मुजफ्फरनगर के बेहड़ा थ्रू में आसमान में दिखी ड्रोन जैसी संदिग्ध वस्तु, ग्रामीणों में फैली दहशत
सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी, अपफवाहों से की बचने की अपील
मोरना (मुजफ्फरनगर)। भोपा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा थ्रू में शुक्रवार की रात अचानक फैली अफवाहों ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी। रात के सन्नाटे में आकाश में एक उड़ती हुई वस्तु को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लोग इसे 'ड्रोन' समझकर सहम गए और देखते ही देखते गांव में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा थ्रू के ग्राम प्रधान दिनेश राठी व भाकियू नेता पुष्पेंद्र बिट्टू ने बताया कि बीते शुक्रवार की रात ग्रामीणों ने आकाश में उड़ती हुई किसी वस्तु को देखा है, जो घण्टो तक आकाश में उड़ती रही।उसे देखकर ग्रामीण भयभीत हो गए तथा एक दूसरे से चर्चा करने लगे। ग्रामीणों की डायल 1112 पुलिस को मिली सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात वस्तु के बारे में जानकारी की, लेकिन तब तक वह वस्तु आकाश से गायब हो गई; ग्रामीण उसे ड्रोन मान रहे हैं तथा गांव में भय का माहौल बना हुआ है
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: होली के दिन घर में घुसकर महिला से अभद्रता और पति पर जानलेवा हमला, वीडियो वायरलअधिकारियों की ग्रामीणों से अपील
इस घटना को लेकर थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने स्पष्ट किया कि मामला संज्ञान में है और जांच की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से धैर्य रखने और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि यह किसी निजी शादी समारोह या कार्यक्रम में इस्तेमाल किया गया ड्रोन हो सकता है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकार नरेंद्र बालियान पिछले 6 वर्षों से मुज़फ्फरनगर के भोपा, मोरना और ककरौली क्षेत्र में 'रॉयल बुलेटिन' के प्रतिनिधि के रूप में निरंतर सक्रिय हैं। क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक स्थितियों की गहरी समझ रखने वाले नरेंद्र बालियान ग्रामीण समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से भोपा-मोरना क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7906131417 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां