मुरादाबाद के जयंतीपुर में धोखे से तीसरी शादी का आरोप, महिला ने लगाई न्याय की गुहार

मुरादाबाद के थाना मंझोला क्षेत्र अंतर्गत जयंतीपुर चौकी इलाके में एक महिला ने युवक पर धोखे से शादी करने और उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी युवक पहले से दो शादियां कर चुका था, इसके बावजूद उसने प्रेम जाल में फंसाकर उससे तीसरी शादी की।

पीड़ित महिला के अनुसार, अखबार फैक्ट्री क्षेत्र निवासी तस्लीम नामक व्यक्ति ने अपनी वैवाहिक स्थिति छुपाकर उससे निकाह/शादी की। महिला का आरोप है कि शादी के बाद आरोपी उस पर गलत कार्य करने का दबाव बनाने लगा। जब महिला ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।

मेरठ की सेंट्रल मार्केट में पसरा सन्नाटा: व्यापारियों ने दुकानों पर लगाए 'बिकाऊ' के पोस्टर, आरटीआई कार्यकर्ता के खिलाफ खोला मोर्चा ये भी पढ़ें  मेरठ की सेंट्रल मार्केट में पसरा सन्नाटा: व्यापारियों ने दुकानों पर लगाए 'बिकाऊ' के पोस्टर, आरटीआई कार्यकर्ता के खिलाफ खोला मोर्चा

महिला ने बताया कि उसने आरोपी को तलाक दे दिया और कोर्ट के माध्यम से मुकदमा भी दायर कर दिया। इसी बात से नाराज होकर आरोपी युवक कथित रूप से उसके घर पहुंचा और जबरन साथ रहने का दबाव बनाने लगा। महिला के बार-बार मना करने के बावजूद आरोपी शराब के नशे में घर आया और जान से मारने की धमकी देते हुए हंगामा किया।

बस्ती : प्रेमी ने घर में घुसकर प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी,इलाके में दहशत ये भी पढ़ें  बस्ती : प्रेमी ने घर में घुसकर प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी,इलाके में दहशत

घटना की सूचना पीड़िता ने तत्काल डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गया। इसके बाद महिला ने स्थानीय थाने में शिकायती पत्र देकर सुरक्षा और न्याय की मांग की है।

पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे पांच बदमाश गिरफ्तार, असलहा व कारतूस बरामद ये भी पढ़ें  पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे पांच बदमाश गिरफ्तार, असलहा व कारतूस बरामद

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और शिकायत के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और महिला ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है।

Views: 17

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अभिषेक भारद्वाज। मंडल प्रभारी। मुरादाबाद  Picture

अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना के सैनपुर में आईआईटी विशेषज्ञों का फिजियोथेरेपी शिविर, ग्रामीणों को दर्द से दिलाई निजात

बुढ़ाना(मुजफ्फरनगर)। बुढ़ाना क्षेत्र के गांव सैनपुर में तकनीक और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। आईआईटी मद्रास (चेन्नई)...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना के सैनपुर में आईआईटी विशेषज्ञों का फिजियोथेरेपी शिविर, ग्रामीणों को दर्द से दिलाई निजात

भारत-फिनलैंड रणनीतिक साझेदारी: पीएम मोदी बोले- डिजिटलीकरण और 6G से खुलेंगे नए अवसर

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत और फिनलैंड के बीच डिजिटलीकरण और स्थिरता में रणनीतिक...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
भारत-फिनलैंड रणनीतिक साझेदारी: पीएम मोदी बोले- डिजिटलीकरण और 6G से खुलेंगे नए अवसर

बिहार: मधुबनी में एनएच-27 पर स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर, चार की मौत

पटना। बिहार के मधुबनी जिले में गुरुवार को हुई सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। यह हादसा...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
बिहार: मधुबनी में एनएच-27 पर स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर, चार की मौत

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में होली पर हुड़दंगियों का तांडव: नशे में धुत बाइकरों ने पुलिसकर्मी को मारी टक्कर, झगड़ों में दो दर्जन लहूलुहान

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। होली के पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के दावों के बीच बुढ़ाना क्षेत्र में जमकर हुड़दंग...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में होली पर हुड़दंगियों का तांडव: नशे में धुत बाइकरों ने पुलिसकर्मी को मारी टक्कर, झगड़ों में दो दर्जन लहूलुहान

शामली: ब्याज विवाद में युवक पर हमला, सिर में लोहे की रॉड से घायल

शामली। शहर  कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नंदूप्रसाद निवासी एक व्यक्ति ने दो युवकों पर ब्याज का पैसा न दिए गुरूवार...
शामली 
शामली: ब्याज विवाद में युवक पर हमला, सिर में लोहे की रॉड से घायल

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में ठेले पर शव ले जाने का मामला: वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का स्पष्टीकरण

मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्र में युवक का शव ठेले पर ले जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में ठेले पर शव ले जाने का मामला: वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का स्पष्टीकरण

सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र में झगड़ा: हिन्दू समाज के दो गुटों की मारपीट में 20 घायल, 6 को अस्पताल रेफर

सहारनपुर। थाना गंगोह क्षेत्रान्तर्गत मामूली सी बात को लेकर हुई‌ कहासुनी में  हिन्दु समाज के दो गुटों में गाली गलौच...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र में झगड़ा: हिन्दू समाज के दो गुटों की मारपीट में 20 घायल, 6 को अस्पताल रेफर

सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 45 लाख रुपये कीमत की 212 ग्राम स्मैक बरामद

सहारनपुर। थाना नागल पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 45 लाख रुपये कीमत की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 45 लाख रुपये कीमत की 212 ग्राम स्मैक बरामद

संभल में नमाज़ के दौरान विधायक इकबाल महमूद भावुक, अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर जताया शोक

संभल से समाजवादी पार्टी के विधायक इकबाल महमूद रमजान माह के दौरान नमाज़ अदा करने के लिए थाना रायसत्ती क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में नमाज़ के दौरान विधायक इकबाल महमूद भावुक, अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर जताया शोक

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश