मुजफ्फरनगर के खतौली में आर्य समाज के होलिकोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

आचरण हीन को वेद भी पवित्र नहीं कर सकते: विक्रम सिंह

खतौली (मुजफ्फरनगर)। आर्य समाज शिवपुरी के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय होलिकोत्सव के दूसरे दिन विचार गोष्ठी और भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्वानों ने समाज और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों पर प्रकाश डालते हुए जीवन को वैदिक मूल्यों के अनुरूप ढालने का आह्वान किया।

होलिकोत्सव में मुख्य वक्ता ठाकुर विक्रम सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिस मनुष्य के पास विद्या, तप, ज्ञान और धर्म नहीं है, वह पृथ्वी पर भार स्वरूप है। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि साहित्य और संगीत से विहीन व्यक्ति बिना सींग और पूंछ वाले पशु के समान होता है। उन्होंने सफलता के लिए ब्रह्म शक्ति (ज्ञान) और शारीरिक शक्ति के समन्वय पर जोर देते हुए महर्षि दयानंद सरस्वती का उदाहरण दिया।

मुजफ्फरनगर में ‘स्मार्ट मीटर’ उपभोक्ताओं को बिजली विभाग से मिला ‘करारा झटका’, हजारों घरों की बिजली कटी ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में ‘स्मार्ट मीटर’ उपभोक्ताओं को बिजली विभाग से मिला ‘करारा झटका’, हजारों घरों की बिजली कटी

अग्निहोत्र और आचरण की महत्ता
आचार्य कंवर पाल शास्त्री ने उपदेश देते हुए कहा कि केवल वेद पढ़ना पर्याप्त नहीं है, बल्कि आचरण की शुद्धता अनिवार्य है। उन्होंने कहा, "आचरण हीन व्यक्ति को वेद भी पवित्र नहीं कर सकते। वहीं गंगोह से आए आचार्य अमित कुमार शास्त्री ने होली को पवित्रता का पर्व बताते हुए कहा कि भक्त प्रह्लाद के जीवन से हमें सत्य और भक्ति की प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने 'होली सो होली' के भाव के साथ भविष्य में गलतियां न करने का संकल्प दिलाया।

मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र में पुत्र की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने किया होली पूजन ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र में पुत्र की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने किया होली पूजन

वैदिक रीति से हुआ पूजन, भजनों से गूंजा परिसर
इससे पूर्व, सत्येंद्र आर्य के आवास पर वैदिक रीति-रिवाज से होली पर्व मनाया गया, जिसमें विकास आर्य एवं पिंकी आर्य यजमान रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला प्रधान सत्येंद्र आर्य ने किया। इस दौरान बिजनौर के प्रसिद्ध भजनोपदेशक मोहित शास्त्री, घनश्याम प्रेमी और महाशय जगमाल हापुड़ ने अपनी मधुर वाणी से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर वेद प्रकाश एडवोकेट, जयपाल सिंह, अजय अरोड़ा, राजपाल, डॉ. ऋषिपाल, सुशील गुर्जर, सतीश काके, दीपिका, वरेण्यम आर्य, और कृष्ण पाल सहित भारी संख्या में आर्य समाजी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ईरान तनाव: विदेशों में फंसे नागरिकों की मदद के लिए कलेक्ट्रेट में बना आपातकालीन संचालन केंद्र ये भी पढ़ें  ईरान तनाव: विदेशों में फंसे नागरिकों की मदद के लिए कलेक्ट्रेट में बना आपातकालीन संचालन केंद्र

Views: 18

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

आरिफ सिद्दीकी | खतौली प्रतिनिधि Picture

वरिष्ठ पत्रकार आरिफ सिद्दीकी पिछले 32 वर्षों से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार के एक अभिन्न स्तंभ हैं। मुज़फ्फरनगर के खतौली क्षेत्र की ज़मीनी समस्याओं और विकास के मुद्दों पर उनकी पकड़ बेमिसाल है। तीन दशकों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारिता करियर में उन्होंने हमेशा सत्य और निष्पक्षता का मार्ग चुना है। विश्वसनीय रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय विषयों पर उनकी गहरी समझ उन्हें क्षेत्र के सबसे अनुभवी पत्रकारों की श्रेणी में खड़ा करती है। खतौली की खबरों के लिए उनसे 9897846483 पर संपर्क किया जा सकता है।

नवीनतम

भारत ने पश्चिम एशिया संकट पर नजर रखने के लिए अंतर-मंत्रालयी समूह बनाया

नई दिल्ली। भारत सरकार ने पश्चिम एशिया में हो रहे घटनाक्रमों पर करीबी नजर रखने के लिए एक अंतर-मंत्रालयी समूह...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
भारत ने पश्चिम एशिया संकट पर नजर रखने के लिए अंतर-मंत्रालयी समूह बनाया

दुबई संकट के बाद स्वदेश लौटी पीवी सिंधु, रैंकिंग गिरने और स्विस ओपन में भागीदारी को लेकर चिंता

मुंबई/हैदराबाद। पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण दुबई में फंसी रहीं दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु सुरक्षित भारत...
Breaking News  खेल 
दुबई संकट के बाद स्वदेश लौटी पीवी सिंधु, रैंकिंग गिरने और स्विस ओपन में भागीदारी को लेकर चिंता

मुजफ्फरनगर में 120 करोड़ की ठगी का मामला: फरार आरोपी के घर की कुर्की की तैयारी में पुरकाजी पुलिस

पुरकाजी(मुजफ्फरनगर)। निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाली 'सेनेमी' कंपनी के खिलाफ पुलिस ने कानूनी शिकंजा...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में 120 करोड़ की ठगी का मामला: फरार आरोपी के घर की कुर्की की तैयारी में पुरकाजी पुलिस

असम चुनाव 2026: कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, जोरहाट से गौरव गोगोई और नजीरा से देबब्रत सैकिया ठोकेंगे ताल

नई दिल्ली। कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 42 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने...
Breaking News  राष्ट्रीय 
असम चुनाव 2026: कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, जोरहाट से गौरव गोगोई और नजीरा से देबब्रत सैकिया ठोकेंगे ताल

मेरठ के कंकरखेड़ा थाने में बहू की भाभी ने ससुर को जड़ा थप्पड़, जमकर चले लात-घूंसे, पांच लोगों का हुआ चालान

   मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में थाना परिसर के भीतर ही कानून की धज्जियां उड़ाने का एक सनसनीखेज मामला...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के कंकरखेड़ा थाने में बहू की भाभी ने ससुर को जड़ा थप्पड़, जमकर चले लात-घूंसे, पांच लोगों का हुआ चालान

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, देहरादून निवासी चालक गंभीर

सहारनपुर। थाना नागल क्षेत्र अंतर्गत बसेड़ा गांव के नजदीक एक तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की जबरदस्त भिड़ंत में...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, देहरादून निवासी चालक गंभीर

सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में जेल भेजा

सहारनपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त गिरफ्तार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में जेल भेजा

सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा जेल

सहारनपुर। थाना नागल पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी गिरफ्तार कर उसका चालान काटकर जेल भेज...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा जेल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं