ईरान-इजरायल युद्ध : भारतीय मेडिकल छात्रों को तेहरान से सुरक्षित स्थानों पर किया शिफ्ट
नई दिल्ली। ऑल इंडिया मेडिकल स्टूडेंट्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ. मोहम्मद मोमिन ने ईरान में पढ़ रहे भारतीय मेडिकल छात्रों की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से बातचीत हुई है। मंत्रालय ने छात्रों को घर के अंदर रहने और अनावश्यक रूप से बाहर घूमने से बचने की सलाह दी है। तेहरान में भारतीय दूतावास ने पहले ही कई छात्रों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया है। अधिकांश छात्रों को तेहरान से क़ुम शहर में भेजा गया है, जो अपेक्षाकृत सुरक्षित माना जा रहा है। दूतावास छात्रों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।
ये भी पढ़ें फिन एलन का तूफानी शतक न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में बनाई जगहछात्रों को सलाह दी गई है कि वे जहां भी हैं, वहीं रहें और दूतावास के संपर्क में बने रहें। दूतावास उनके ठहरने, भोजन और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं में पूरी मदद कर रहा है। डॉ. मोमिन ने कहा कि एआईएमएसए और छात्रों के माता-पिता ने विदेश मंत्रालय से अनुरोध किया है कि छात्रों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकालने पर विचार किया जाए। क्षेत्र में बढ़ते तनाव के कारण छात्र और उनके परिवार चिंतित हैं। एआईएमएसए ने सरकार से अपील की है कि स्थिति को ध्यान में रखते हुए तत्काल कदम उठाए जाएं, ताकि छात्रों की जान को कोई खतरा न हो। ईरान में पढ़ने वाले अधिकांश भारतीय छात्र मेडिकल कोर्स कर रहे हैं और वे जम्मू-कश्मीर, केरल तथा अन्य राज्यों से हैं।
ये भी पढ़ें शाहजहांपुर: खौफनाक वारदात में पत्नी की मौत, प्रेमी गंभीर; गुस्साए लोगों ने आरोपी पति को पीटा
दूतावास ने पहले भी एडवाइजरी जारी कर नागरिकों को सतर्क रहने और उपलब्ध साधनों से देश छोड़ने की सलाह दी थी। हालांकि, कुछ छात्र परीक्षाओं के कारण रुक गए थे। अब एआईएमएसए और परिवारों की मांग है कि परीक्षाओं को स्थगित कर छात्रों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए। विदेश मंत्रालय और दूतावास स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और छात्रों से निरंतर संपर्क में हैं। एआईएमएसए ने छात्रों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और दूतावास के निर्देशों का पालन करें। आगे की स्थिति पर नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर और कदम उठाए जाएंगे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां