ईडी ने साइबर फ्रॉड के बड़े सिंडिकेट का किया भंडाफोड़, चार्टर्ड अकाउंटेंट सहित दो गिरफ्तार

On

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने एक बड़े साइबर फ्रॉड मामले की जांच में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत ईडी ने चार्टर्ड अकाउंटेंट अशोक कुमार शर्मा और भास्कर यादव को 28 फरवरी 2026 को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया है कि पूरे देश में भोले-भाले लोगों को विभिन्न डिजिटल स्कीमों के नाम पर ठगा गया और उनसे सैकड़ों करोड़ रुपये की रकम हड़पी गई। इस घोटाले में निवेश के मौके, पार्ट-टाइम जॉब, क्यूआर कोड आधारित स्कैम, फिशिंग और अन्य लालच देने वाली योजनाओं के जरिए लोगों से पैसे मंगवाए गए। कुल लगभग 641 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई।

 

मुज़फ्फरनगर में साइबर हेल्पडेस्क की सराहनीय कार्यवाही, ₹28 हजार की ठगी राशि कराई वापस, पीड़िता के चेहरे पर लौटी मुस्कान ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में साइबर हेल्पडेस्क की सराहनीय कार्यवाही, ₹28 हजार की ठगी राशि कराई वापस, पीड़िता के चेहरे पर लौटी मुस्कान

ईरान की यूरोप को चेतावनी: इजरायल-यूएस के साथ शामिल हुए तो इसे 'एक्ट ऑफ वॉर' माना जाएगा  ये भी पढ़ें  ईरान की यूरोप को चेतावनी: इजरायल-यूएस के साथ शामिल हुए तो इसे 'एक्ट ऑफ वॉर' माना जाएगा

फ्रॉड से जुटाई गई रकम पहले टेलीग्राम ग्रुप्स के जरिए मैनेज किए गए म्यूल अकाउंट्स में जमा की गई। उसके बाद इस पैसे को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर छिपाने के लिए पूरे भारत में डमी और शेल कंपनियों का जाल बिछाया गया। लॉन्ड्रिंग की गई कमाई को भारतीय बैंकों के वीजा और मास्टर डेबिट कार्ड्स के जरिए यूएई के फिनटेक प्लेटफॉर्म ‘पीवाईपीएल’ में ट्रांसफर किया गया। पीवाईपीएल अबू धाबी ग्लोबल मार्केट फाइनेंशियल सर्विसेज रेगुलेटरी अथॉरिटी द्वारा रेगुलेटेड है और यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस्तेमाल होने वाले प्रीपेड कार्ड जारी करता है। पीवाईपीएल वॉलेट से पैसा या तो दुबई में एटीएम और पीओएस ट्रांजैक्शन के जरिए निकाला गया या बाइनेंस क्रिप्टो एक्सचेंज पर वर्चुअल डिजिटल एसेट्स में बदला गया। इसके बाद एक जटिल चेन के जरिए कस्टोडियल और नॉन-कस्टोडियल वॉलेट्स से पैसे को बेदाग संपत्ति के रूप में दिखाया गया। जांच में पता चला कि चार्टर्ड अकाउंटेंट अशोक कुमार शर्मा, भास्कर यादव, अजय और विपिन यादव जैसे पढ़े-लिखे प्रोफेशनल्स ने मिलकर एक संगठित मनी लॉन्ड्रिंग सिंडिकेट चलाया था। इस सिंडिकेट ने दिल्ली के बिजवासन इलाके में एक ही पते से 20 से अधिक कंपनियां संचालित कीं। इन कंपनियों में साझेदार और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता ओवरलैपिंग थे।

इजराइल-ईरान युद्ध का असर: दिल्ली एयरपोर्ट पर 80 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द, खाड़ी देशों से भारतीयों की वापसी शुरू ये भी पढ़ें  इजराइल-ईरान युद्ध का असर: दिल्ली एयरपोर्ट पर 80 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द, खाड़ी देशों से भारतीयों की वापसी शुरू

 

केवाईसी दस्तावेज, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी में भी समानता पाई गई। ये कंपनियां अवैध धन को व्यवस्थित करने और विदेश भेजने के लिए वाहक की भूमिका निभा रही थीं। 28 नवंबर 2024 को अशोक कुमार शर्मा और भास्कर यादव के आवास सहित कई ठिकानों पर तलाशी ली गई। अशोक कुमार शर्मा तलाशी के दौरान जानबूझकर भाग गए और ईडी अधिकारियों पर हमला करने का भी आरोप लगा। इस घटना के बाद पुलिस स्टेशन कपासेड़ा, नई दिल्ली में उनके और उनके भाई सुभाष शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई। उनके घर से कई शेल कंपनियों के एटीएम कार्ड और चेक बुक जब्त किए गए। तब से दोनों आरोपी फरार थे और जांच से बचने के लिए एंटीसिपेटरी बेल मांगते रहे।

 

लेकिन आरोपों की गंभीरता और पीएमएलए की धारा 45 की सख्त शर्तों के कारण स्पेशल कोर्ट ने 15 जनवरी 2026 को, दिल्ली हाई कोर्ट ने 2 फरवरी 2026 को और सुप्रीम कोर्ट ने 18 फरवरी 2026 को उनकी याचिकाएं खारिज कर दीं। अंततः दोनों कोर्ट के सामने सरेंडर करने के लिए मजबूर हुए और पीएमएलए की धारा 19 के तहत गिरफ्तार कर लिए गए। ईडी ने इस मामले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान 8.67 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियां अटैच की गई हैं और दो प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर जारी किए गए हैं। स्पेशल पीएमएलए कोर्ट में दो अभियोजन शिकायतें दाखिल की गई हैं, जिन पर कोर्ट ने संज्ञान लिया है। मामले की जांच अभी जारी है और आगे और खुलासे होने की संभावना है। 

Views: 14

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

योगी सरकार का किसानों को तोहफा: शुक्रवार को प्रदेश के 3300 किसानों को मिलेंगे कृषि यंत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के किसानों को तकनीक से जोड़ने और खेती को सुगम बनाने के...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
योगी सरकार का किसानों को तोहफा: शुक्रवार को प्रदेश के 3300 किसानों को मिलेंगे कृषि यंत्र

दैनिक राशिफल: 6 मार्च, 2026, शुक्रवार

मेष : जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। कल का परिश्रम आज लाभ...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल: 6 मार्च, 2026, शुक्रवार

ईर्ष्या: मनुष्य का सबसे खतरनाक रोग, जो स्वयं को ही करता है नष्ट

मानवीय स्वभाव में ईर्ष्या एक ऐसा आत्मघाती रोग है जो जिस हृदय में पनपता है उसे ही धीरे-धीरे समाप्त कर...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
ईर्ष्या: मनुष्य का सबसे खतरनाक रोग, जो स्वयं को ही करता है नष्ट

यूपी पुलिस की 'रफ्तार' को लगेंगे पंख: होंडा फाउंडेशन देगा 50 क्यूआरटी वाहन, सीएम योगी शुक्रवार को दिखाएंगे हरी झंडी

बॉर्डर के जनपदों में सुरक्षा होगी चाक-चौबंद; पुलिस के वाहनों के बजट में हुई तीन गुना से अधिक की बढ़ोतरी...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी पुलिस की 'रफ्तार' को लगेंगे पंख: होंडा फाउंडेशन देगा 50 क्यूआरटी वाहन, सीएम योगी शुक्रवार को दिखाएंगे हरी झंडी

शामली पुलिस ने तिल्हैंडी पर गुलाल और खुशियों के साथ मनाया होली पर्व

शामली। जनपद में तिल्हैंडी का पर्व पुलिसकर्मियों ने भी हर्षाेल्लास के साथ मनाया। पुलिस लाइन शामली में पुलिस अधीक्षक...
शामली 
शामली पुलिस ने तिल्हैंडी पर गुलाल और खुशियों के साथ मनाया होली पर्व

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का किसानों को तोहफा: शुक्रवार को प्रदेश के 3300 किसानों को मिलेंगे कृषि यंत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के किसानों को तकनीक से जोड़ने और खेती को सुगम बनाने के...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
योगी सरकार का किसानों को तोहफा: शुक्रवार को प्रदेश के 3300 किसानों को मिलेंगे कृषि यंत्र

यूपी पुलिस की 'रफ्तार' को लगेंगे पंख: होंडा फाउंडेशन देगा 50 क्यूआरटी वाहन, सीएम योगी शुक्रवार को दिखाएंगे हरी झंडी

बॉर्डर के जनपदों में सुरक्षा होगी चाक-चौबंद; पुलिस के वाहनों के बजट में हुई तीन गुना से अधिक की बढ़ोतरी...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी पुलिस की 'रफ्तार' को लगेंगे पंख: होंडा फाउंडेशन देगा 50 क्यूआरटी वाहन, सीएम योगी शुक्रवार को दिखाएंगे हरी झंडी

कौशांबी में पुलिस से बदसलूकी: वर्दी के अपमान पर कड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

कौशांबी। उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के महेवा घाट थाना क्षेत्र के लौगांवा गांव में बुधवार रात होली हुड़दंग में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
कौशांबी में पुलिस से बदसलूकी: वर्दी के अपमान पर कड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

मुरादाबाद में ठेले पर शव ले जाने का मामला: वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का स्पष्टीकरण

मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्र में युवक का शव ठेले पर ले जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में ठेले पर शव ले जाने का मामला: वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का स्पष्टीकरण

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश