देवबंद: गौकशी के आरोपी आश मोहम्मद मुठभेड़ में घायल, 315 बोर तमंचा बरामद
देवबंद (सहारनपुर)।देवबंद कोतवाली पुलिस ने बीती रात गौकशी के मामले में फरार चल रहे गौकश आश मोहम्मद पुत्र तहसीम निवासी गांव फुलास अकबरपुर को मुठभेड़ के दौरान घायल कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि देवबंद पुलिस अकबरपुर गढ़ी रजवाहे के पास वाहनों की चैकिंग कर रही थी। तभी गांव इंदरपुर गढ़ी की ओर से मोटर साइकिल सवार दो व्यक्ति आते हुए दिखे। पुलिस द्वारा रूकने का इशारा करने पर वे भागने लगे। उसी दौरान बाइक सवार बदमाशों और पुलिस के बीच चली गोली में एक बाइक सवार आश मोहम्मद गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसका साथी भागने में सफल हो गया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां