मुजफ्फरनगरः नई मंडी क्षेत्र में पुलिस चौकी के निकट फार्म हाउस के चौकीदार की हत्या, चेहरे को ईंट-पत्थरों से कुचला
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-58 पर स्थित बीबीपुर पुलिस चौकी से मात्र करीब 200 मीटर दूर एक फार्म हाउस में चौकीदार की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने मृतक के चेहरे को ईंट-पत्थरों से बुरी तरह कुचल दिया।
ये भी पढ़ें यूपी को ‘हरित प्रदेश’ बनाने में जुटी प्रदेश सरकार, 9 वर्ष में लगाए गए 242 करोड़ से अधिक पौधे
मृतक की पहचान 50 वर्षीय हुसनपाल के रूप में हुई है, जो लंबे समय से उक्त फार्म हाउस में चौकीदारी का काम कर रहे थे। गुरुवार सुबह जब लोग फार्म हाउस पहुंचे तो हुसनपाल का शव कमरे के बाहर लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। उनके चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे, जिससे वह पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था।
घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। हुसनपाल की पत्नी कविता ने बताया कि उनके पति सीधे-साधे और गरीब व्यक्ति थे, जो बाग में चौकीदारी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उन्होंने बताया कि बीती रात से ही हुसनपाल का फोन नहीं मिल रहा था। कविता ने मामले में न्याय की मांग की है।
घटना से ग्रामीणों में भी भारी आक्रोश है। ग्रामीणों में रोबिन चौधरी और मांगेराम सहित अन्य लोगों ने हुसनपाल को मेहनती और ईमानदार व्यक्ति बताते हुए हत्या के इस क्रूर तरीके की कड़ी निंदा की। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की गहन जांच कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां