मुजफ्फरनगर के टंढेडा में हर्षोल्लास से निकला तिलहैन्डी का जुलूस, फाग के गीतों पर झूमे ग्रामीण

ढोल-मंजीरों की थाप और घोड़ों के नृत्य ने मोहा मन, खाईखेड़ा, खुजेड़ा और ढांसरी में भी रही धूम

मोरना। ककरौली क्षेत्र के ग्राम टंढेडा में वर्षों पुरानी परंपरा को जीवंत रखते हुए प्रसिद्ध 'तिलहैन्डी' का जुलूस भारी उत्साह और हर्षोल्लास के साथ निकाला गया। इस दौरान न केवल टंढेडा, बल्कि आसपास के गांवों खाईखेड़ा, खुजेड़ा और ढांसरी में भी पूर्व वर्षों की भांति पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ जुलूस का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

मोरना क्षेत्र के टंढेडा में आयोजित इस पारंपरिक जुलूस का शुभारंभ गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर से हुआ। जुलूस में ढोल-मंजीरों की गूंज के साथ ग्रामीण फाग के गीतों पर पारंपरिक लोक नृत्य करते नजर आए। जुलूस का मुख्य आकर्षण घोड़ों का सुंदर नृत्य रहा, जिसे देखने के लिए सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ी। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

मुज़फ्फरनगर में होली पर्व पर सुरक्षा का कड़ा पहरा: एडीजी भानु भास्कर ने लिया जायजा, शिव चौक पर किया निरीक्षण ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में होली पर्व पर सुरक्षा का कड़ा पहरा: एडीजी भानु भास्कर ने लिया जायजा, शिव चौक पर किया निरीक्षण

विधि-विधान से हुआ कुआं पूजन 
गांव के मुख्य मार्गों से होता हुआ यह जुलूस गांव के ऐतिहासिक कुएं पर पहुंचा, जहां परंपरा के अनुसार विधि-विधान से कुआं पूजन किया गया। इसके उपरांत जुलूस गुरु रविदास मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुआ। 

मुजफ्फरनगर में मेरठ रोड पर वाहन से कुचलकर युवक की मौके पर मौत, मृतक की शिनाख्त नहीं   ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में मेरठ रोड पर वाहन से कुचलकर युवक की मौके पर मौत, मृतक की शिनाख्त नहीं  

अन्य गांवों में भी रही उत्सव की रौनक
तिलहैन्डी का उत्साह केवल टंढेडा तक ही सीमित नहीं रहा। ग्राम खाईखेड़ा में निकाले गए जुलूस में भव्य झांकियों का प्रदर्शन किया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं, खुजेड़ा और ढांसरी गांवों में भी ग्रामीणों ने पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ इस पारंपरिक उत्सव में शिरकत की। इस अवसर पर पवन प्रधान, धर्मेंद्र, दीपक एडवोकेट, मास्टर विजय पाल, मोनू कोहली, बालिस्टर, भरत सिंह, प्रवीण शर्मा, सूरजवीर, सतवीर सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर में दुल्हेंडी पर पसरा मातम, रुड़की रोड पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में दुल्हेंडी पर पसरा मातम, रुड़की रोड पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Views: 13

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नरेंद्र बालियान | मोरना-भोपा-ककरौली प्रतिनिधि Picture

पत्रकार नरेंद्र बालियान पिछले 6 वर्षों से मुज़फ्फरनगर के भोपा, मोरना और ककरौली क्षेत्र में 'रॉयल बुलेटिन' के प्रतिनिधि के रूप में निरंतर सक्रिय हैं। क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक स्थितियों की गहरी समझ रखने वाले नरेंद्र बालियान ग्रामीण समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से भोपा-मोरना क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7906131417 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

सहारनपुर: हत्या के आरोपी और 25 हजार के इनामी गिरफ्तार, बरामद हुई फॉर्च्यूनर कार

सहारनपुर।  सहारनपुर जनपद की थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने हत्या के एक मामले में आरोपित और 25 हजार रूपए के   एसपी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: हत्या के आरोपी और 25 हजार के इनामी गिरफ्तार, बरामद हुई फॉर्च्यूनर कार

मुजफ्फरनगर में होली के बाद अमीननगर में बवाल, दो पक्षों में पथराव; चार लोग पुलिस हिरासत में

मुजफ्फरनगर। जनपद के तितावी थाना क्षेत्र के गांव अमीननगर में होली के त्योहार के बाद अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया।...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में होली के बाद अमीननगर में बवाल, दो पक्षों में पथराव; चार लोग पुलिस हिरासत में

मुरादाबाद के भोजपुर में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या, मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप

मुरादाबाद जनपद के भोजपुर थाना क्षेत्र के बिजना गांव में मामूली विवाद ने देखते ही देखते भयावह रूप ले लिया।...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद के भोजपुर में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या, मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप

मुरादाबाद में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना, युवक का शव ठेले पर ले गई पुलिस, एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंची

मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने इंसानियत और प्रशासनिक व्यवस्था दोनों पर सवाल...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना, युवक का शव ठेले पर ले गई पुलिस, एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंची

रूसी राजदूत का बयान: तेल संकट में भारत का साथ देगा रूस, लेकिन चुनाव भारत का होगा

नई दिल्ली। भारत में रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने गुरुवार को पश्‍च‍िम एश‍िया में चल रहे संघर्ष को बातचीत से...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
रूसी राजदूत का बयान: तेल संकट में भारत का साथ देगा रूस, लेकिन चुनाव भारत का होगा

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: हत्या के आरोपी और 25 हजार के इनामी गिरफ्तार, बरामद हुई फॉर्च्यूनर कार

सहारनपुर।  सहारनपुर जनपद की थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने हत्या के एक मामले में आरोपित और 25 हजार रूपए के   एसपी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: हत्या के आरोपी और 25 हजार के इनामी गिरफ्तार, बरामद हुई फॉर्च्यूनर कार

मुरादाबाद के भोजपुर में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या, मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप

मुरादाबाद जनपद के भोजपुर थाना क्षेत्र के बिजना गांव में मामूली विवाद ने देखते ही देखते भयावह रूप ले लिया।...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद के भोजपुर में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या, मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप

मुरादाबाद में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना, युवक का शव ठेले पर ले गई पुलिस, एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंची

मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने इंसानियत और प्रशासनिक व्यवस्था दोनों पर सवाल...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना, युवक का शव ठेले पर ले गई पुलिस, एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंची

सहारनपुर: नागल पुलिस ने नशा तस्कर को 43 लाख की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना नागल पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत मुजफ्फरनगर-सहारनपुर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: नागल पुलिस ने नशा तस्कर को 43 लाख की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश