मुजफ्फरनगर के मीनाक्षी चौक पर रंगो के त्योहार पर खिला 'मोहब्बत का गुलाल', मुस्लिमों ने बरसाए फूल

दुल्हेंडी पर दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, रंगों के बीच रमजान की मुबारकबाद और गुझिया की मिठास

मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से सांप्रदायिक सौहार्द की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। बुधवार को दुल्हेंडी के मौके पर शहर के व्यस्ततम मीनाक्षी चौक पर नफरत की दीवारों को गिराकर हिंदू और मुस्लिम समाज के लोग एक-दूसरे के गले मिले। यहां फूलों की होली से अबीर-गुलाल की जगह प्रेम की पंखुड़ियां हवा में तैरती नजर आईं।

मीनाक्षी चौक पर यह होली पूरे प्रदेश के लिए एक मिसाल है, जहां फूलों की खुशबू और त्योहारों की मिठास मिल जाती है, तो समाज की कड़वाहट अपने आप खत्म हो जाती है। दरअसल वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद सईदुज्जमा के पुत्र सलमान सईद ने 'सईद मुर्तजा परिवार ट्रस्ट' के बैनर तले इस कार्यक्रम का आयोजन किया। बुधवार सुबह जैसे ही रंगों का उत्सव शुरू हुआ, ट्रस्ट के पदाधिकारी भारी मात्रा में फूल लेकर मीनाक्षी चौक पहुंचे। वहां से गुजरने वाले हर राहगीर का स्वागत फूलों की वर्षा के साथ किया गया। यह नजारा देख शहरवासी भी भावुक हो उठे और इस उत्सव का हिस्सा बन गए।

मुजफ्फरनगर: तेज रफ्तार का कहर, दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत, कार चकनाचूर ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: तेज रफ्तार का कहर, दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत, कार चकनाचूर

होली की गुझिया और रमजान की दुआएं
इस मिलन समारोह में केवल होली ही नहीं मनाई गई, बल्कि पवित्र महीने रमजान की खुशियां भी साझा की गईं। जहाँ मुस्लिम भाइयों ने हिंदू समाज के लोगों को गुझिया खिलाकर मुंह मीठा कराया, वहीं हिंदू भाइयों ने अपने मुस्लिम मित्रों को गले लगाकर रमजान की मुबारकबाद दी। राजनीतिक और धार्मिक सीमाओं को दरकिनार कर शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने इस पहल की जमकर सराहना की।

मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र में पुत्र की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने किया होली पूजन ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र में पुत्र की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने किया होली पूजन

प्रबुद्ध जनों की गरिमामयी उपस्थिति
इस सद्भावपूर्ण कार्यक्रम में समाज के हर वर्ग का प्रतिनिधित्व देखने को मिला। जिला बार संघ के अध्यक्ष प्रमोद त्यागी, अनमोल जैन, और कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतपाल कटारिया जैसे वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ दिनेश पाल, अधिवक्ता उमर, शमशाद, मदन गौतम, विश्व रतन और शलभ गुप्ता ने भी शिरकत की। सभी ने एक स्वर में कहा कि मुजफ्फरनगर की असल पहचान यही आपसी प्रेम और भाईचारा है।

मुजफ्फरनगर में स्कूल में होली मिलन पर हंगामा, सहपाठी पर रंग गिरने से भड़के युवक ने छात्रा को पीटा, गला दबाया ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में स्कूल में होली मिलन पर हंगामा, सहपाठी पर रंग गिरने से भड़के युवक ने छात्रा को पीटा, गला दबाया

Views: 174

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

ओ.पी. पाल। स्वतंत्र पत्रकार Picture

ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।

अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

होली के रंग में दिखे योगी आदित्यनाथ, चश्मा लगाकर नृसिंह शोभायात्रा में शामिल हुए, दिया सनातन धर्म का बड़ा संदेश

होली का पावन पर्व देशभर में उत्साह और खुशी के साथ मनाया गया .इसी अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री...
उत्तर प्रदेश 
होली के रंग में दिखे योगी आदित्यनाथ, चश्मा लगाकर नृसिंह शोभायात्रा में शामिल हुए, दिया सनातन धर्म का बड़ा संदेश

भारत-फिनलैंड के बीच दोस्ती का नया अध्याय: राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब की राजकीय यात्रा शुरू

नई दिल्ली। भारत की बढ़ती वैश्विक साख के बीच, फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब अपनी पहली आधिकारिक राजकीय यात्रा...
अंतर्राष्ट्रीय  राष्ट्रीय  दिल्ली 
भारत-फिनलैंड के बीच दोस्ती का नया अध्याय: राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब की राजकीय यात्रा शुरू

हिंद महासागर में बड़ा सैन्य हमला अमेरिकी पनडुब्बी के हमले से डूबा ईरान का युद्धपोत, 80 लोगों की मौत कई लापता दुनिया भर में बढ़ा तनाव

दुनिया में चल रहे संघर्ष के बीच हिंद महासागर से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। श्रीलंका के...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
हिंद महासागर में बड़ा सैन्य हमला अमेरिकी पनडुब्बी के हमले से डूबा ईरान का युद्धपोत, 80 लोगों की मौत कई लापता दुनिया भर में बढ़ा तनाव

इटावा में अखिलेश यादव ने समर्थकों के साथ खेली होली दुनिया में चल रही जंग पर कही बड़ी बात

होली का त्योहार खुशियों रंगों और आपसी भाईचारे का प्रतीक माना जाता है। इसी उत्साह के बीच समाजवादी पार्टी के...
उत्तर प्रदेश 
इटावा में अखिलेश यादव ने समर्थकों के साथ खेली होली दुनिया में चल रही जंग पर कही बड़ी बात

उत्तर प्रदेश में होली पर बरसा 'गोमाता' का आशीर्वाद, गोबर की राख और फूलों से महका प्राकृतिक गुलाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इस बार होली का उल्लास न केवल पारंपरिक रंगों से, बल्कि गोमाता के संरक्षण और ग्रामीण...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
उत्तर प्रदेश में होली पर बरसा 'गोमाता' का आशीर्वाद, गोबर की राख और फूलों से महका प्राकृतिक गुलाल

उत्तर प्रदेश

होली के रंग में दिखे योगी आदित्यनाथ, चश्मा लगाकर नृसिंह शोभायात्रा में शामिल हुए, दिया सनातन धर्म का बड़ा संदेश

होली का पावन पर्व देशभर में उत्साह और खुशी के साथ मनाया गया .इसी अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री...
उत्तर प्रदेश 
होली के रंग में दिखे योगी आदित्यनाथ, चश्मा लगाकर नृसिंह शोभायात्रा में शामिल हुए, दिया सनातन धर्म का बड़ा संदेश

इटावा में अखिलेश यादव ने समर्थकों के साथ खेली होली दुनिया में चल रही जंग पर कही बड़ी बात

होली का त्योहार खुशियों रंगों और आपसी भाईचारे का प्रतीक माना जाता है। इसी उत्साह के बीच समाजवादी पार्टी के...
उत्तर प्रदेश 
इटावा में अखिलेश यादव ने समर्थकों के साथ खेली होली दुनिया में चल रही जंग पर कही बड़ी बात

उत्तर प्रदेश में होली पर बरसा 'गोमाता' का आशीर्वाद, गोबर की राख और फूलों से महका प्राकृतिक गुलाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इस बार होली का उल्लास न केवल पारंपरिक रंगों से, बल्कि गोमाता के संरक्षण और ग्रामीण...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
उत्तर प्रदेश में होली पर बरसा 'गोमाता' का आशीर्वाद, गोबर की राख और फूलों से महका प्राकृतिक गुलाल

मुरादाबाद में 'टेम्पटेशन' बेकरी के गोदाम पर फूड सेफ्टी का छापा, वेज उत्पादों के बीच मिला चिकन पाउडर, फैक्ट्री सीज

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बरेली...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में 'टेम्पटेशन' बेकरी के गोदाम पर फूड सेफ्टी का छापा, वेज उत्पादों के बीच मिला चिकन पाउडर, फैक्ट्री सीज

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम