मुजफ्फरनगर के 4 लोग दुबई में फंसे, युद्ध के हालात देख परिजनों में बेचैनी; मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने लिया संज्ञान

ईरान-इजरायल सैन्य संघर्ष का असर; अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बाधित होने से बढ़ी चिंता, मंत्री ने परिजनों से मिलकर सुरक्षित वापसी का दिलाया भरोसा

मुज़फ्फरनगर- पश्चिम एशिया में अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़े सैन्य संघर्ष का असर अब मुजफ्फरनगर तक महसूस किया जा रहा है। संघर्ष के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पड़े प्रभाव के चलते जनपद के प्रतिष्ठित व्यापारी परिवारों के चार लोग संयुक्त अरब अमीरात (दुबई) में फंस गए हैं, जिससे उनके परिजनों में भारी बेचैनी और अनिश्चितता का माहौल है।
 

क्या है पूरा मामला ? शहर के प्रसिद्ध व्यापारी राम कुमार सर्राफ के पुत्र संजय तायल अपनी पत्नी के साथ और वरिष्ठ समाजसेवी व भाजपा नेता कुंज बिहारी अग्रवाल के पुत्र राजन अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ छुट्टियां मनाने दुबई गए थे। इसी दौरान मध्य पूर्व में ईरान-इजरायल युद्ध के कारण अचानक हालात बिगड़ गए और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। स्थिति यह है कि वापसी के लिए उड़ानें नहीं मिल पा रही हैं, जिससे ये सभी वहीं फंस गए हैं।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल का हस्तक्षेप

मुजफ्फरनगर में स्कूल में होली मिलन पर हंगामा, सहपाठी पर रंग गिरने से भड़के युवक ने छात्रा को पीटा, गला दबाया ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में स्कूल में होली मिलन पर हंगामा, सहपाठी पर रंग गिरने से भड़के युवक ने छात्रा को पीटा, गला दबाया

घटना की जानकारी मिलते ही उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने तत्परता दिखाते हुए सिद्धार्थ कॉलोनी, आर्य समाज रोड स्थित राम कुमार सर्राफ के आवास पर जाकर परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवारों को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

होली पर शाही गुझिया की धूम, सोने-चांदी से सजी मिठास ने बढ़ाई बाजार की रौनक ये भी पढ़ें  होली पर शाही गुझिया की धूम, सोने-चांदी से सजी मिठास ने बढ़ाई बाजार की रौनक

मंत्री ने इस दौरान दुबई में फंसे राजन अग्रवाल से दूरभाष पर भी वार्ता की। राजन अग्रवाल ने जानकारी दी कि वहां के स्थानीय प्रशासन ने बुधवार को फ्लाइट उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है, जिससे उनके शीघ्र स्वदेश लौटने की उम्मीद जगी है। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आश्वस्त किया कि वे प्रशासनिक स्तर पर विदेश मंत्रालय और संबंधित दूतावासों से समन्वय स्थापित कर रहे हैं, ताकि सभी की सकुशल वापसी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो वैकल्पिक मार्ग या विशेष विमान के माध्यम से भी वापसी के प्रयास किए जाएंगे।

ईरान के जवाबी हमले में अमेरिका के 3 सैनिकों की मौत, 5 घायल, ट्रंप बोले- बदला लेंगे, ज्यादा मौतें होंगी ये भी पढ़ें  ईरान के जवाबी हमले में अमेरिका के 3 सैनिकों की मौत, 5 घायल, ट्रंप बोले- बदला लेंगे, ज्यादा मौतें होंगी

परिजनों के साथ-साथ शहरवासी भी मिडिल ईस्ट में फंसे सभी भारतीयों की सुरक्षित घर वापसी की कामना कर रहे हैं। प्रशासन भी स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है।

 

Views: 388

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

गाज़ियाबाद में योगी सरकार का सख्त एक्शन, यूट्यूबर सलीम पर हमले का दूसरा आरोपी भी किया ढेर, 48 घंटे में दो भाइयों का अंत

गाज़ियाबाद। गाज़ियाबाद में 'एक्स-मुस्लिम' यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने वाले दूसरे आरोपी गुलफाम को भी पुलिस ने मुठभेड़...
Breaking News  मुख्य समाचार  दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाज़ियाबाद में योगी सरकार का सख्त एक्शन, यूट्यूबर सलीम पर हमले का दूसरा आरोपी भी किया ढेर, 48 घंटे में दो भाइयों का अंत

मुज़फ्फरनगर: बचन सिंह कॉलोनी में जलभराव का तांडव: नाराज निवासियों ने मंत्री-सांसद के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। शहर की प्रमुख आवासीय कॉलोनियों में शुमार बचन सिंह कॉलोनी के बाशिंदों का सब्र मंगलवार को जवाब दे गया।...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर: बचन सिंह कॉलोनी में जलभराव का तांडव: नाराज निवासियों ने मंत्री-सांसद के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर के 4 लोग दुबई में फंसे, युद्ध के हालात देख परिजनों में बेचैनी; मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने लिया संज्ञान

मुज़फ्फरनगर- पश्चिम एशिया में अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़े सैन्य संघर्ष का असर अब मुजफ्फरनगर तक महसूस किया...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के 4 लोग दुबई में फंसे, युद्ध के हालात देख परिजनों में बेचैनी; मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने लिया संज्ञान

नोएडा-ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर तेज़ रफ्तार का तांडव: महिला, बुजुर्ग और मासूम समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत

नोएडा/ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट के नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में सड़क हादसों ने भारी कोहराम मचा दिया है।...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा-ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर तेज़ रफ्तार का तांडव: महिला, बुजुर्ग और मासूम समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगर में एक कॉल रिसीव करते ही उड़ गए बैंक खाते से 2 लाख रुपये; साइबर ठगों ने दंपति को बनाया निशाना

नई मंडी। मुजफ्फरनगर में साइबर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब वे आम लोगों की मेहनत की कमाई...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में एक कॉल रिसीव करते ही उड़ गए बैंक खाते से 2 लाख रुपये; साइबर ठगों ने दंपति को बनाया निशाना

उत्तर प्रदेश

मेरठ के कंकरखेड़ा थाने में बहू की भाभी ने ससुर को जड़ा थप्पड़, जमकर चले लात-घूंसे, पांच लोगों का हुआ चालान

   मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में थाना परिसर के भीतर ही कानून की धज्जियां उड़ाने का एक सनसनीखेज मामला...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के कंकरखेड़ा थाने में बहू की भाभी ने ससुर को जड़ा थप्पड़, जमकर चले लात-घूंसे, पांच लोगों का हुआ चालान

सहारनपुर में तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, देहरादून निवासी चालक गंभीर

सहारनपुर। थाना नागल क्षेत्र अंतर्गत बसेड़ा गांव के नजदीक एक तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की जबरदस्त भिड़ंत में...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, देहरादून निवासी चालक गंभीर

सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में जेल भेजा

सहारनपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त गिरफ्तार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में जेल भेजा

सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा जेल

सहारनपुर। थाना नागल पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी गिरफ्तार कर उसका चालान काटकर जेल भेज...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा जेल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम