ड्यूटी के बाद रंगों में रंगी खाकी! हजरतगंज थाने में पुलिस की होली
लखनऊ के हजरतगंज थाने में होली के मौके पर पुलिसकर्मियों ने खास अंदाज में त्योहार मनाया। कल तक शहर की सुरक्षा में ड्यूटी निभाने वाले पुलिसकर्मी आज रंगों में सराबोर नजर आए।
थाने में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां पुलिस अफसरों ने जवानों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सभी पुलिसकर्मी सफेद कुर्ता-पजामा और पगड़ी में नजर आए, जिससे माहौल और भी रंगीन हो गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा एक शोभायात्रा भी निकाली जा रही है, जो हजरतगंज थाने से निकलकर रिजर्व पुलिस लाइन तक जाएगी। वहीं पुलिस लाइन में भी धूमधाम के साथ होली खेली जाएगी।
इस खास मौके पर खाकी वर्दी के पीछे छिपा उत्साह और भाईचारा साफ नजर आया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां