अधिवक्ता दीपा पंवार के आकस्मिक निधन पर शोक, 6 मार्च को संयुक्त शोक सभा; अधिवक्ता न्यायालय कार्य से रहेंगे विरत
मुजफ्फरनगर। सिविल बार एसोसिएशन की सदस्या अधिवक्ता दीपा पंवार के आकस्मिक निधन पर अधिवक्ता समाज में गहरा शोक व्यक्त किया गया है। उनके सम्मान में सिविल बार एसोसिएशन एवं जिला बार एसोसिएशन के सदस्यों की एक संयुक्त शोक सभा 6 मार्च 2026 को प्रातः 11:00 बजे सिविल बार एसोसिएशन के राष्ट्रीय सभागार में आयोजित की जाएगी।
बार पदाधिकारियों ने सभी अधिवक्ताओं से शोक सभा में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अनुरोध किया है।
शोक प्रस्ताव पारित किए जाने के कारण 6 मार्च 2026 को अधिवक्ता गण न्यायालयों में उपस्थित नहीं होंगे। इस संबंध में माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय को भी प्रस्ताव प्रेषित कर अनुरोध किया जाएगा कि उक्त दिनांक को किसी प्रकार का विपरीत आदेश पारित न किया जाए।
यह जानकारी सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील कुमार मित्तल व महासचिव राज सिंह रावत तथा जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार त्यागी व महासचिव सुरेंद्र कुमार मलिक द्वारा संयुक्त रूप से दी गई।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां