मुजफ्फरनगर में होली के बाद अमीननगर में बवाल, दो पक्षों में पथराव; चार लोग पुलिस हिरासत में

मुजफ्फरनगर। जनपद के तितावी थाना क्षेत्र के गांव अमीननगर में होली के त्योहार के बाद अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया और दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। इस घटना से गांव में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत दो युवकों के बीच हुई मामूली कहासुनी से हुई थी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। इसके बाद दोनों तरफ से लोग अपने-अपने घरों की छतों पर चढ़ गए और एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंकने लगे। पथराव के कारण रास्ते से गुजर रहे लोगों में भगदड़ मच गई।

मुजफ्फरनगर के रुड़कली गांव में गंदगी को लेकर संघर्ष, किसान का कान काटा ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर के रुड़कली गांव में गंदगी को लेकर संघर्ष, किसान का कान काटा

घटना की सूचना मिलते ही थाना तितावी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से दो-दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और अन्य आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

मुजफ्फरनगरः नई मंडी क्षेत्र में पुलिस चौकी के निकट फार्म हाउस के चौकीदार की हत्या, चेहरे को ईंट-पत्थरों से कुचला ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगरः नई मंडी क्षेत्र में पुलिस चौकी के निकट फार्म हाउस के चौकीदार की हत्या, चेहरे को ईंट-पत्थरों से कुचला

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उपद्रवियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और पुलिस लगातार गश्त कर रही है।
क्षेत्राधिकारी फुगाना यतेन्द्र सिंह नागर ने बताया कि सोशल मीडिया पर पथराव की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया और मौके पर पहुंचकर शांति व्यवस्था कायम कराई। वर्तमान में गांव में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। साथ ही पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की।

मुजफ्फरनगर के 4 लोग दुबई में फंसे, युद्ध के हालात देख परिजनों में बेचैनी; मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने लिया संज्ञान ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर के 4 लोग दुबई में फंसे, युद्ध के हालात देख परिजनों में बेचैनी; मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने लिया संज्ञान

Views: 92

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

शामली में बड़ी माता के दरबार में उमड़ी श्रद्धा की लहर, रोगों से मुक्ति के लिए हजारों ने टेका मत्था

शामली। जनपद शामली में होली के उल्लास के बाद गुरुवार को आध्यात्मिक श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला।...
शामली 
शामली में बड़ी माता के दरबार में उमड़ी श्रद्धा की लहर, रोगों से मुक्ति के लिए हजारों ने टेका मत्था

शामली: खेत में सांप के काटने से किसान गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

शामली। झिंझाना क्षेत्र के गांव लपराना निवासी एक किसान को खेत में कार्य करते समय सांप द्वारा काट लिए जाने...
शामली 
शामली: खेत में सांप के काटने से किसान गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

मुरादाबाद में ठेले पर शव ले जाने का मामला: वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का स्पष्टीकरण

मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्र में युवक का शव ठेले पर ले जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में ठेले पर शव ले जाने का मामला: वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का स्पष्टीकरण

शामली की निविका ने ओलंपियाड में गाड़े झंडे, राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के लिए हुआ चयन

शामली। शहर के प्रतिष्ठित बीएसएम स्कूल की कक्षा तीन की छात्रा निविका चौहान ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते...
शामली 
शामली की निविका ने ओलंपियाड में गाड़े झंडे, राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के लिए हुआ चयन

सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र में झगड़ा: हिन्दू समाज के दो गुटों की मारपीट में 20 घायल, 6 को अस्पताल रेफर

सहारनपुर। थाना गंगोह क्षेत्रान्तर्गत मामूली सी बात को लेकर हुई‌ कहासुनी में  हिन्दु समाज के दो गुटों में गाली गलौच...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र में झगड़ा: हिन्दू समाज के दो गुटों की मारपीट में 20 घायल, 6 को अस्पताल रेफर

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में ठेले पर शव ले जाने का मामला: वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का स्पष्टीकरण

मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्र में युवक का शव ठेले पर ले जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में ठेले पर शव ले जाने का मामला: वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का स्पष्टीकरण

सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र में झगड़ा: हिन्दू समाज के दो गुटों की मारपीट में 20 घायल, 6 को अस्पताल रेफर

सहारनपुर। थाना गंगोह क्षेत्रान्तर्गत मामूली सी बात को लेकर हुई‌ कहासुनी में  हिन्दु समाज के दो गुटों में गाली गलौच...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र में झगड़ा: हिन्दू समाज के दो गुटों की मारपीट में 20 घायल, 6 को अस्पताल रेफर

सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 45 लाख रुपये कीमत की 212 ग्राम स्मैक बरामद

सहारनपुर। थाना नागल पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 45 लाख रुपये कीमत की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 45 लाख रुपये कीमत की 212 ग्राम स्मैक बरामद

संभल में नमाज़ के दौरान विधायक इकबाल महमूद भावुक, अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर जताया शोक

संभल से समाजवादी पार्टी के विधायक इकबाल महमूद रमजान माह के दौरान नमाज़ अदा करने के लिए थाना रायसत्ती क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में नमाज़ के दौरान विधायक इकबाल महमूद भावुक, अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर जताया शोक

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश