ग्रेटर नोएडा में 29 मार्च को होगी समाजवादी समानता भाईचारा रैली, राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे संबोधित

 नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर में समाजवादी पार्टी द्वारा आगामी 29 मार्च को ग्रेटर नोएडा क्षेत्र स्थित मिहिर भोज डिग्री कॉलेज के प्रांगण में आयोजित होने वाली समाजवादी समानता भाईचारा रैली की तैयारियों को लेकर सपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। रैली की तैयारियों को लेकर क्षैत्र में बैठकें व सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। 
 
 
इसी क्रम में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के मेरठ सहारनपुर स्नातक खंड के प्रत्याशी प्रमेंद्र भाटी एडवोकेट एवं श्याम सिंह भाटी एडवोकेट के द्वारा बिसरख गांव में एक जन-पंचायत का आयोजन किया गया है। पंचायत की अध्यक्षता नगेंद्र प्रधान द्वारा की गई तथा पंचायत का आयोजन केके भाटी एडवोकेट के द्वारा किया गया।
 
जन पंचायत में प्रमेन्द्र भाटी एडवोकेट ने कहा कि आगामी 29 मार्च को दादरी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दादरी में एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे। जिसमें जिले के सभी क्षेत्रों के व  हर वर्ग के लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र और राज्य सरकार आम जनता का शोषण करने में लगी हुई है, सरकार की जन विरोधी नीतियों से महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर है। जिससे आम जनमानस का जीवन कष्टदायक हो गया है। उन्होंने लोगों से रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि सामाजिक न्याय के राज की स्थापना करने लिए लोकतंत्र, संविधान, धर्मनिरपक्ष और समाजवाद को बचाने के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत आवश्यक है, जिसकी नींव दादरी की इस रैली से ही रखी जाएगी। 
 
इस मौके पर समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट श्याम सिंह भाटी ने कहा कि भाजपा सरकार से पीड़ित, दुःखी अपमानित लोग एकजुट होकर पीडीए के साथ है। भाजपा हर वर्ग को अपमानित कर रही है। जबकि समाजवादी पार्टी सभी वर्गों का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता का भरोसा खो चुकी है। आम जनता समाजवादी सरकार बनाने का फैसला ले चुकी है। आज किसान, नौजवान, महिलाएं और व्यापारी सहित हर वर्ग के लोग परेशान और त्रस्त है। 
उन्होंने कहा कि 29 मार्च को होने वाली रैली ऐतिहासिक होने जा रही है। रैली को सफल बनाने के लिए गाँव-गाँव में बैठक लगातार की जाएंगी इसी क्रम में 10 मार्च को तिलपता वह 11 मार्च को सादोपुर में बैठक आयोजित होगी।
जन पंचायत में महेश गुप्ता, महिला सभा अध्यक्ष डॉक्टर शशि यादव, सत्येंद्र खारी, करण सिंह एमपी, संतु यादव, अमित भाटी, रोहित बैसोया, सागर शर्मा, शिमला सागर, रूबी नागर, नेहा पवार, सचिन भाटी, रिंकू यादव, गौरव यादव, पवन भाटी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Views: 14

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना के सैनपुर में आईआईटी विशेषज्ञों का फिजियोथेरेपी शिविर, ग्रामीणों को दर्द से दिलाई निजात

बुढ़ाना(मुजफ्फरनगर)। बुढ़ाना क्षेत्र के गांव सैनपुर में तकनीक और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। आईआईटी मद्रास (चेन्नई)...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना के सैनपुर में आईआईटी विशेषज्ञों का फिजियोथेरेपी शिविर, ग्रामीणों को दर्द से दिलाई निजात

भारत-फिनलैंड रणनीतिक साझेदारी: पीएम मोदी बोले- डिजिटलीकरण और 6G से खुलेंगे नए अवसर

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत और फिनलैंड के बीच डिजिटलीकरण और स्थिरता में रणनीतिक...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
भारत-फिनलैंड रणनीतिक साझेदारी: पीएम मोदी बोले- डिजिटलीकरण और 6G से खुलेंगे नए अवसर

बिहार: मधुबनी में एनएच-27 पर स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर, चार की मौत

पटना। बिहार के मधुबनी जिले में गुरुवार को हुई सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। यह हादसा...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
बिहार: मधुबनी में एनएच-27 पर स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर, चार की मौत

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में होली पर हुड़दंगियों का तांडव: नशे में धुत बाइकरों ने पुलिसकर्मी को मारी टक्कर, झगड़ों में दो दर्जन लहूलुहान

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। होली के पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के दावों के बीच बुढ़ाना क्षेत्र में जमकर हुड़दंग...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में होली पर हुड़दंगियों का तांडव: नशे में धुत बाइकरों ने पुलिसकर्मी को मारी टक्कर, झगड़ों में दो दर्जन लहूलुहान

शामली: ब्याज विवाद में युवक पर हमला, सिर में लोहे की रॉड से घायल

शामली। शहर  कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नंदूप्रसाद निवासी एक व्यक्ति ने दो युवकों पर ब्याज का पैसा न दिए गुरूवार...
शामली 
शामली: ब्याज विवाद में युवक पर हमला, सिर में लोहे की रॉड से घायल

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में ठेले पर शव ले जाने का मामला: वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का स्पष्टीकरण

मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्र में युवक का शव ठेले पर ले जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में ठेले पर शव ले जाने का मामला: वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का स्पष्टीकरण

सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र में झगड़ा: हिन्दू समाज के दो गुटों की मारपीट में 20 घायल, 6 को अस्पताल रेफर

सहारनपुर। थाना गंगोह क्षेत्रान्तर्गत मामूली सी बात को लेकर हुई‌ कहासुनी में  हिन्दु समाज के दो गुटों में गाली गलौच...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र में झगड़ा: हिन्दू समाज के दो गुटों की मारपीट में 20 घायल, 6 को अस्पताल रेफर

सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 45 लाख रुपये कीमत की 212 ग्राम स्मैक बरामद

सहारनपुर। थाना नागल पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 45 लाख रुपये कीमत की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 45 लाख रुपये कीमत की 212 ग्राम स्मैक बरामद

संभल में नमाज़ के दौरान विधायक इकबाल महमूद भावुक, अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर जताया शोक

संभल से समाजवादी पार्टी के विधायक इकबाल महमूद रमजान माह के दौरान नमाज़ अदा करने के लिए थाना रायसत्ती क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में नमाज़ के दौरान विधायक इकबाल महमूद भावुक, अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर जताया शोक

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश