मुजफ्फरनगर: बिजली विभाग की लापरवाही से लाइनमैन की मौत, सांसद हरेन्द्र मलिक के हस्तक्षेप के बाद 22.50 लाख का मुआवजा

शटडाउन लेने के बावजूद अचानक चालू हुई बिजली; मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता और नौकरी का आश्वासन

बेगराजपुर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र स्थित बेगराजपुर बिजली घर पर तैनात संविदा लाइनमैन सोनू कुमार की ड्यूटी के दौरान करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। लापरवाही का आलम यह था कि लाइनमैन ने कार्य शुरू करने से पहले बाकायदा 'शटडाउन' लिया था, इसके बावजूद अचानक लाइन चालू कर दी गई, जो सोनू के लिए काल बन गई।

घटना के अनुसार, ग्राम मोलाहेड़ी निवासी सोनू कुमार (पुत्र हरेंद्र) जडौदा गांव में उच्च क्षमता वाली लाइन की मरम्मत कर रहा था। सोनू ने नियमानुसार आपूर्ति बंद कराई थी। जब वह खंभे पर चढ़कर तार जोड़ रहा था, तभी अचानक बिजली घर से आपूर्ति बहाल कर दी गई। करंट का झटका इतना तेज था कि सोनू मौके पर ही बुरी तरह झुलस गया। आनन-फानन में उसे बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दमोह: रंजिश में किसान पर कुल्हाड़ी से हमला, दो उंगलियां कटीं ये भी पढ़ें  दमोह: रंजिश में किसान पर कुल्हाड़ी से हमला, दो उंगलियां कटीं

सांसद और किसान यूनियन का हस्तक्षेप

मुजफ्फरनगर: दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर पलटा गन्ने से लदा ट्रैक्टर, नीचे दबने से किसान की दर्दनाक मौत ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर पलटा गन्ने से लदा ट्रैक्टर, नीचे दबने से किसान की दर्दनाक मौत

घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम और आक्रोश फैल गया। सपा सांसद हरेंद्र मलिक  और भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के जिला महासचिव अहसान त्यागी मौके पर पहुंचे। परिजनों और ग्रामीणों ने बिजली विभाग की घोर लापरवाही के खिलाफ जमकर हंगामा किया। सांसद हरेंद्र मलिक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से वार्ता कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का कड़ा रुख अपनाया।

मुजफ्फरनगर: जानसठ समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, DM और SSP ने सुनीं जनता की समस्याएं ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: जानसठ समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, DM और SSP ने सुनीं जनता की समस्याएं

सांसद और भाकियू के हस्तक्षेप से चली लंबी वार्ता के बाद मंगलवार को विद्युत विभाग ने लिखित समझौता किया। इस समझौते की शर्तों के तहत पीड़ित परिवार को बीमा कंपनी की ओर से 10 लाख रुपये का भुगतान कराया जाएगा। विभागीय दावों और अन्य मदों को मिलाकर कुल 22.50 लाख रुपये की आर्थिक मदद के अलावा मृतक के एक आश्रित को विभाग में संविदा पर नौकरी दी जाएगी।

खतौली सीओ रामाशीष यादव और थाना प्रभारी आनंद देव मिश्र ने स्थिति को संभाला। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया है कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। शटडाउन के बावजूद लाइन किसने और किसके आदेश पर चालू की, इसकी गहन जांच की जाएगी और दोषियों को जेल भेजा जाएगा। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है। सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि वे यह सुनिश्चित करेंगे कि जिस स्तर पर यह चूक हुई है, उन अधिकारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो।

Views: 414

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

मौ. शाहनवाज | संवाद सहयोगी। Royal Bulletin   Picture

पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय मौहम्मद शाहनवाज मुज़फ्फरनगर के एक प्रतिष्ठित और विश्वसनीय पत्रकार हैं। वर्तमान में आप राष्ट्रीय सहारा के जिला प्रभारी (मुज़फ्फरनगर) के रूप में कार्यरत हैं और साथ ही उत्तर प्रदेश के प्रमुख मीडिया संस्थान रॉयल बुलेटिन में संवाद सहयोगी की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। डेढ़ दशक के लंबे अनुभव के साथ मौ. शाहनवाज ने अपनी प्रखर लेखनी से राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ी है। उनसे मोबाइल नंबर 9058673434 पर संपर्क किया जा सकता है।

नवीनतम

संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले से इंसानियत और ईमानदारी की एक ऐसी सुखद खबर सामने आई है, जिसने...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद अंतर्गत मझोला थाना क्षेत्र में रिश्तों और इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति व अन्य को निर्देश दिया है कि वह आरएस कांट्रेक्टर्स...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना टूण्डला पुलिस टीम ने सोमवार को पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे मांगने पर पंप मालिक व कर्मचारी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, फैंस बोले- 'बेबी के आने की खुशी साफ झलक रही है'

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम ने अपने पहले बच्चे का स्वागत करने से पहले मैटरनिटी...
Breaking News  मनोरंजन 
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, फैंस बोले- 'बेबी के आने की खुशी साफ झलक रही है'

उत्तर प्रदेश

संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले से इंसानियत और ईमानदारी की एक ऐसी सुखद खबर सामने आई है, जिसने...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद अंतर्गत मझोला थाना क्षेत्र में रिश्तों और इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति व अन्य को निर्देश दिया है कि वह आरएस कांट्रेक्टर्स...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना टूण्डला पुलिस टीम ने सोमवार को पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे मांगने पर पंप मालिक व कर्मचारी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना