मुरादाबाद पुलिस ने घर से भागे गोंडा के दो किशोरों को किया सकुशल बरामद
पुलिस की सूझबूझ से टली अनहोनी, टोल प्लाजा पर घेराबंदी करके पकड़े
मुरादाबाद। जनपद पुलिस की सक्रियता और अंतर-जनपदीय समन्वय के चलते दो नाबालिग किशोरों के साथ होने वाली एक संभावित अनहोनी टल गई। गोंडा जिले से नाराज होकर बाइक से निकले दो किशोरों को मुरादाबाद की मुंडापांडे पुलिस ने घेराबंदी कर सकुशल बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, जनपद गोंडा के थाना परसपुर अंतर्गत ग्राम मधईपुर कुर्मी भयापुरवा निवासी कन्हैया गुप्ता (17) और बजरंगी लाल (17) बीते 2 मार्च 2026 को परिजनों से किसी बात पर नाराज हो गए थे। दोनों किशोर अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल लेकर बिना बताए घर से निकले थे। परिजनों द्वारा सोशल मीडिया पर बच्चों की तलाश के लिए डाली गई पोस्ट मुरादाबाद पुलिस की नजर में आई, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई शुरू की गई।
सर्विलांस टीम ने बच्चों की लोकेशन ट्रैक
मुरादाबाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गोंडा की परसपुर पुलिस से संपर्क साधा और बच्चों का हुलिया प्राप्त किया। पुलिस की सर्विलांस टीम ने बच्चों की लोकेशन ट्रैक की, जो मुरादाबाद क्षेत्र में पाई गई। इस सूचना पर थाना मुंडापांडे पुलिस ने तुरंत दिल्ली-लखनऊ हाईवे स्थित नियामतपुर इक्रोटिया टोल प्लाजा पर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया।
सकुशल बरामदगी और परिजनों को सूचना
पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल को रुकवाया, जिसकी पहचान होने पर दोनों किशोरों को संरक्षण में ले लिया गया। पुलिस पूछताछ में बच्चों ने घर से नाराजगी की बात स्वीकार की है। मुरादाबाद पुलिस ने इस सफलता की जानकारी गोंडा पुलिस को दे दी है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां