मुजफ्फरनगर के कल्याणपुरी मोहल्ला में दबंग महिला की हरकतों से दहशत
राहगीरों पर पत्थर फेंकने का आरोप, मोहल्लावासियों ने मंडी थाने पर किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र के लक्ष्मण विहार स्थित कल्याणपुरी मोहल्ले में एक महिला के व्यवहार ने दर्जनों परिवारों का जीना मुहाल कर दिया है। महिला द्वारा राहगीरों पर पत्थर फेंकने और अभद्र व्यवहार करने से नाराज मोहल्लेवासी मंगलवार को बड़ी संख्या में मंडी कोतवाली पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए पुलिस से सुरक्षा व कार्रवाई की गुहार लगाई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राहगीरों पर पत्थर फेंकने को लेकर मोहल्लावासियों का आरोप है कि उक्त महिला अक्सर हिंसक हो जाती है। 2 मार्च की रात महिला ने आने-जाने वाले लोगों पर छत से पानी और पत्थर फेंके, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। मोहल्ले के व्यवसायी प्रदीप कश्यप ने बताया कि महिला ने उनके द्वारा तैयार किए गए बताशों पर पानी डाल दिया, जिससे उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। शिकायत के बावजूद 3 मार्च को भी महिला छत पर पत्थर जमा करती देखी गई।
व्यापारी नेता और सभासद के साथ पहुँचे पीड़ित
मोहल्ले में लगातार बढ़ रही घटनाओं से परेशान होकर लोगों ने वार्ड सभासद ममता बालियान और व्यापारी नेता शलभ गुप्ता को मामले की जानकारी दी। इसके बाद एकजुट हुए नागरिकों ने मंडी थाना प्रभारी से मुलाकात की। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ मंडी को भी अवगत कराया गया है। शिकायतकर्ताओं में ओम प्रकाश शर्मा, वीरेंद्र ठाकुर, प्रदीप कश्यप, चौधरी देवेंद्र, चौधरी इकबाल, रजनी शर्मा, बबीता मलिक और निर्मला देवी सहित दर्जनों महिलाएं व पुरुष शामिल रहे।
पुलिस की कार्रवाई: चिकित्सीय जांच और मुचलका
पुलिस अधिकारियों ने मोहल्लेवासियों को आश्वस्त किया है कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से महिला की मानसिक व शारीरिक जांच कराई जाएगी। वहीं महिला के खिलाफ मुचलके (पाबंद करने) की कार्रवाई की जा रही है। होली (धुलैंडी) के पर्व को देखते हुए मोहल्ले में एहतियातन पुलिस पिकेट तैनात की जा रही है, ताकि शांति बनी रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां