यूपी पुलिस की 'रफ्तार' को लगेंगे पंख: होंडा फाउंडेशन देगा 50 क्यूआरटी वाहन, सीएम योगी शुक्रवार को दिखाएंगे हरी झंडी

बॉर्डर के जनपदों में सुरक्षा होगी चाक-चौबंद; पुलिस के वाहनों के बजट में हुई तीन गुना से अधिक की बढ़ोतरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और त्वरित बनाने की दिशा में शुक्रवार को एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। 'होंडा इंडिया फाउंडेशन' अपने सीएसआर  फंड के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस को 50 अत्याधुनिक क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) दोपहिया वाहन उपलब्ध करा रहा है। इन वाहनों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में एक भव्य समारोह के दौरान हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

इन 50 दोपहिया वाहनों का मुख्य उद्देश्य बॉर्डर वाले जनपदों में आपातकालीन स्थितियों और अपराध होने पर पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया  को सुनिश्चित करना है। वितरण योजना के अनुसार, सहारनपुर जनपद को सबसे अधिक 5 वाहन दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त शामली, हापुड़, बागपत, बुलंदशहर, बिजनौर, पीलीभीत, महोबा, बांदा, प्रतापगढ़, खीरी, उन्नाव, श्रावस्ती, सिद्धार्थ नगर, देवरिया और सोनभद्र जैसे संवेदनशील और बॉर्डर जनपदों को तीन-तीन वाहन सौंपे जाएंगे।

गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में CM योगी ने ‘भोले’ नंदी महाराज को सहलाया, दिया सेवा और करुणा का संदेश ये भी पढ़ें  गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में CM योगी ने ‘भोले’ नंदी महाराज को सहलाया, दिया सेवा और करुणा का संदेश

पुलिस वाहन बेड़े में ऐतिहासिक विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश पुलिस के संसाधनों में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2017 में पुलिस के पास चार पहिया वाहनों की संख्या मात्र 9,500 थी, जो अब बढ़कर 15,500 हो चुकी है। इसी प्रकार दोपहिया वाहनों की संख्या 3,000 से बढ़कर 9,200 तक पहुंच गई है। सरकार ने पुलिस वाहनों की खरीद के बजट को भी 85 करोड़ से बढ़ाकर 280 करोड़ रुपये कर दिया है।

यमुना एक्सप्रेस-वे पर मौत का तांडव: डबल डेकर बस ने ईको कार को रौंदा, राजस्थान के छह लोगों की मौत ये भी पढ़ें  यमुना एक्सप्रेस-वे पर मौत का तांडव: डबल डेकर बस ने ईको कार को रौंदा, राजस्थान के छह लोगों की मौत

डीजीपी की मौजूदगी में होगा आयोजन
उत्तर प्रदेश पुलिस और होंडा इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण सहित शासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। पुलिस महानिदेशक के अनुसार, इन वाहनों के शामिल होने से संकरी गलियों और चुनौतीपूर्ण रास्तों वाले सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच और अधिक प्रभावी होगी।

मेरठ की सेंट्रल मार्केट में पसरा सन्नाटा: व्यापारियों ने दुकानों पर लगाए 'बिकाऊ' के पोस्टर, आरटीआई कार्यकर्ता के खिलाफ खोला मोर्चा ये भी पढ़ें  मेरठ की सेंट्रल मार्केट में पसरा सन्नाटा: व्यापारियों ने दुकानों पर लगाए 'बिकाऊ' के पोस्टर, आरटीआई कार्यकर्ता के खिलाफ खोला मोर्चा

 

Views: 15

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

ओ.पी. पाल। स्वतंत्र पत्रकार Picture

ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।

अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

भारत की ऐतिहासिक जीत इंग्लैंड को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, अब न्यूजीलैंड से होगा खिताबी मुकाबला

आज क्रिकेट फैंस के लिए बेहद रोमांचक और यादगार दिन रहा क्योंकि भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए टी20...
Breaking News  खेल  क्रिकेट 
भारत की ऐतिहासिक जीत इंग्लैंड को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, अब न्यूजीलैंड से होगा खिताबी मुकाबला

असम में आईएएफ सुखोई-30 फाइटर जेट लापता, रडार से टूटा संपर्क, सर्च ऑपरेशन जारी

गुवाहाटी। भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के एक सुखोई एसयू-30एमकेआई लड़ाकू विमान लापता हो गया। असम के कार्बी आंगलोंग जिले के...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
असम में आईएएफ सुखोई-30 फाइटर जेट लापता, रडार से टूटा संपर्क, सर्च ऑपरेशन जारी

ईरान-इजरायल युद्ध : भारतीय मेडिकल छात्रों को तेहरान से सुरक्षित स्थानों पर किया शिफ्ट

  नई दिल्ली। ऑल इंडिया मेडिकल स्टूडेंट्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ. मोहम्मद मोमिन ने ईरान में पढ़ रहे भारतीय मेडिकल   छात्रों...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
ईरान-इजरायल युद्ध : भारतीय मेडिकल छात्रों को तेहरान से सुरक्षित स्थानों पर किया शिफ्ट

योगी सरकार का किसानों को तोहफा: शुक्रवार को प्रदेश के 3300 किसानों को मिलेंगे कृषि यंत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के किसानों को तकनीक से जोड़ने और खेती को सुगम बनाने के...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
योगी सरकार का किसानों को तोहफा: शुक्रवार को प्रदेश के 3300 किसानों को मिलेंगे कृषि यंत्र

दैनिक राशिफल: 6 मार्च, 2026, शुक्रवार

मेष : जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। कल का परिश्रम आज लाभ...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल: 6 मार्च, 2026, शुक्रवार

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का किसानों को तोहफा: शुक्रवार को प्रदेश के 3300 किसानों को मिलेंगे कृषि यंत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के किसानों को तकनीक से जोड़ने और खेती को सुगम बनाने के...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
योगी सरकार का किसानों को तोहफा: शुक्रवार को प्रदेश के 3300 किसानों को मिलेंगे कृषि यंत्र

यूपी पुलिस की 'रफ्तार' को लगेंगे पंख: होंडा फाउंडेशन देगा 50 क्यूआरटी वाहन, सीएम योगी शुक्रवार को दिखाएंगे हरी झंडी

बॉर्डर के जनपदों में सुरक्षा होगी चाक-चौबंद; पुलिस के वाहनों के बजट में हुई तीन गुना से अधिक की बढ़ोतरी...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी पुलिस की 'रफ्तार' को लगेंगे पंख: होंडा फाउंडेशन देगा 50 क्यूआरटी वाहन, सीएम योगी शुक्रवार को दिखाएंगे हरी झंडी

कौशांबी में पुलिस से बदसलूकी: वर्दी के अपमान पर कड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

कौशांबी। उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के महेवा घाट थाना क्षेत्र के लौगांवा गांव में बुधवार रात होली हुड़दंग में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
कौशांबी में पुलिस से बदसलूकी: वर्दी के अपमान पर कड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

मुरादाबाद में ठेले पर शव ले जाने का मामला: वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का स्पष्टीकरण

मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्र में युवक का शव ठेले पर ले जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में ठेले पर शव ले जाने का मामला: वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का स्पष्टीकरण

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश