ग्रेटर नोएडा: अखिलेश यादव की हुंकार, 29 मार्च को होगी समाजवादी समानता भाईचारा रैली

दादरी के मिहिर भोज डिग्री कॉलेज में जुटेगा जनसैलाब; सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह, गांव-गांव बैठकों का दौर जारी

नोएडा । जनपद गौतमबुद्ध नगर में समाजवादी पार्टी (सपा) आगामी विधानसभा चुनाव की नींव रखने के लिए एक विशाल रैली की तैयारी कर रही है। आगामी 29 मार्च को ग्रेटर नोएडा क्षेत्र स्थित मिहिर भोज डिग्री कॉलेज के प्रांगण में 'समाजवादी समानता भाईचारा रैली' का आयोजन किया जाएगा, जिसे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव संबोधित करेंगे। इस रैली को लेकर सपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है और तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए क्षेत्र में लगातार बैठकों व सभाओं का आयोजन किया जा रहा है।

जन-पंचायत में रैली की अपील

इजरायल का बड़ा दावा: एफ-35आई अदीर ने ईरानी जेट को मार गिराया, मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा ये भी पढ़ें  इजरायल का बड़ा दावा: एफ-35आई अदीर ने ईरानी जेट को मार गिराया, मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा

इसी क्रम में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के मेरठ-सहारनपुर स्नातक खंड के प्रत्याशी प्रमेंद्र भाटी एडवोकेट एवं श्याम सिंह भाटी एडवोकेट के नेतृत्व में बिसरख गांव में एक जन-पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत की अध्यक्षता नगेंद्र प्रधान ने की और आयोजन केके भाटी एडवोकेट द्वारा किया गया। जन-पंचायत को संबोधित करते हुए प्रमेंद्र भाटी ने कहा कि 29 मार्च को दादरी में होने वाली यह रैली ऐतिहासिक होगी, जिसमें जिले के सभी क्षेत्रों और हर वर्ग के लोग शामिल होंगे। उन्होंने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर आम जनता के शोषण का आरोप लगाते हुए कहा कि महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है, जिससे जनमानस त्रस्त है। उन्होंने सामाजिक न्याय, लोकतंत्र, संविधान और समाजवाद की रक्षा के लिए सपा की जीत को आवश्यक बताया।

मुजफ्फरनगर: बिजली विभाग की लापरवाही से लाइनमैन की मौत, सांसद हरेन्द्र मलिक के हस्तक्षेप के बाद 22.50 लाख का मुआवजा ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: बिजली विभाग की लापरवाही से लाइनमैन की मौत, सांसद हरेन्द्र मलिक के हस्तक्षेप के बाद 22.50 लाख का मुआवजा

भाजपा पर साधा निशाना, पीडीए की एकजुटता का दावा

यूपी में छाया होली का रंग, ब्रज की भक्ति, काशी की मस्ती और अवध की तहजीब के रंग में रंगी फिजा, रंग उड़े तो खिले रिश्ते ये भी पढ़ें  यूपी में छाया होली का रंग, ब्रज की भक्ति, काशी की मस्ती और अवध की तहजीब के रंग में रंगी फिजा, रंग उड़े तो खिले रिश्ते

इस मौके पर समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट श्याम सिंह भाटी ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से पीड़ित हर वर्ग अब एकजुट होकर पीडीए (पीछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के साथ है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा जनता का भरोसा खो चुकी है और किसान, नौजवान, महिलाएं तथा व्यापारी सभी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि रैली को सफल बनाने के लिए गांव-गांव में बैठकें जारी रहेंगी, जिसके तहत 10 मार्च को तिलपता व 11 मार्च को सादोपुर में बैठकें आयोजित होंगी। जन-पंचायत में महेश गुप्ता, महिला सभा अध्यक्ष डॉ. शशि यादव, सत्येंद्र खारी, करण सिंह एमपी, संतु यादव, अमित भाटी, रोहित बैसोया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Views: 15

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रणजीत पांडेय | जिला प्रभारी।  गौत्तम बुद्धनगर  Picture

गौतमबुद्ध नगर के वरिष्ठ पत्रकार  रणजीत पांडेय पिछले डेढ़ दशक (15 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। राजनीति विज्ञान में परास्नातक (MA Pol Sc) और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा की विशेषज्ञता रखने वाले श्री पांडेय ने अपने लंबे सफर में क्षेत्र की हर जटिल राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से परखा है।

'चैनल वन' और 'पंजाब केसरी' जैसे संस्थानों में कार्य का अनुभव रखने वाले रणजीत पांडेय वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी (गौतमबुद्ध नगर) की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी निभा रहे हैं। अपनी सुलझी हुई लेखनी और गहन विश्लेषण के लिए पहचाने जाने वाले रणजीत पांडेय से जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप मोबाइल नंबर 8800472411 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

मेरठ। मेरठ जिले के थाना हस्तिनापुर क्षेत्र के अंतर्गत गणेशपुर गांव में गुरुवार सुबह रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

ग्रेटर नोएडा: अखिलेश यादव की हुंकार, 29 मार्च को होगी समाजवादी समानता भाईचारा रैली

नोएडा । जनपद गौतमबुद्ध नगर में समाजवादी पार्टी (सपा) आगामी विधानसभा चुनाव की नींव रखने के लिए एक विशाल रैली...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा: अखिलेश यादव की हुंकार, 29 मार्च को होगी समाजवादी समानता भाईचारा रैली

प्रयागराज: होली के जश्न के बीच सीआरपीएफ जवान की कार को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के थरवई क्षेत्र में होली के दिन नशे का एक वीभत्स चेहरा सामने आया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज: होली के जश्न के बीच सीआरपीएफ जवान की कार को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के किसानों को तकनीक से जोड़ने और खेती को सुगम बनाने के लिए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र

अमरोहा: बच्चा चोरी की अफवाह के बाद महिला से मारपीट, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है। यहाँ बच्चा चोरी की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा: बच्चा चोरी की अफवाह के बाद महिला से मारपीट, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश

मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

मेरठ। मेरठ जिले के थाना हस्तिनापुर क्षेत्र के अंतर्गत गणेशपुर गांव में गुरुवार सुबह रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

प्रयागराज: होली के जश्न के बीच सीआरपीएफ जवान की कार को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के थरवई क्षेत्र में होली के दिन नशे का एक वीभत्स चेहरा सामने आया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज: होली के जश्न के बीच सीआरपीएफ जवान की कार को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के किसानों को तकनीक से जोड़ने और खेती को सुगम बनाने के लिए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र

अमरोहा: बच्चा चोरी की अफवाह के बाद महिला से मारपीट, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है। यहाँ बच्चा चोरी की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा: बच्चा चोरी की अफवाह के बाद महिला से मारपीट, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश