मुजफ्फरनगर के खतौली में संपन्न हुए एनएसएस शिविर में समाज सेवा का लिया संकल्प
विद्योत्तमा कन्या महाविद्यालय गंगधाड़ी की छात्राओं ने ग्रामीणों को सिखाए बीमारियों से बचाव के गुर
खतौली (मुजफ्फरनगर)। गंगधाड़ी स्थित विद्योत्तमा कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाइयों द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का सोमवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। समापन दिवस पर स्वयंसेविकाओं ने पर्यावरण संरक्षण और सार्वजनिक स्वास्थ्य पर केंद्रित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया।
राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतिम दिन सोमवार को सुबह के सत्र में स्वयंसेविकाओं ने ग्राम गंगधाड़ी में सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया। इस दौरान छात्राओं ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को वृक्षों के महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक संजीव कुमार शर्मा और ग्राम प्रधान सुनील कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रबंधक संजीव कुमार ने कहा कि प्रकृति के बिगड़ते संतुलन को केवल अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर ही सुधारा जा सकता है।
संक्रामक बीमारियों के प्रति किया जागरूक
शिविर के दूसरे सत्र में एनएसएस अधिकारी व प्राचार्य डॉ. कविता वर्मा ने वर्तमान समय में फैलने वाली गंभीर बीमारियों जैसे टीबी, मलेरिया और डेंगू पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीबी बैक्टीरिया से फैलने वाली बीमारी है, जिसका समय पर इलाज अनिवार्य है। जबकि डेंगू और मलेरिया मच्छरों के पनपने से फैलते हैं। इस मौके पर प्राचार्य ने जोर देकर कहा कि घरों के आसपास पानी जमा न होने दें और सफाई का विशेष ध्यान रखें। शुरुआती लक्षणों को पहचानकर डॉक्टर की सलाह लेना ही सबसे बेहतर बचाव है।
पोषण और सरकारी योजनाओं की जानकारी
एनएसएस अधिकारी श्रीमती सुलक्षणा आर्य ने छात्राओं और ग्रामीण महिलाओं को उचित खान-पान और पोषण के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी, ताकि ग्रामीण उनका लाभ उठा सकें। इस सात दिवसीय शिविर को सफल बनाने में महाविद्यालय के सभी प्रवक्ताओं, कर्मचारियों और स्वयंसेविकाओं का विशेष सहयोग रहा। समापन के अवसर पर स्वयंसेविकाओं ने समाज सेवा का संकल्प लेते हुए शिविर के अनुभवों को साझा किया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
वरिष्ठ पत्रकार आरिफ सिद्दीकी पिछले 32 वर्षों से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार के एक अभिन्न स्तंभ हैं। मुज़फ्फरनगर के खतौली क्षेत्र की ज़मीनी समस्याओं और विकास के मुद्दों पर उनकी पकड़ बेमिसाल है। तीन दशकों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारिता करियर में उन्होंने हमेशा सत्य और निष्पक्षता का मार्ग चुना है। विश्वसनीय रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय विषयों पर उनकी गहरी समझ उन्हें क्षेत्र के सबसे अनुभवी पत्रकारों की श्रेणी में खड़ा करती है। खतौली की खबरों के लिए उनसे 9897846483 पर संपर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियां