मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना पुलिस के साथ मुठभेड़ में 15 हजारी इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल हुआ वांछित अपराधी

गायत्री वाटिका के पास घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने की फायरिंग, पुलिस ने की जवाबी कार्रवाई 

बुढ़ाना(मुजफ्फरनगर)। जनपद मुजफ्फरनगर में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बुढ़ाना पुलिस को 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान वांछित अभियुक्त अरुण उर्फ जॉनी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रभारी निरीक्षक सुभाष बाबू अत्री के नेतृत्व में पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि फायरिंग के मामलों में वांछित चल रहा अपराधी अरुण उर्फ जोनी (पुत्र पालूराम) किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में गायत्री वाटिका, कांधला जौला मार्ग पर खड़ा है। पुलिस टीम ने जब मौके पर पहुंचकर उसे रुकने का इशारा किया, तो बदमाश ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया और नहर पटरी की ओर भागने लगा।

मुजफ्फरनगर में ‘स्मार्ट मीटर’ उपभोक्ताओं को बिजली विभाग से मिला ‘करारा झटका’, हजारों घरों की बिजली कटी ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में ‘स्मार्ट मीटर’ उपभोक्ताओं को बिजली विभाग से मिला ‘करारा झटका’, हजारों घरों की बिजली कटी

मुठभेड़ और गिरफ्तारी
पुलिस की चेतावनी को अनसुना कर बदमाश ने देवस्थान की आड़ लेकर पुनः फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की, जिसमें अरुण उर्फ जॉनी घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने मौके से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा (315 बोर) बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त थाना बुढ़ाना पर दर्ज गंभीर धाराओं के मुकदमों में लंबे समय से वांछित था।

मुजफ्फरनगर में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई के निधन की खबर पर पुलिस मुस्तैद ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई के निधन की खबर पर पुलिस मुस्तैद

अफसरों ने पुलिस टीम की थपथपाई पीठ
एसएसपी संजय कुमार वर्मा और एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल के मार्गदर्शन में हुई इस सफल कार्रवाई में शामिल टीम की सराहना की जा रही है। टीम में प्रभारी निरीक्षक सुभाष अत्री के साथ दरोगा ललित कुमार, संदीप सिंह, छविकांत, आशीष चौधरी और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस अब अपराधी के अन्य साथियों और आपराधिक नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

मुजफ्फरनगर: पुलिस के 'चक्रव्यूह' में फंसा वांटेड अपराधी, काली नदी पुल के पास अवैध हथियार के साथ दबोचा ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: पुलिस के 'चक्रव्यूह' में फंसा वांटेड अपराधी, काली नदी पुल के पास अवैध हथियार के साथ दबोचा

Views: 20

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अरविन्द कुमार पीटीआई  | बुढ़ाना प्रतिनिधि Picture

मुज़फ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द कुमार 'पीटीआई' वर्ष 2003 से निरंतर रॉयल बुलेटिन परिवार के एक मजबूत स्तंभ के रूप में सक्रिय हैं। पिछले दो दशकों से अधिक समय से आप बुढ़ाना की ज़मीनी समस्याओं, स्थानीय राजनीति और सामाजिक घटनाक्रमों को पूरी निष्पक्षता के साथ जनता और प्रशासन के सामने रख रहे हैं। क्षेत्र की खबरों पर गहरी पकड़ और वर्षों का अटूट अनुभव आपको बुढ़ाना की पत्रकारिता का सबसे विश्वसनीय चेहरा बनाता है। क्षेत्र की खबरों, समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9412842664 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

संभल में सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, शोक जताने जा रहे थे बदायूं 

संभल। जनपद संभल में सोमवार की शाम एक भीषण सड़क हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियाँ उजाड़ दीं।...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, शोक जताने जा रहे थे बदायूं 

बॉक्स ऑफिस पर होली का खुमार, ‘केसरी’ से ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ तक, इन फिल्मों का चला जादू

मुंबई। रंगों के त्योहार होली को लेकर आम जन के साथ ही फिल्म जगत के तमाम सितारे भी उत्साहित नजर...
Breaking News  मनोरंजन 
बॉक्स ऑफिस पर होली का खुमार, ‘केसरी’ से ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ तक, इन फिल्मों का चला जादू

ईरान की यूरोप को चेतावनी: इजरायल-यूएस के साथ शामिल हुए तो इसे 'एक्ट ऑफ वॉर' माना जाएगा

तेहरान। ईरान के विदेश मंत्रालय ने यूरोपीय देशों को इस्लामिक रिपब्लिक के खिलाफ यूएस-इजरायल कैंपेन में हिस्सा न लेने की...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
ईरान की यूरोप को चेतावनी: इजरायल-यूएस के साथ शामिल हुए तो इसे 'एक्ट ऑफ वॉर' माना जाएगा

देवबंद में गोकशी की सूचना पर पुलिस का छापा, उपकरण व अवशेष बरामद; आरोपी फरार

देवबंद के बाबूपुर नगली मार्ग स्थित एक मकान में गोकशी होने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा है। पुलिस...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद में गोकशी की सूचना पर पुलिस का छापा, उपकरण व अवशेष बरामद; आरोपी फरार

कोलेस्ट्रॉल बीमारी नहीं, खराब जीवन शैली का संकेत; जानें क्या कहता है आयुर्वेद

नई दिल्ली। कोलेस्ट्रॉल का नाम सुनते ही सब परेशान हो जाते हैं क्योंकि लोगों को लगता है कि बढ़ते कोलेस्ट्रॉल...
लाइफस्टाइल 
कोलेस्ट्रॉल बीमारी नहीं, खराब जीवन शैली का संकेत; जानें क्या कहता है आयुर्वेद

उत्तर प्रदेश

संभल में सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, शोक जताने जा रहे थे बदायूं 

संभल। जनपद संभल में सोमवार की शाम एक भीषण सड़क हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियाँ उजाड़ दीं।...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, शोक जताने जा रहे थे बदायूं 

देवबंद में गोकशी की सूचना पर पुलिस का छापा, उपकरण व अवशेष बरामद; आरोपी फरार

देवबंद के बाबूपुर नगली मार्ग स्थित एक मकान में गोकशी होने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा है। पुलिस...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद में गोकशी की सूचना पर पुलिस का छापा, उपकरण व अवशेष बरामद; आरोपी फरार

मुरादाबाद पुलिस ने घर से भागे गोंडा के दो किशोरों को किया सकुशल बरामद

मुरादाबाद। जनपद पुलिस की सक्रियता और अंतर-जनपदीय समन्वय के चलते दो नाबालिग किशोरों के साथ होने वाली एक संभावित...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद पुलिस ने घर से भागे गोंडा के दो किशोरों को किया  सकुशल बरामद

सहारनपुर में पोक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, ताल्हापुर तिराहे से पकड़ा गया युवक

सहारनपुर (छुटमलपुर)।  पुलिस ने पोक्सो एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पोक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, ताल्हापुर तिराहे से पकड़ा गया युवक

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं