मुजफ्फरनगर के शुक्रताल खादर में दबंगों का तांडव, खेत में काम करते मजदूरों को पीट-पीटकर किया लहूलुहान

इंजन बेचने के विवाद में दो दर्जन से अधिक हमलावरों ने बोला धावा,एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

मोरना। शुक्रताल गंगा खादर क्षेत्र में बुधवार देर शाम दहशत का माहौल बन गया, जब जायद की फसल (प्लेज) में काम कर रहे आधा दर्जन मजदूरों पर दो दर्जन से अधिक अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों का इस्तेमाल कर मजदूरों को बुरी तरह घायल कर दिया। घटना के बाद पूरे खादर क्षेत्र में असुरक्षा और भय का माहौल व्याप्त है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर को मिली धमकी के बाद देर शाम करीब दो दर्जन से अधिक लोग हथियारों से लैस होकर खेत पर पहुंचे। जब मजदूरों ने गाली देने का विरोध किया, तो हमलावरों ने उन पर हमला बोल दिया। इस हमले में इसरान, इरशाद, सलीम, आलिम, हनीफ और रिहान गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ितों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपा ले जाया गया, जहाँ से गंभीर रूप से घायल इरशाद को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों ने उसकी हालत चिंताजनक बताई है।

मुजफ्फरनगर: इंडियन पोटाश लिमिटेड रोहाना कलां में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह-2026 का शुभारम्भ ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: इंडियन पोटाश लिमिटेड रोहाना कलां में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह-2026 का शुभारम्भ

इंजन बेचने के बहाने आकर दी धमकी
पीड़ित इसरान (निवासी गांव मामोर, थाना कैराना, जनपद शामली) ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ शुक्रताल खादर क्षेत्र में तरबूज और खरबूजे की खेती (प्लेज) करते हैं। बुधवार दोपहर दो अज्ञात व्यक्ति उनके पास आए और परिवार के सदस्य हनीफ को अपना इंजन बेचने के बहाने साथ चलने को कहा। हनीफ द्वारा मना किए जाने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और देख लेने की धमकी देकर चले गए।

मुजफ्फरनगर: स्वस्थ जीवन के लिए जल, जंगल और जमीन बचाना अनिवार्य: राकेश टिकैत ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: स्वस्थ जीवन के लिए जल, जंगल और जमीन बचाना अनिवार्य: राकेश टिकैत

पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा 
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि घायलों का मेडिकल परीक्षण और उपचार कराया गया है। पीड़ित इसरान की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए दबिश दे रही है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

मुजफ्फरनगर: पुलिस लाइन में एसएसपी ने पुलिसकर्मियों व उनके परिवारों के साथ खेली होली ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: पुलिस लाइन में एसएसपी ने पुलिसकर्मियों व उनके परिवारों के साथ खेली होली

Views: 27

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नरेंद्र बालियान | मोरना-भोपा-ककरौली प्रतिनिधि Picture

पत्रकार नरेंद्र बालियान पिछले 6 वर्षों से मुज़फ्फरनगर के भोपा, मोरना और ककरौली क्षेत्र में 'रॉयल बुलेटिन' के प्रतिनिधि के रूप में निरंतर सक्रिय हैं। क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक स्थितियों की गहरी समझ रखने वाले नरेंद्र बालियान ग्रामीण समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से भोपा-मोरना क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7906131417 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

जोड़ों का दर्द और थकान? आज ही अपनी दिनचर्या में शामिल करें 'ब्रिज पोज'

नई दिल्ली। उम्र बढ़ने के साथ-साथ शरीर में जोड़ों में अकड़न, कमर दर्द, थकान, तनाव और पाचन संबंधी जैसे शारीरिक...
लाइफस्टाइल 
जोड़ों का दर्द और थकान? आज ही अपनी दिनचर्या में शामिल करें 'ब्रिज पोज'

संभल में नमाज़ के दौरान विधायक इकबाल महमूद भावुक, अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर जताया शोक

संभल से समाजवादी पार्टी के विधायक इकबाल महमूद रमजान माह के दौरान नमाज़ अदा करने के लिए थाना रायसत्ती क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में नमाज़ के दौरान विधायक इकबाल महमूद भावुक, अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर जताया शोक

सहारनपुर: दुष्कर्म के आरोपी को कोतवाली देहात पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर।  सहारनपुर जनपद की थाना कोतवाली देहात पुलिस ने दुष्कर्म की वारदात में शामिल आरोपी मेहर चंद पुत्र मंगल पुलिस...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: दुष्कर्म के आरोपी को कोतवाली देहात पुलिस ने किया गिरफ्तार

शामली में गन्ने की कटाई करते किसान को सांप ने डसा, हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर

शामली। जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव लपराना में खेत में कार्य कर रहे एक किसान के लिए गन्ने...
शामली 
शामली में गन्ने की कटाई करते किसान को सांप ने डसा, हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर

ग्रेटर नोएडा में 29 मार्च को होगी समाजवादी समानता भाईचारा रैली, राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे संबोधित

  नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर में समाजवादी पार्टी द्वारा आगामी 29 मार्च को ग्रेटर नोएडा क्षेत्र स्थित मिहिर भोज डिग्री     इसी...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा में 29 मार्च को होगी समाजवादी समानता भाईचारा रैली, राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे संबोधित

उत्तर प्रदेश

संभल में नमाज़ के दौरान विधायक इकबाल महमूद भावुक, अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर जताया शोक

संभल से समाजवादी पार्टी के विधायक इकबाल महमूद रमजान माह के दौरान नमाज़ अदा करने के लिए थाना रायसत्ती क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में नमाज़ के दौरान विधायक इकबाल महमूद भावुक, अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर जताया शोक

सहारनपुर: दुष्कर्म के आरोपी को कोतवाली देहात पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर।  सहारनपुर जनपद की थाना कोतवाली देहात पुलिस ने दुष्कर्म की वारदात में शामिल आरोपी मेहर चंद पुत्र मंगल पुलिस...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: दुष्कर्म के आरोपी को कोतवाली देहात पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुरादाबाद के जयंतीपुर में धोखे से तीसरी शादी का आरोप, महिला ने लगाई न्याय की गुहार

मुरादाबाद के थाना मंझोला क्षेत्र अंतर्गत जयंतीपुर चौकी इलाके में एक महिला ने युवक पर धोखे से शादी करने और...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद के जयंतीपुर में धोखे से तीसरी शादी का आरोप, महिला ने लगाई न्याय की गुहार

देवबंद: गौकशी के आरोपी आश मोहम्मद मुठभेड़ में घायल, 315 बोर तमंचा बरामद

देवबंद (सहारनपुर)।देवबंद कोतवाली पुलिस ने बीती रात गौकशी के मामले में फरार चल रहे गौकश आश मोहम्मद पुत्र तहसीम...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद: गौकशी के आरोपी आश मोहम्मद मुठभेड़ में घायल, 315 बोर तमंचा बरामद

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश