नोएडा की सोसाइटी में 'खूनी होली', युवक की गोली मारकर हत्या

नोएडा। थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के एक पॉश सोसाइटी होली के दिन सरेआम कत्ल की वारदात से सनसनी फैल गई।  सेक्टर-75 स्थित आईवी काउंटी सोसाइटी में एक युवक की उसके ही प्रेमिका के भाईयों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।  फरार अन्य लोगों की पुलिस तलाश कर रही है। 
 
एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने बताया कि  घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान 39 वर्षीय साहिल सिंघल पुत्र योगेश सिंघल के रूप में  की। उन्होंने बताया कि साहिल शादीशुदा था , लेकिन पिछले 4 वर्षों से उसका एक अन्य महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। होली के दिन, वह महिला अपने दो भाइयों के साथ साहिल से मिलने आईवी काउंटी सोसाइटी पहुँची थी। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि महिला के भाईयों ने आपा खो दिया और साहिल पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही साहिल लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा।
 
 एडीसीपी  ने बताया कि  घटना की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-113 पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँची। घायल साहिल को आनन-फानन में पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतक की मां की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है और मौके पर मौजूद महिला के दोनों भाइयों को हिरासत में ले लिया है। शेष अन्य लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। 
होली के मौके पर नोएडा की पॉश सोसाइटी के अंदर हुई इस हाई-प्रोफाइल हत्या ने सोसायटी की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी हथियार लेकर सोसाइटी के अंदर कैसे दाखिल हुए और क्या यह हत्या पहले से नियोजित थी। एडीसीपी के अनुसार पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। 
Views: 23

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच कच्चा तेल 83 डॉलर प्रति बैरल के पार, सप्लाई पर बढ़ी चिंता

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच गुरुवार को कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में 2 प्रतिशत...
बिज़नेस  बाजार की हलचल  
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच कच्चा तेल 83 डॉलर प्रति बैरल के पार, सप्लाई पर बढ़ी चिंता

कनाडा के पीएम ने मोदी के नेतृत्व की सराहना की, बोले- भारत के साथ चाहते हैं मजबूत संबंध

वॉशिंगटन। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और गवर्नेंस रिकॉर्ड की सराहना की है। कनाडाई...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  राष्ट्रीय 
कनाडा के पीएम ने मोदी के नेतृत्व की सराहना की, बोले- भारत के साथ चाहते हैं मजबूत संबंध

जौनपुर: होटल के बाहर शादी के पंडाल में लगी आग, दूर तक दिखे धुएं के गुब्बारे

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में गुरुवार सुबह वाजिदपुर तिराहा के पास स्थित तीन मंजिला उत्सव मोटल होटल के बाहर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
जौनपुर: होटल के बाहर शादी के पंडाल में लगी आग, दूर तक दिखे धुएं के गुब्बारे

फरवरी में भारत में रिटेल वाहन बिक्री 25.62 प्रतिशत बढ़कर 24.09 लाख यूनिट पहुंची

नई दिल्ली। भारत में फरवरी में रिटेल वाहन बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई। देश में वाहन बिक्री सालाना...
बिज़नेस  बाजार की हलचल  
फरवरी में भारत में रिटेल वाहन बिक्री 25.62 प्रतिशत बढ़कर 24.09 लाख यूनिट पहुंची

शिक्षा-जगत में मुज़फ्फरनगर का गौरव: प्रो. (डॉ.) राम प्रकाश शर्मा डी.लिट्. (विद्यासागर) से अलंकृत

मुजफ्फरनगर। मेरठ की समृद्ध शैक्षणिक परंपरा में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया, जब वरिष्ठ शिक्षाविद्, शोधकर्ता एवं बहुआयामी अकादमिक...
मुज़फ़्फ़रनगर 
शिक्षा-जगत में मुज़फ्फरनगर का गौरव: प्रो. (डॉ.) राम प्रकाश शर्मा डी.लिट्. (विद्यासागर) से अलंकृत

उत्तर प्रदेश

जौनपुर: होटल के बाहर शादी के पंडाल में लगी आग, दूर तक दिखे धुएं के गुब्बारे

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में गुरुवार सुबह वाजिदपुर तिराहा के पास स्थित तीन मंजिला उत्सव मोटल होटल के बाहर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
जौनपुर: होटल के बाहर शादी के पंडाल में लगी आग, दूर तक दिखे धुएं के गुब्बारे

मुरादाबाद में दैनिक अखबार के संपादक के घर फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के मछुआपुरा इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब अज्ञात दबंगों ने एक दैनिक...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में दैनिक अखबार के संपादक के घर फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

मेरठ पुलिस ने जिसे बताया था 'अर्चिता अरोड़ा', वह निकली तुर्कमेनिस्तान की 'मुहब्बत', चार भेज दिए थे हत्या में जेल, अब सवालों में है वर्दी !

मेरठ। मेरठ पुलिस के उस 'तेज-तर्रार' खुलासे की धज्जियां उड़ गई हैं, जिसमें उन्होंने मवाना मर्डर केस को महज 5...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मेरठ 
मेरठ पुलिस ने जिसे बताया था 'अर्चिता अरोड़ा', वह निकली तुर्कमेनिस्तान की 'मुहब्बत', चार भेज दिए थे हत्या में जेल, अब सवालों में है वर्दी !

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ आशुतोष महाराज ने खोला मोर्चा, 'गुप्त पत्नी' और संपत्तियों की जांच की उठाई मांग

प्रयागराज। धर्मनगरी प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराने वाले आशुतोष महाराज ने होली...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ आशुतोष महाराज ने खोला मोर्चा, 'गुप्त पत्नी' और संपत्तियों की जांच की उठाई मांग

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश