रूसी राजदूत का बयान: तेल संकट में भारत का साथ देगा रूस, लेकिन चुनाव भारत का होगा

On

नई दिल्ली। भारत में रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने गुरुवार को पश्‍च‍िम एश‍िया में चल रहे संघर्ष को बातचीत से सुलझाने की अपील की। साथ ही होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने से वैश्विक स्तर पर ईंधन की कीमतें बढ़ने पर भी चिंता जताई। रूसी राजनयिक ने कहा क‍ि तेल की बढ़ती कीमतों के बीच आपूर्त‍ि के ल‍िए क‍िसे चुना जाए यह फैसला भारत को ही लेना होगा, भले ही मॉस्को हमेशा भारत को तेल सप्लाई करने के लिए तैयार रहा है। नई दिल्ली में अलीपोव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "समाधान हमेशा बातचीत से होता है। संघर्ष जल्द से जल्द खत्म होना चाहिए।" जब उनसे पूछा गया कि युद्ध कब तक चलेगा तो उन्होंने कहा, "मुझे कोई पता नहीं है।

 

मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम

मुज़फ्फरनगर में आर्य समाज नई मंडी का 98वां वार्षिकोत्सव: वैदिक मंत्रोच्चार और राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ हुआ आगाज ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में आर्य समाज नई मंडी का 98वां वार्षिकोत्सव: वैदिक मंत्रोच्चार और राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ हुआ आगाज

यह सवाल अमेर‍िका से पूछना चाह‍िए।" होर्मुज जलडमरूमध्य के संभावित बंद होने की अटकलों के बीच अलीपोव ने कहा, "आपूर्ति और आपूर्ति स्रोत पर फैसला भारत को करना है। हम हमेशा भारत को तेल आपूर्ति करने के लिए तैयार रहे हैं।" रूस ने 28 फरवरी को ब‍िना कारण ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले की निंदा की थी। साथ ही, हालात को राजनीतिक तथा कूटनीतिक समाधान की ओर वापस लाने की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया था। रूस के विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की कि विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और उनके ईरानी समकक्ष सैयद अब्बास अराघची ने शनिवार को ईरान की पहल पर टेलीफोन पर बातचीत की। फोन कॉल के बाद रूसी व‍िदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, "ईरानी मंत्री ने अमेरिका और इजरायल के हमले को रोकने के लिए ईरानी लीडरशिप के कदमों की जानकारी दी, जिसने एक बार फिर ईरानी न्यूक्लियर प्रोग्राम के शांतिपूर्ण हल के लिए बातचीत में रुकावट डाली है।

ईरान-इज़राइल तनाव के बीच CBSE ने बहरीन, UAE, सऊदी समेत 7 देशों में 5-6 मार्च की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कीं ये भी पढ़ें  ईरान-इज़राइल तनाव के बीच CBSE ने बहरीन, UAE, सऊदी समेत 7 देशों में 5-6 मार्च की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कीं

 

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाने की योजना की भी घोषणा की।" सर्गेई लावरोव ने अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए इस अकारण सशस्त्र हमले की निंदा की, जो अंतरराष्ट्रीय कानून के सिद्धांतों और मानकों का उल्लंघन है और क्षेत्रीय तथा वैश्विक स्थिरता और सुरक्षा के गंभीर परिणामों की पूरी तरह अनदेखी करता है। मंत्री ने इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के खिलाफ हमलों को तुरंत रोकने और स्थिति को राजनीतिक व कूटनीतिक समाधान की ओर वापस लाने की आवश्यकता पर जोर दिया।”

 

बयान के अनुसार, लावरोव ने कहा कि रूस संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सहित अन्य मंचों पर अंतरराष्ट्रीय कानून, आपसी सम्मान और हितों के संतुलन के आधार पर शांतिपूर्ण समाधान खोजने में मदद करने के लिए तैयार है। पश्चिम एशिया में यह संघर्ष तब शुरू हुआ जब अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त रूप से ईरान पर हवाई हमले किए, जिनका उद्देश्य तेहरान की मिसाइल क्षमता और व्यापक सैन्य ढांचे को कमजोर करना था। इस अभियान की शुरुआती कार्रवाई में ईरानी नेतृत्व के कई वरिष्ठ लोग मारे गए, जिनमें सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामेनेई भी शामिल थे। इसके बाद ईरान ने व्यापक जवाबी कार्रवाई करते हुए ड्रोन और मिसाइल हमले किए, जो पश्चिम एशिया में अमेरिकी ठिकानों, क्षेत्रीय राजधानियों और सहयोगी बलों को निशाना बनाते रहे।

Views: 29

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

शामली की निविका ने ओलंपियाड में गाड़े झंडे, राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के लिए हुआ चयन

शामली। शहर के प्रतिष्ठित बीएसएम स्कूल की कक्षा तीन की छात्रा निविका चौहान ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते...
शामली 
शामली की निविका ने ओलंपियाड में गाड़े झंडे, राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के लिए हुआ चयन

सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र में झगड़ा: हिन्दू समाज के दो गुटों की मारपीट में 20 घायल, 6 को अस्पताल रेफर

सहारनपुर। थाना गंगोह क्षेत्रान्तर्गत मामूली सी बात को लेकर हुई‌ कहासुनी में  हिन्दु समाज के दो गुटों में गाली गलौच...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र में झगड़ा: हिन्दू समाज के दो गुटों की मारपीट में 20 घायल, 6 को अस्पताल रेफर

सस्ते में सोना-चांदी खरीदने का मौका; कीमतें करीब 7,200 रुपए तक घटीं

  मुंबई। सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली। सोने का दाम करीब 2,000 रुपए   18...
Breaking News  बिज़नेस  सर्राफा बाजार  
सस्ते में सोना-चांदी खरीदने का मौका; कीमतें करीब 7,200 रुपए तक घटीं

शामली में ब्याज के चंगुल में फंसा युवक, पैसे चुकाने के बाद भी दबंगों ने लोहे की रॉड से सिर फोड़ा

शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नंदूप्रसाद में ब्याज के रुपयों के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक...
शामली 
शामली में ब्याज के चंगुल में फंसा युवक, पैसे चुकाने के बाद भी दबंगों ने लोहे की रॉड से सिर फोड़ा

ईरान का दावा, 'मार गिराया एफ-15ई विमान,' यूएस सेंट्रल कमांड ने किया खारिज

तेहरान/वाशिंगटन। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि उसने देश की दक्षिण-पश्चिमी सीमा के पास...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
ईरान का दावा, 'मार गिराया एफ-15ई विमान,' यूएस सेंट्रल कमांड ने किया खारिज

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 45 लाख रुपये कीमत की 212 ग्राम स्मैक बरामद

सहारनपुर। थाना नागल पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 45 लाख रुपये कीमत की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 45 लाख रुपये कीमत की 212 ग्राम स्मैक बरामद

संभल में नमाज़ के दौरान विधायक इकबाल महमूद भावुक, अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर जताया शोक

संभल से समाजवादी पार्टी के विधायक इकबाल महमूद रमजान माह के दौरान नमाज़ अदा करने के लिए थाना रायसत्ती क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में नमाज़ के दौरान विधायक इकबाल महमूद भावुक, अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर जताया शोक

सहारनपुर: दुष्कर्म के आरोपी को कोतवाली देहात पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर।  सहारनपुर जनपद की थाना कोतवाली देहात पुलिस ने दुष्कर्म की वारदात में शामिल आरोपी मेहर चंद पुत्र मंगल पुलिस...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: दुष्कर्म के आरोपी को कोतवाली देहात पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुरादाबाद के जयंतीपुर में धोखे से तीसरी शादी का आरोप, महिला ने लगाई न्याय की गुहार

मुरादाबाद के थाना मंझोला क्षेत्र अंतर्गत जयंतीपुर चौकी इलाके में एक महिला ने युवक पर धोखे से शादी करने और...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद के जयंतीपुर में धोखे से तीसरी शादी का आरोप, महिला ने लगाई न्याय की गुहार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश