योगी सरकार का किसानों को तोहफा: शुक्रवार को प्रदेश के 3300 किसानों को मिलेंगे कृषि यंत्र

जनपदों में ई-लॉटरी से होगा भाग्य का फैसला, 4 मार्च तक आवेदन करने वाले किसानों को मिलेगा भारी अनुदान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के किसानों को तकनीक से जोड़ने और खेती को सुगम बनाने के लिए होली के उपरांत एक बड़ी सौगात देने जा रही है। प्रदेश के 3300 से अधिक पंजीकृत किसानों को भारी अनुदान पर कृषि यंत्र प्रदान किए जाएंगे।

इस योजना के तहत लाभार्थियों का चयन पारदर्शी तरीके से करने के लिए शुक्रवार (6 मार्च) को प्रदेश के विभिन्न जनपदों में ई-लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। कृषि विभाग के अनुसार इस योजना का लाभ उन्हीं किसानों को दिया जाएगा जिन्होंने 4 मार्च तक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.agridarshan.up.gov.in पर अपना ऑनलाइन आवेदन और बुकिंग पूर्ण कर ली है। जिन जिलों में निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, वहां चयन के लिए ई-लॉटरी का सहारा लिया जाएगा। चयनित किसानों की सूची पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी और उनके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए सूचना भेजी जाएगी।

मेरठ पुलिस ने जिसे बताया था 'अर्चिता अरोड़ा', वह निकली तुर्कमेनिस्तान की 'मुहब्बत', चार भेज दिए थे हत्या में जेल, अब सवालों में है वर्दी ! ये भी पढ़ें  मेरठ पुलिस ने जिसे बताया था 'अर्चिता अरोड़ा', वह निकली तुर्कमेनिस्तान की 'मुहब्बत', चार भेज दिए थे हत्या में जेल, अब सवालों में है वर्दी !

दो प्रमुख योजनाओं के तहत वितरण
इस अभियान के तहत दो प्रमुख श्रेणियों में यंत्रों का वितरण किया जा रहा है। इसमें सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन के अंतर्गत 2519 किसानों को फार्म मशीनरी बैंक, कृषि ड्रोन और अन्य एकल कृषि यंत्र दिए जाएंगे। जबकि क्रॉप रेज्ड्यू मैनेजमेंट के तहत फसल अवशेषों के प्रबंधन के लिए 800 किसानों को विशेष यंत्र उपलब्ध कराए जाएंगे।

यूपी में छाया होली का रंग, ब्रज की भक्ति, काशी की मस्ती और अवध की तहजीब के रंग में रंगी फिजा, रंग उड़े तो खिले रिश्ते ये भी पढ़ें  यूपी में छाया होली का रंग, ब्रज की भक्ति, काशी की मस्ती और अवध की तहजीब के रंग में रंगी फिजा, रंग उड़े तो खिले रिश्ते

10 दिन की समयसीमा और पारदर्शिता
सरकार ने प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए सख्त समयसीमा निर्धारित की है। चयनित किसानों को टोकन कन्फर्म होने के 10 दिनों के भीतर यंत्र खरीदकर उसकी मूल रसीद और फोटो पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई किसान चयन के बाद यंत्र नहीं खरीदता है, तो प्रतीक्षा सूची के किसानों को अवसर दिया जाएगा। वहीं, ई-लॉटरी में चयनित न होने वाले किसानों की जमानत राशि अधिकतम छह महीने के भीतर उनके खातों में वापस कर दी जाएगी।

मेरठ न्यूज़: गंगनहर में तैरते मिले दो शव; लापता युवक की हुई पहचान, मासूम बच्ची की शिनाख्त में जुटी पुलिस ये भी पढ़ें  मेरठ न्यूज़: गंगनहर में तैरते मिले दो शव; लापता युवक की हुई पहचान, मासूम बच्ची की शिनाख्त में जुटी पुलिस

मशीनीकरण में यूपी की लंबी छलांग
पिछले आठ वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश में कृषि मशीनीकरण की दिशा में अभूतपूर्व कार्य हुआ है। वर्ष 2017 से 2025 के मध्य लगभग तीन लाख कृषि यंत्रों का वितरण किया जा चुका है। इसमें 2.31 लाख एकल यंत्रों के साथ-साथ हजारों की संख्या में कस्टम हायरिंग सेंटर और फार्म मशीनरी बैंक शामिल हैं। चालू वित्तीय वर्ष में भी अब तक हजारों की संख्या में यंत्रों के बिल पोर्टल पर अपलोड किए जा चुके हैं, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती का संकेत हैं।

 

Views: 16

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

ओ.पी. पाल। स्वतंत्र पत्रकार Picture

ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।

अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

भारत की ऐतिहासिक जीत इंग्लैंड को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, अब न्यूजीलैंड से होगा खिताबी मुकाबला

आज क्रिकेट फैंस के लिए बेहद रोमांचक और यादगार दिन रहा क्योंकि भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए टी20...
Breaking News  खेल  क्रिकेट 
भारत की ऐतिहासिक जीत इंग्लैंड को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, अब न्यूजीलैंड से होगा खिताबी मुकाबला

असम में आईएएफ सुखोई-30 फाइटर जेट लापता, रडार से टूटा संपर्क, सर्च ऑपरेशन जारी

गुवाहाटी। भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के एक सुखोई एसयू-30एमकेआई लड़ाकू विमान लापता हो गया। असम के कार्बी आंगलोंग जिले के...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
असम में आईएएफ सुखोई-30 फाइटर जेट लापता, रडार से टूटा संपर्क, सर्च ऑपरेशन जारी

ईरान-इजरायल युद्ध : भारतीय मेडिकल छात्रों को तेहरान से सुरक्षित स्थानों पर किया शिफ्ट

  नई दिल्ली। ऑल इंडिया मेडिकल स्टूडेंट्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ. मोहम्मद मोमिन ने ईरान में पढ़ रहे भारतीय मेडिकल   छात्रों...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
ईरान-इजरायल युद्ध : भारतीय मेडिकल छात्रों को तेहरान से सुरक्षित स्थानों पर किया शिफ्ट

योगी सरकार का किसानों को तोहफा: शुक्रवार को प्रदेश के 3300 किसानों को मिलेंगे कृषि यंत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के किसानों को तकनीक से जोड़ने और खेती को सुगम बनाने के...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
योगी सरकार का किसानों को तोहफा: शुक्रवार को प्रदेश के 3300 किसानों को मिलेंगे कृषि यंत्र

दैनिक राशिफल: 6 मार्च, 2026, शुक्रवार

मेष : जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। कल का परिश्रम आज लाभ...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल: 6 मार्च, 2026, शुक्रवार

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का किसानों को तोहफा: शुक्रवार को प्रदेश के 3300 किसानों को मिलेंगे कृषि यंत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के किसानों को तकनीक से जोड़ने और खेती को सुगम बनाने के...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
योगी सरकार का किसानों को तोहफा: शुक्रवार को प्रदेश के 3300 किसानों को मिलेंगे कृषि यंत्र

यूपी पुलिस की 'रफ्तार' को लगेंगे पंख: होंडा फाउंडेशन देगा 50 क्यूआरटी वाहन, सीएम योगी शुक्रवार को दिखाएंगे हरी झंडी

बॉर्डर के जनपदों में सुरक्षा होगी चाक-चौबंद; पुलिस के वाहनों के बजट में हुई तीन गुना से अधिक की बढ़ोतरी...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी पुलिस की 'रफ्तार' को लगेंगे पंख: होंडा फाउंडेशन देगा 50 क्यूआरटी वाहन, सीएम योगी शुक्रवार को दिखाएंगे हरी झंडी

कौशांबी में पुलिस से बदसलूकी: वर्दी के अपमान पर कड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

कौशांबी। उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के महेवा घाट थाना क्षेत्र के लौगांवा गांव में बुधवार रात होली हुड़दंग में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
कौशांबी में पुलिस से बदसलूकी: वर्दी के अपमान पर कड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

मुरादाबाद में ठेले पर शव ले जाने का मामला: वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का स्पष्टीकरण

मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्र में युवक का शव ठेले पर ले जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में ठेले पर शव ले जाने का मामला: वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का स्पष्टीकरण

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश