरठ। होली के रंगों के उत्सव के दौरान मेरठ के नागरिकों को पानी की कमी का सामना न करना पड़े,...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में होली पर नहीं होगी पानी की किल्लत: पूरे दिन होगी जलापूर्ति, नगर निगम ने तैनात किए 32 अतिरिक्त टैंकर

साल का पहला चंद्र ग्रहण: ग्रहण के दौरान बंद रहे मुरादाबाद में मंदिरों के कपाट

मुरादाबाद। साल का पहला चंद्र ग्रहण आज दोपहर 3 बजकर 21 मिनट पर आरंभ हुआ और शाम 6 बजकर 46...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
साल का पहला चंद्र ग्रहण: ग्रहण के दौरान बंद रहे मुरादाबाद में मंदिरों के कपाट

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं