सहारनपुर में होली गिफ्ट हैंपर्स में 'एक्सपायरी' सामान मिला तो खैर नहीं!

जिला प्रशासन ने मिलावटखोरों पर कसा शकंजा, मिठाई की दुकानों पर खाद्य पदार्थों की चेकिंग 

सहारनपुर। होली के त्योहार के मद्देनजर सहारनपुर में मिलावटखोरों और एक्सपायरी सामान बेचने वालों के खिलाफ प्रशासन ने मोर्चा खोल दिया है। जिलाधिकारी मनीष बंसल के सख्त निर्देशों के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने जनपद की प्रमुख मिठाई की दुकानों और प्रतिष्ठानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। प्रशासन का मुख्य फोकस त्योहार पर दिए जाने वाले गिफ्ट हैंपर्स की गुणवत्ता सुनिश्चित करना है।

जिलाधिकारी मनीष बंसल ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि होली के अवसर पर पैक किए जाने वाले गिफ्ट हैंपर्स में किसी भी प्रकार का एक्सपायर्ड (समय सीमा समाप्त) या 'नियर टू एक्सपायरी' (जल्द समाप्त होने वाला) खाद्य पदार्थ न डाला जाए। उन्होंने कहा कि अक्सर त्योहारों की भीड़ का फायदा उठाकर दुकानदार पुराने पैकेट बंद कर देते हैं, जिससे उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है। 

चीन का रिकॉर्ड ध्वस्त कर काशी ने रचा नया वैश्विक कीर्तिमान, एक घंटे में रोपे 251446 पौधे, -वाराणसी बना दुनिया का सबसे बड़ा मियावाकी वन क्षेत्र ये भी पढ़ें  चीन का रिकॉर्ड ध्वस्त कर काशी ने रचा नया वैश्विक कीर्तिमान, एक घंटे में रोपे 251446 पौधे, -वाराणसी बना दुनिया का सबसे बड़ा मियावाकी वन क्षेत्र

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम सक्रिय
डीएम के आदेश पर डीओ फूड और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न बाजारों में मिठाई की दुकानों पर जाकर स्टॉक और स्वच्छता मानकों की जांच की। टीम ने नमूनों  के साथ-साथ यह भी देखा कि दुकानों पर बेची जा रही मिठाइयों और अन्य खाद्य सामग्रियों के निर्माण और समाप्ति की तिथि स्पष्ट रूप से अंकित है या नहीं।

सहारनपुर में उमड़ा शिया समुदाय का सैलाब: आयतुल्लाह खामनेई की शहादत पर जताया शांतिपूर्ण विरोध ये भी पढ़ें  सहारनपुर में उमड़ा शिया समुदाय का सैलाब: आयतुल्लाह खामनेई की शहादत पर जताया शांतिपूर्ण विरोध

प्रशासन की सख्त चेतावनी
जिलाधिकारी मनीष बंसल ने चेताया कि जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। होली पर उपहारों के नाम पर खराब खाद्य पदार्थ बेचना अपराध है। हमारी टीमें लगातार बाजारों में निगरानी रखेंगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माना व कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के दौरान दुकानदारों को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि यदि किसी भी प्रतिष्ठान पर मिलावटी सामान या एक्सपायरी डेट वाले पैकेट गिफ्ट पैक में पाए गए, तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

चंद्रशेखर आजाद की दोटूक: 'अमेरिका-इजराइल अपनी हद में रहें,  ट्रम्प हमारे पीएम को भी धमका चुके:देश की बात आई तो मुंहतोड़ जवाब देंगे ये भी पढ़ें  चंद्रशेखर आजाद की दोटूक: 'अमेरिका-इजराइल अपनी हद में रहें, ट्रम्प हमारे पीएम को भी धमका चुके:देश की बात आई तो मुंहतोड़ जवाब देंगे

जनता से अपील
प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि गिफ्ट हैंपर या मिठाई खरीदते समय निर्माण तिथि  की जांच जरूर करें और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखने पर खाद्य विभाग को सूचित करें।

 

Views: 15

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में दिनदहाड़े खूनी संघर्ष: 25 हमलावरों ने तीन युवकों पर किया जानलेवा हमला, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

   मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के थाना खालापार क्षेत्र में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब करीब 20 से 25 युवकों...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में दिनदहाड़े खूनी संघर्ष: 25 हमलावरों ने तीन युवकों पर किया जानलेवा हमला, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

मुजफ्फरनगर के खतौली में आर्य समाज के होलिकोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

खतौली (मुजफ्फरनगर)। आर्य समाज शिवपुरी के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय होलिकोत्सव के दूसरे दिन विचार गोष्ठी और भजन...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के खतौली में आर्य समाज के होलिकोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

ईरान के विरुद्ध अमेरिका-इजराइल के हमलों को मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने बताया 'खुली आक्रामकता'

नई दिल्ली। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने अमेरिका और इजराइल के ईरान के खिलाफ हमलों को 'खुली आक्रामकता'...
Breaking News  राष्ट्रीय 
ईरान के विरुद्ध अमेरिका-इजराइल के हमलों को मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने बताया 'खुली आक्रामकता'

मुजफ्फरनगर के ककरौली का परिवार ईरान मे फंसा, चितिंत परिजन कर रहे वतन वापसी की दुआएं

मोरना (मुजफ्फरनगर)। ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच बढ़ते युद्ध के तनाव ने सात समुंदर पार उत्तर प्रदेश के...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के ककरौली का परिवार ईरान मे फंसा, चितिंत परिजन कर रहे वतन वापसी की दुआएं

मिडिल ईस्ट संकट: ओमान की खाड़ी में भारतीय युद्धपोत तैनात..ओमान की खाड़ी में युद्धपोतों की तैनाती,फंसे भारतीयों को निकालने के लिए होगा इस्तेमाल

नई दिल्ली। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच भीषण संघर्ष लगातार जारी है। इस युद्ध के चलते मध्य-पूर्व क्षेत्र में...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
मिडिल ईस्ट संकट: ओमान की खाड़ी में भारतीय युद्धपोत तैनात..ओमान की खाड़ी में युद्धपोतों की तैनाती,फंसे भारतीयों को निकालने के लिए होगा इस्तेमाल

उत्तर प्रदेश

मेरठ में होली पर नहीं होगी पानी की किल्लत: पूरे दिन होगी जलापूर्ति, नगर निगम ने तैनात किए 32 अतिरिक्त टैंकर

   मेरठ। होली के रंगों के उत्सव के दौरान मेरठ के नागरिकों को पानी की कमी का सामना न करना पड़े,...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में होली पर नहीं होगी पानी की किल्लत: पूरे दिन होगी जलापूर्ति, नगर निगम ने तैनात किए 32 अतिरिक्त टैंकर

साल का पहला चंद्र ग्रहण: ग्रहण के दौरान बंद रहे मुरादाबाद में मंदिरों के कपाट

मुरादाबाद। साल का पहला चंद्र ग्रहण आज दोपहर 3 बजकर 21 मिनट पर आरंभ हुआ और शाम 6 बजकर 46...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
साल का पहला चंद्र ग्रहण: ग्रहण के दौरान बंद रहे मुरादाबाद में मंदिरों के कपाट

तेज धूप और शुष्क हवाओं के बीच मनेगी मेरठ में होली: 33 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, दोपहर में गर्मी दिखाएगी तेवर

   मेरठ। मेरठ में इस बार होली के रंगों के साथ-साथ सूरज की तपिश भी अपना पूरा असर दिखाएगी। मौसम वैज्ञानिकों...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
तेज धूप और शुष्क हवाओं के बीच मनेगी मेरठ में होली: 33 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, दोपहर में गर्मी दिखाएगी तेवर

मेरठ की सेंट्रल मार्केट में पसरा सन्नाटा: व्यापारियों ने दुकानों पर लगाए 'बिकाऊ' के पोस्टर, आरटीआई कार्यकर्ता के खिलाफ खोला मोर्चा

   मेरठ। मेरठ की शान कही जाने वाली सेंट्रल मार्केट में इन दिनों सन्नाटा पसरा हुआ है। सुप्रीम कोर्ट के ध्वस्तीकरण...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ की सेंट्रल मार्केट में पसरा सन्नाटा: व्यापारियों ने दुकानों पर लगाए 'बिकाऊ' के पोस्टर, आरटीआई कार्यकर्ता के खिलाफ खोला मोर्चा

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं