यूपी इको टूरिज्म को लगा डिजिटल पंख, प्रदेश के पर्यटन स्थलों की जानकारी बस एक क्लिक पर

On

लखनऊ। प्रकृति प्रेमियों और रोमांचक पर्यटन के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश के इको टूरिज्म स्थलों की संपूर्ण जानकारी, बुकिंग सुविधाएं और जरूरी मार्गदर्शन अब बस एक क्लिक की दूरी पर उपलब्ध होंगे। उत्तर प्रदेश ईको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड (यूपीईटीडीबी) द्वारा तैयार कराया गया 'यूपी इको टूरिज्म' मोबाइल ऐप प्रदेश के वन्य जीव अभ्यारण्यों, राष्ट्रीय उद्यानों, जंगल ट्रेल्स, झरनों और नदियों जैसे प्राकृतिक आकर्षणों को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर समेटते हुए पर्यटकों को विशेष अनुभव प्रदान करता है। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि 'डिजिटल युग की मांगों के अनुरूप विकसित 'यूपी इको टूरिज्म' ऐप प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र में एक नई क्रांति का सूत्रपात है। यह पहल पर्यटकों को प्रकृति से जोड़ने के साथ-साथ स्थानीय समुदायों की भागीदारी और पर्यावरण संरक्षण को भी नई दिशा देगी।

 

दिल्ली: खाड़ी देशों की ओर जाने वाली 100 से अधिक उड़ानें रद्द, यात्री बोले-नहीं होनी चाहिए जंग ये भी पढ़ें  दिल्ली: खाड़ी देशों की ओर जाने वाली 100 से अधिक उड़ानें रद्द, यात्री बोले-नहीं होनी चाहिए जंग

अयोध्या में इजराइल के PM नेतन्याहू की ‘विजय’ के लिए पूजा-पाठ, चर्चा तेज ये भी पढ़ें  अयोध्या में इजराइल के PM नेतन्याहू की ‘विजय’ के लिए पूजा-पाठ, चर्चा तेज

साथ ही, प्रदेश को इको-फ्रेंडली, सतत और जिम्मेदार पर्यटन के नए दौर में भी अग्रसर करेगी।' हालांकि, यह ऐप अभी शुरुआती चरण में है, जिसमें लगातार बदलाव किए जा रहे हैं। ऐप में क्या है खास? इस मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से उपयोगकर्ता उत्तर प्रदेश के इको-टूरिज्म स्थलों की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, जिनमें फोटो, वीडियो, मार्ग विवरण, आसपास के आकर्षण, गंतव्य तक पहुंच संबंधी जानकारी और यात्रा के लिए उपयुक्त समय आदि शामिल है। इसमें राष्ट्रीय उद्यान, वेटलैंड्स, नेचर ट्रेल्स, फॉरेस्ट सर्किट, ग्रामीण पर्यटन और नदी-आधारित गतिविधियों को आसानी से ढूंढा जा सकता है। स्मार्ट सर्च और फिल्टर की मदद से गंतव्यों (डेस्टिनेशन) को जिला, गतिविधियों के प्रकार, बजट, दूरी, लोकप्रियता और रेटिंग के आधार पर ढूंढा जा सकता है। जीपीएस सपोर्ट स्मार्ट मैप्स और नेविगेशन फीचर ऐप में स्वाइप-आधारित नेविगेशन सुविधा दी गई है, जिससे उपयोगकर्ता पसंदीदा स्थल को सेव कर सकते हैं या अगले विकल्प को देख सकते हैं। जीपीएस-सपोर्टेड स्मार्ट मैप्स और नेविगेशन फीचर के जरिए इको-टूरिज्म साइट्स, ठहरने के विकल्प, गतिविधियों और नजदीकी आकर्षण देखे जा सकते हैं।

ईरान में संकट: बमबारी के बीच 4.3 तीव्रता का भूकंप, युद्धग्रस्त इलाकों में मची दहशत ये भी पढ़ें  ईरान में संकट: बमबारी के बीच 4.3 तीव्रता का भूकंप, युद्धग्रस्त इलाकों में मची दहशत

 

टर्न-बाय-टर्न दिशा-निर्देश, आसपास के स्थानों की जानकारी और ऑफलाइन मैप्स की सुविधा कम नेटवर्क वाले क्षेत्रों में भी उपयोगी रहती है। एआई इटिनेररी प्लान की सुविधा 'यूपी इको टूरिज्म' ऐप कई मायनों में खास है। नवाचार का सुंदर प्रयोग करते हुए, उपयोगकर्ता को यात्रा कार्यक्रम (इटिनेररी) का विकल्प भी दिया गया है। ऐप का एआई इटिनेररी प्लानर उपलब्ध दिनों, समय, रुचियों और स्थान के आधार पर व्यक्तिगत यात्रा योजना तैयार करता है। उसे मैप्स व बुकिंग सिस्टम से जोड़ने की योजना है। इसी प्रकार, कम्युनिटी और रिव्यू सेक्शन में यात्री अपने अनुभव साझा कर सकते हैं और फोटो और कहानियां भी अपलोड कर सकते हैं। वे अन्य यात्रियों की समीक्षाएं पढ़ सकते हैं और रेटिंग देकर दूसरों को सही निर्णय लेने में मदद कर सकते हैं। 'सुरक्षा का खास ख्याल' सुरक्षा के लिए ऐप में एसओएस इमरजेंसी फीचर दिया गया है, जिसमें एक टैप अलर्ट, ऑटो लोकेशन शेयरिंग, आपातकालीन संपर्क निर्देशिका और ऑफलाइन एसएमएस सपोर्ट शामिल है।

 

ऐप में उपयोगकर्ता को रियल टाइम नोटिफिकेशन के माध्यम से मौसम अलर्ट, नए इको-टूरिज्म डेस्टिनेशन, बुकिंग रिमाइंडर और सरकारी सलाह समय-समय पर मिलती रहेगी। यह ऐप फिलहाल अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है, शीघ्र ही हिंदी में भी सुलभ होगा। इच्छुक यूपी इको टूरिज्म ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। शीघ्र ही आईओएस प्लेटफॉर्म पर भी लॉन्च किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि 'यूपी इको टूरिज्म' ऐप का उद्देश्य पर्यटकों को एक ही मंच पर प्रदेश के सभी इको पर्यटन स्थलों की समग्र जानकारी उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि अक्सर ऐसा होता है कि किसी पसंदीदा स्थल की सैर के बाद पर्यटकों के पास अतिरिक्त समय बच जाता है, पर उन्हें आसपास के अन्य प्राकृतिक आकर्षणों की जानकारी नहीं मिल पाती। ऐसी परिस्थितियों में यह ऐप मात्र एक क्लिक पर निकटवर्ती इको टूरिज्म स्थलों का सुझाव देकर उनकी यात्रा को और रोमांचक बनाने में मदद करता है। उन्होंने बताया कि भविष्य में 'यूपी इको टूरिज्म' ऐप में कई अन्य सुविधाएं देखने को मिलेंगी। 

Views: 17

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

संभल में खुशियों की होली मातम में बदली, पोल से टकराई बाइक, 15 दिन पहले पिता बने युवक की मौत

संभल। होली के हुड़दंग और उल्लास के बीच संभल के हयातनगर क्षेत्र में एक ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में खुशियों की होली मातम में बदली, पोल से टकराई बाइक, 15 दिन पहले पिता बने युवक की मौत

संभल का 'हस्तशिल्प' मिडिल ईस्ट की जंग से बेनूर, 500 करोड़ के कारोबार पर संकट के बादल

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले की वैश्विक पहचान बन चुका प्रसिद्ध हैंडीक्राफ्ट उद्योग इन दिनों गहरे संकट के...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल का 'हस्तशिल्प' मिडिल ईस्ट की जंग से बेनूर, 500 करोड़ के कारोबार पर संकट के बादल

बांग्लादेश चुनाव हिंसा: 10 की मौत, 476 घायल; चुनावी नतीजों के बाद भी तनाव जारी

ढाका। बांग्लादेश में चुनाव बाद हिंसा को लेकर एक रिपोर्ट जारी की गई है, जो बताती है कि चुनाव के...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
बांग्लादेश चुनाव हिंसा: 10 की मौत, 476 घायल; चुनावी नतीजों के बाद भी तनाव जारी

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक के शादी समारोह में पहुंचे सीएम फडणवीस, भविष्य के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी

मुंबई। क्रिकेट के महानायक भारत रत्न सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने गुरुवार को मुंबई में उद्यमी सानिया चंडोक...
Breaking News  खेल  क्रिकेट 
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक के शादी समारोह में पहुंचे सीएम फडणवीस, भविष्य के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी

मुजफ्फरनगर के शुक्रताल खादर में दबंगों का तांडव, खेत में काम करते मजदूरों को पीट-पीटकर किया लहूलुहान

मोरना। शुक्रताल गंगा खादर क्षेत्र में बुधवार देर शाम दहशत का माहौल बन गया, जब जायद की फसल (प्लेज)...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के शुक्रताल खादर में दबंगों का तांडव, खेत में काम करते मजदूरों को पीट-पीटकर किया लहूलुहान

उत्तर प्रदेश

संभल में खुशियों की होली मातम में बदली, पोल से टकराई बाइक, 15 दिन पहले पिता बने युवक की मौत

संभल। होली के हुड़दंग और उल्लास के बीच संभल के हयातनगर क्षेत्र में एक ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में खुशियों की होली मातम में बदली, पोल से टकराई बाइक, 15 दिन पहले पिता बने युवक की मौत

संभल का 'हस्तशिल्प' मिडिल ईस्ट की जंग से बेनूर, 500 करोड़ के कारोबार पर संकट के बादल

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले की वैश्विक पहचान बन चुका प्रसिद्ध हैंडीक्राफ्ट उद्योग इन दिनों गहरे संकट के...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल का 'हस्तशिल्प' मिडिल ईस्ट की जंग से बेनूर, 500 करोड़ के कारोबार पर संकट के बादल

सहारनपुर: ट्रेन में यात्रियों को नशीला बिस्कुट खिलाकर लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर। जीआरपी पुलिस ने ट्रेन में यात्रियों को नशीला बिस्कुट खिलाकर लूट करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: ट्रेन में यात्रियों को नशीला बिस्कुट खिलाकर लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

यूपी इको टूरिज्म को लगा डिजिटल पंख, प्रदेश के पर्यटन स्थलों की जानकारी बस एक क्लिक पर

लखनऊ। प्रकृति प्रेमियों और रोमांचक पर्यटन के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश के इको टूरिज्म स्थलों की संपूर्ण...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी इको टूरिज्म को लगा डिजिटल पंख, प्रदेश के पर्यटन स्थलों की जानकारी बस एक क्लिक पर

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश