खामेनेई का उत्तराधिकारी दूसरे बेटे मोजतबा को बनाने पर सहमति, जल्द होगी घोषणा
तेहरान। अमेरिका-इजराइल के हमले में मारे गए ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के उत्तराधिकारी के रूप में उनके दूसरे बेटे मोजतबा खामेनेई के नाम पर सहमति बन गई है। इसे लेकर पवित्र शहर कोम में 88 सदस्यों वाली 'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' (विशेषज्ञों की सभा) में मतदान हो चुका है।
ईरान इंटरनेशनल अखबार ने सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट में कहा कि असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स गुरुवार को एक आपात सत्र में मोजतबा खामेनेई को आधिकारिक नेता के तौर पर घोषित करेगी। यह सत्र ईरान इंटरनेशनल की उस रिपोर्ट के दो दिन बाद आहूत किया गया है, जिसमें कहा गया था कि असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के दबाव में मोजतबा खामेनेई को अगला नेता चुना है।
असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स के प्रतिनिधियों के ऑफिस के दो सूत्रों ने बताया कि कम से कम आठ सदस्य गुरुवार के सत्र में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने इस चयन का विरोध किया है। खामेनेई का वारिस चुनने के लिए आपात बैठक कोम शहर में असेंबली बिल्डिंग पर इजराइली हमले के समय से पहले खत्म हो गई थी। गुरुवार की बैठक ऑनलाइन होगी। इसे कोम में फातिमा मासूमेह की दरगाह के पास एक इमारत से संचालित किया जाएगा। मोजतबा के चयन से नाखुश प्रतिनिधि नए सिरे से मतदान कराने की मांग कर सकते हैं।
सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की पत्नी मंसूरेह खोजस्तेह बघेरजादेह की मौत भी मौत हो चुकी है। उन्होंने अपना आखिरी दिन कोमा में सेंट्रल तेहरान में पाश्चर एवेन्यू पर अपने घर के पास एक हॉस्पिटल में बिताया। उनका घर (कंपाउंड) अब पूरी तरह तबाह हो चुका है। खामेनेई दंपति के छह संतानों में चार बेटे 1979 की क्रांति से पहले और दो बेटियां बाद में पैदा हुईं। एक बेटी होदा भी हमले में मारी जा चुकी है।
इस बीच ईरान की एक अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी तसनीम ने कहा है कि इस्लामिक क्रांति के शहीद नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की योजना बनाई जा रही है। ईरान की मंत्रिपरिषद अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद 40 दिनो के राष्ट्रीय शोक की घोषणा पहले ही कर चुकी है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां