कोलेस्ट्रॉल बीमारी नहीं, खराब जीवन शैली का संकेत; जानें क्या कहता है आयुर्वेद

On

नई दिल्ली। कोलेस्ट्रॉल का नाम सुनते ही सब परेशान हो जाते हैं क्योंकि लोगों को लगता है कि बढ़ते कोलेस्ट्रॉल से हार्ट अटैक आना पक्का है, लेकिन ऐसा नहीं है। हमारे शरीर के लिए कोलेस्ट्रॉल बहुत जरूरी है, और शरीर खुद कोलेस्ट्रॉल का उत्पादन करता है। अगर कोलेस्ट्रॉल एक नियमित सीमा से बाहर बढ़ने लगता है, तो यह कोई गंभीर बीमारी नहीं, बल्कि खराब जीवनशैली का संकेत है। कोलेस्ट्रॉल को आसानी से दिनचर्या में बदलाव करके नियंत्रित किया जा सकता है। पहले सरल भाषा में समझते हैं कि कोलेस्ट्रॉल क्या है।

कोलेस्ट्रॉल एक तरह का चिपचिपा और सफेद रंग का वसा होता है, जो कोशिकाओं और धमनियों में पाया जाता है। कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के लिए भी आवश्यक है, क्योंकि बिना इसके विटामिन के अवशोषण पर प्रभाव पड़ता है और यह हॉर्मोन बनाने में भी सहायक है। हमारे शरीर में जब वसा (कोलेस्ट्रॉल) की मात्रा ज्यादा हो जाती है तो उसे बैड कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। यह वसा धमनियों और कोशिकाओं पर दबाव बनाती है और दिल के काम में बाधा उत्पन्न करती है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है। आयुर्वेद में कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के कई उपाय बताए गए हैं। पहला है लहसुन का सेवन। लहसुन में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने की क्षमता होती है। इसके लिए सुबह खाली पेट लहसुन की दो कलियों को भूनकर खाने से आराम मिलेगा। इसे गुनगुने पानी के साथ भी ले सकते हैं। दूसरा उपाय है मेथी दाना। मेथी दाने में फाइबर उच्च मात्रा में पाया जाता है।

स्वस्थ जीवन के लिए अपनी दिनचर्या में शामिल करें उपविष्ठ कोणासन  ये भी पढ़ें  स्वस्थ जीवन के लिए अपनी दिनचर्या में शामिल करें उपविष्ठ कोणासन

अगर सुबह खाली पेट मेथी दाना खाया जाए या फिर उसका पानी पिया जाए तो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित किया जा सकता है। हालांकि, नियमित रूप से नहीं, बल्कि 1 दिन छोड़कर पानी का सेवन करें। तीसरा उपाय है अर्जुन की छाल का काढा। अर्जुन की छाल को हृदय रोगों का काल माना गया है। आयुर्वेद में हृदय रोगों के संबंध में अर्जुन की छाल का काढ़ा पीने की सलाह दी जाती है। ये बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम कर अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है। चौथा उपाय है धनिया पानी। धनिया पानी लिवर को डिटॉक्स करने का काम करता है। अगर लीवर सही तरीके से काम करता है तो अधिक मात्रा में कोलेस्ट्रॉल नहीं बनता। कोलेस्ट्रॉल को बनाने का काम लिवर ही करता है। इसके साथ ही अगर कोलेस्ट्रॉल बढ़ा है तो चिकनाई वाले खाद्य पदार्थ और जंक फूड से परहेज करें। 

अमृतधारा: तीन सत्वों से मिलकर बनी चमत्कारी औषधि, सिर दर्द और माइग्रेन का रामबाण इलाज ये भी पढ़ें  अमृतधारा: तीन सत्वों से मिलकर बनी चमत्कारी औषधि, सिर दर्द और माइग्रेन का रामबाण इलाज

Views: 33

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले से इंसानियत और ईमानदारी की एक ऐसी सुखद खबर सामने आई है, जिसने...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद अंतर्गत मझोला थाना क्षेत्र में रिश्तों और इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति व अन्य को निर्देश दिया है कि वह आरएस कांट्रेक्टर्स...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना टूण्डला पुलिस टीम ने सोमवार को पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे मांगने पर पंप मालिक व कर्मचारी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, फैंस बोले- 'बेबी के आने की खुशी साफ झलक रही है'

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम ने अपने पहले बच्चे का स्वागत करने से पहले मैटरनिटी...
Breaking News  मनोरंजन 
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, फैंस बोले- 'बेबी के आने की खुशी साफ झलक रही है'

उत्तर प्रदेश

संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले से इंसानियत और ईमानदारी की एक ऐसी सुखद खबर सामने आई है, जिसने...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद अंतर्गत मझोला थाना क्षेत्र में रिश्तों और इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति व अन्य को निर्देश दिया है कि वह आरएस कांट्रेक्टर्स...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना टूण्डला पुलिस टीम ने सोमवार को पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे मांगने पर पंप मालिक व कर्मचारी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना