संभल में सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, शोक जताने जा रहे थे बदायूं
दो बाइकों में भीषण भिड़ंत बनी परिवार में मातम
संभल। जनपद संभल में सोमवार की शाम एक भीषण सड़क हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियाँ उजाड़ दीं। रिश्तेदारी में एक गमी (शोक सभा) में शामिल होने जा रहे पिता और पुत्र की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही गांव कुढ़ फतेहगढ़ में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंदौसी तहसील के ग्राम कुढ़ फतेहगढ़ निवासी गेंदन लाल (55 वर्ष) अपने छोटे बेटे शेर सिंह (20 वर्ष) के साथ सोमवार शाम करीब 6 बजे घर से निकले थे। वे बदायूं जिले के उघैती थाना क्षेत्र स्थित करणपुर बेहटा गांव जा रहे थे, जो गेंदन लाल के बड़े बेटे विपिन की ससुराल है। वहां किसी रिश्तेदार के निधन पर वे शोक संवेदना व्यक्त करने जा रहे थे।
आमने-सामने की टक्कर में उड़े परखच्चे
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह हादसा उस समय हुआ जब उनकी बाइक गांव के बाहर मुख्य सड़क पर पहुँची, तो सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल और गेंदन लाल की बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों की रफ्तार तेज होने के कारण सवार सड़क पर काफी दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने पिता-पुत्र दोनों को मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें मुरादाबाद में “किड्स फैशन फिएस्टा” का आयोजन, 109 नन्हे प्रतिभागियों ने रैंप पर बिखेरा जलवादूसरी बाइक सवार की टूटी टांग
इस दुर्घटना में दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसकी टांग टूटने की जानकारी मिली है। उसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस टीम ने मामले की विस्तृत जांच कार्रवाई शुरू कर दी
ये भी पढ़ें अमरोहा: चित्रकार जुहैब खान ने कला के माध्यम से दी अली खामेनेई को श्रद्धांजलि, शांति का दिया संदेश
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां